Chetan Anand
•विधायक नबीनगर(221).
•नबीनगर का विकास ही मेरा लक्ष्य,
•शिवहर(22) मेरी पहली राजनीतिक कर्मभूमि
12/06/2026
व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह बेहद भावुक कर देने वाला पल है।
मुझे याद है जब मैं देहरादून में था और मेरे पिता जी ने मुझे शूटिंग सिखाने का फैसला किया था। हम जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी गए। नारायण अंकल (जसपाल भैया के पिता) मेरे पहले कोच थे, जिनके मार्गदर्शन में मैंने शूटिंग की शुरुआत की। जसपाल भैया और सुभाष भैया हमेशा हमारे जैसे युवा शूटरों की मदद के लिए मौजूद रहते थे। मेरी पहली पिस्टल,'मोरिनी जूनियर' (Morini Jr), मुझे जसपाल भैया ने ही दी थी, जिन्होंने इसे खरीदने और इम्पोर्ट करने में मेरी मदद की थी। भैया हमेशा एक मार्गदर्शक के रूप में रहे, और जब भी मैं कोई मेडल जीतता, मैं और भैया दोनों मैच के बाद मैच में मेरी सभी सही और गलत चीज़ों के बारे में बात किया करते थे।
यहाँ तक कि जब मैंने अपने एकेडमी को शुरू करने का फैसला किया, तब भी मुझे याद है कि मैंने उनसे बात की थी। मैं उनसे देहरादून में मिला था ; उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और एक शूटिंग एकेडमी चलाने का अपना अनुभव मेरे साथ साझा किया। चाहे बात कोच की हो या ट्रेनिंग की उन्होंने हमेशा मुझे एक बड़े भाई होने का एहसास दिलाया ।
आप एक बेहतरीन कोच और उससे भी बेहतरीन इंसान थे ।
आज पूरे विश्व के शूटिंग जगत ने एक सितारा खोया है ।
यह बेहद भावुक क्षण है।
भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।.मेरे कोच
06/06/2026
बिहार के बेटे ने कर दिखाया कमाल — एक बिहारी, सब पर भारी!
सबसे कम उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर वैभव सूर्यवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह उपलब्धि सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का क्षण है। आपकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि बड़े सपने देखने वालों के लिए कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। आपकी सफलता लाखों युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।
एक बिहारी, सब पर भारी — आपने इस कहावत को अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से चरितार्थ कर दिखाया है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳🏏🌟
01/06/2026
Trophy किसी की भी हो, season वैभव सूर्यवंशी का था ।
Well done Vaibhav 👑
IPL - Indian Premier League
Rajasthan Royals
28/05/2026
25/05/2026
बुंदेलखंड की सुनो कहानी बुंदेलों की बानी में
पानीदार यहां का घोडा, आग यहां के पानी में।।
महान चंद्रवंशी क्षत्रिय योद्धा आल्हा जी की
जंयती पर शत शत नमन 🙏🙏🚩
#राजपूत_योद्धा_आल्हाऊदल
20/05/2026
16/5/26
दिशा की बैठक में क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।
कुछ मुद्दे जैसे
1) नबीनगर में ट्रक की नो एंट्री का समय निर्धारित करने हेतु बात रखी।
2) नबीनगर एवं बरूँण के अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया ।
3)गैस सिलिंडर की समस्या के ऊपर कड़ी निगरानी रखने की अपील की ।
4) हाल में आये तूफ़ान की वजह से लचर बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए निर्देशित किया |
5) नल जल की समस्या का समाधान जल्द कराने के लिये कहा।
अन्य मुद्दे जैसे स्कूल, डिग्री कॉलेज , एनटीपीसी जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।
18/05/2026
नबीनगर के तोल पंचायत के बारा हर्जन टोला के निवासी जीतन राम जी के घर उनके परिजनों से मुलाक़ात किया ।
सबसे दुःखद है कि बेटे के बारात ले जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया ।
इस दुख की घड़ी में हम आप सब के साथ है और हर संभव मदद किया जाएगा ।
Janata Dal (United)
Dr Ayushi Singh Tomar - Obstetrics & Gynaecology
16/05/2026
वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव के प्रतीक महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका अदम्य साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। 🚩
#राजपूतसम्राटपृथ्वीराजचौहान
🚩
12/05/2026
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित 9 मई को महाराणा प्रताप जन्मजयंती समारोह में उद्धाटनकर्ता के रूप में नबीनगर विधायक श्री चेतन आनंद जी,
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह और उनकी टीम का विशेष धन्यवाद एवं आभार ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Patna
800014