Sardar Raja Singh
सेवादारी रहेगी जारी
कटिहार जिला के गामी टोला में बीते दिनों जमीन खाली कराने को लेकर उत्पन्न विवाद के संबंध में बीती शाम माननीय सांसद आदरणीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने वहां पहुंचकर लगभग 50 वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। लोगों की पी.ड़ा सुनकर उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान माननीय सांसद जी ने कटिहार के जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली एवं निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। जनता के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.