Vikesh Kumar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vikesh Kumar, Blogger, pehowa, Pehowa.
08/04/2026
फरीदाबाद में दोस्तों के साथ सिरोही झील में नहाने गया दिल्ली का युवक डूब गया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
08/04/2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर का ऐलान किए जाने के बाद ईरान का बड़ा बयान सामने आया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका लगातार एक महीने से सीजफायर के लिए उससे गिड़गिड़ा रहा था।
08/04/2026
जालंधर: PNB बैंक में Gun Point पर डकैती मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार,
Jalandhar Express News
08/04/2026
मिडिल ईस्ट के लिए आज की सुबह एक बड़ी राहत लेकर आई है. अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग के 40 दिनों बाद सीजफायर हो गया है. दोनों देशों ने आधिकारिक तौर पर दो हफ्तों के सीजफायर यानी युद्धविराम की घोषणा कर दी है. इस खबर के आते ही तेहरान में लोग इसे अपनी बड़ी जीत मानकर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मना रहे हैं. वहीं ईरान से सटे इराक में भी लोग जश्न में डुबे हैं. बगदाद के तहरीर स्क्वायर पर इराकियों का हुजूम जश्न मनाने सड़कों पर उतर आया है.
08/04/2026
'अगले दो हफ्तों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा' सीजफायर के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची
08/04/2026
बक्सर जिलें में हुए एक ऐसी शादी जिसने सबको हैरान कर दिया है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पूरी खबर यहां पढ़ें -
08/04/2026
बाइक सवार 2 लोग ट्रेक्टर ट्राली से टकराये, दोनों ने आस्पताल में तोड़ा दम, बारिश के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा karnal
08/04/2026
कानपुर पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के मुख्य आरोपी डॉ. अफजल के ड्राइवर और करीबी सहयोगी परवेज सैफी को मंगलवार रात रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पुलिस ने सैफी के पास से एक झोले में 10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जो किडनी तस्करी से मिली रकम बताई जा रही है. गिरफ्तारी का आधार वह वायरल वीडियो बना, जिसमें सैफी और डॉ. अफजल 500 रुपये के नोटों के ढेर के बीच बैठे थे. डीसीपी एसएम कासिम आबिदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर फरार आरोपी को धर दबोचा.
इस गिरफ्तारी में सबसे अहम कड़ी वह वीडियो साबित हुआ जो कल्याणपुर के एक होटल में बनाया गया था. वीडियो में परवेज सैफी और डॉक्टर अफजल भारी मात्रा में नकदी के साथ नजर आ रहे थे. पुलिस के मुताबिक, यह पैसा किडनी के अवैध ऑपरेशन के बदले मिला था. डॉ. अफजल को कुल 22 लाख रुपये मिले थे, जिसमें से करीब 10 लाख रुपये उसने सैफी को दिए थे. यही वह रकम है जो पुलिस ने आरोपी के झोले से बरामद की है.
आहूजा अस्पताल में छापेमारी के बाद से सैफी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. वह कानूनी मदद के लिए वकीलों के संपर्क में था. जैसे ही उसने अपना मोबाइल फोन चालू किया, सर्विलांस टीम ने उसकी लोकेशन रावतपुर में ट्रेस कर ली. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और महज 15 मिनट के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया.
08/04/2026
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है. इजरायल ने भी सीजफायर पर सहमति जताई है. वहीं पाकिस्तान ने दोनों पक्षों में मध्यस्थता करने की जिम्मेदारी ली है, यानी दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत जारी रहेगी, जो 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में शुरू होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी. ट्रंप के पोस्ट के बाद ईरान के सुप्रीम नेशनल काउंसिल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दुश्मन ने ईरानी के खिलाफ अपनी अन्यायपूर्ण, अवैध और आपराधिक जंग में ऐतिहासिक और करारी हार झेली है. अमेरिका को ईरान के 10-सूत्री प्रस्ताव को मानने पर मजबूर होना पड़ा. बता दें कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 10 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अमेरिका के साथ बातचीत होगी.
08/04/2026
ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्तों का सीजफायर
भारत स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर ईरानी झंडा पकड़े एक नन्ही बच्ची की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हम जीत गए!
23/03/2026
पत्नी से हुआ झगड़ा 26 वर्षीय अमरजीत ने अपनी जिंदगी कर ली खत्म , 2 बच्चे रह गए पीछे karnal
23/03/2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी के चरणों में शीश नवाया. भक्ति और सादगी के संगम के साथ राष्ट्रपति ने न केवल दानघाटी मंदिर और मुकुट मुखारविंद मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना की, बल्कि गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर एक नया इतिहास भी रच दिया. वह देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति बन गई हैं जिन्होंने गोवर्धन धाम पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए हैं.
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन के होटल रेडिसन से सीधे गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर पहुंचीं. उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं. मंदिर परिसर में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान गिरिराज जी का दूध से अभिषेक किया और फल-मिष्ठान का भोग लगाया. इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया था.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Telephone
Website
Address
Pehowa