Apna Bihar
bihar place
02/04/2026
चाहे सरकार माने या ना माने, देश में एलपीजी संकट तो है। और ये संकट देश में एलपीजी की कमी के कारण है या नहीं, वो सरकार जाने। लेकिन ये सप्लाई के तरीके से उपजा संकट तो अवश्य है।
और इसको सबसे अधिक झेल रहे हैं प्रवासी। जो भी अपने घर से दूर रह रहा है, वो अधिकतर अवैध रसोई गैस पर निर्भर रहता है। मतलब उसके पास गैस कनेक्शन नहीं होता और वो किसी भी वेंडर से 200-300 अधिक खर्च कर रसोई गैस लेते हैं। मजदूर वर्ग छोटे सिलेंडर पर निर्भर रहता है।
अब आज के हालात में ऐसे वेंडरों ने दाम 1200/1400 से बढ़ाकर सीधे 3000-5000 कर दिया है! छोटे सिलेंडरों को भरने का वैध सिस्टम तो इस देश में कभी दिखा ही नहीं, तो अवैध वाले भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
इसी कारण से प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं। अभी केवल मजदूर वर्ग लौट रहा है, हालात और खराब हुए तो नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
सरकार को इस बार सबक लेते हुए गैस कनेक्शन के बिना वैध तरीके से गैस की उपलब्धता , छोटे गैस सिलेंडर रिफिलिंग/सप्लाई पर काम करना होगा।
विशेषकर पाइप्ड गैस से हर घर की रसोई को जोड़ने पर ध्यान देना होगा। बिहार में कहने को कई शहरों पाइप्ड गैस है, लेकिन केवल कुछ ही क्षेत्रों में ये सुविधा देकर, कागजों में कोरम पूरा कर दिया गया है। राजधानी पटना में भी एक बड़ी आबादी पीएनजी कनेक्शन से वंचित है।
08/03/2026
टीम इंडिया का कमाल, विश्व में भारत का जलवा बरकरार। 🇮🇳🏏
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सामूहिक प्रयास ने देश का गौरव बढ़ाया है।
05/02/2026
पटना के दीघा घाट में कई विकास कार्य चल रहे हैं और हाल ही में कुछ नए कार्यों की घोषणा भी हुई है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा के पर्यटन घाट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
Credit:- Raushan Singh CMO Bihar
31/01/2026
राजधानी पटना में गोला रोड पर बिहार का नया और अनोखा ऑडिटोरियम (अर्थशिला) तैयार हो गया है, और इसकी खासियत यह है कि यह जमीन से 40 फीट नीचे और 60 फीट ऊपर तक फैला है, वही भवन में एक समय में 120 लोग बैठ सकते हैं, साथ ही यहाँ नाटक, संगीत, प्रदर्शनी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, वही आने वाले दिन यानि 27 जनवरी से कलाप्रेमी इसे निःशुल्क देख सकते हैं.
Credit:- Raushan Singh 😊😊😊😊
77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
#गणतंत्र_दिवस
भारत ने 7 विकेट से
जीत दर्ज की 😊
आज से होली की शुरूआत हो गया है 😍😍😍😍😍
Credit:- Raushan Singh 😎😎😎😎😎😎🕺🏻🕺🏻🕺🏻🕺🏻🕺🏻🕺🏻holi hai
आज से होली की शुरूआत हो गया है 😍😍😍😍😍
Credit:- Raushan Singh 😎😎😎😎😎😎🕺🏻🕺🏻🕺🏻🕺🏻🕺🏻🕺🏻holi hai
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
800011