With_u_Navendu

With_u_Navendu

Share

Navendu is still at the forefront of outstanding work in Media & Journalism.

He is a brand face in Electronic & Print Media.I believe in pro people Journalism and Voice for democracy, Justice, & Equality~
बोल के लब आज़ाद हैं तेरे!

Photos from With_u_Navendu's post 01/11/2025

📜📢 बिहार चुनाव में नया मोड़। जेडीयू ने टांग दिया पोस्टर- लौटेगी नीतीश सरकार! एक मिनटी एनडीए घोषणा पत्र के तमाशे के बाद शुरू कर दिया जेडीयू ने नीतीश सरकार लाने और बनाने का काउंट डाउन। आज 1 नवंबर है और 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम। शेष बचे अब 13 दिन।... लिख दिया और कर दी मुनादी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने...
🔍13 दिनों बाद
फिर लौटेगी
नीतीश सरकार
📢👁️ये पोस्टर क्या कहता है, आय भी करिये इसकी व्याख्या। क्या एनडीए में सबकुछ ठीक-ठाक है? जेडीयू को उम्मीद थी कि घोषणा पत्र के बहाने ही सही एनडीए का पहला साझा प्रेस कांफ्रेंस होगा तो नीतीश कुमार के नाम की स्पष्ट घोषणा भी कर दी जाएगी। पर जो हुआ वो तो महज एक फ़ोटो शूट और शो-ऑफ था। नीतीश समेत एनडीए घटक के सभी नेताओं के लिए, जैसे उनका ही "पपेट शो" हो!... तो बिना शोर के, क्या बीजेपी महारथी मोदी-शाह को मुख्य घटक जेडीयू ने तुरंत ही ये संदेश जारी कर ये समझा दिया कि तुम बनाते रहो एनडीए सरकार, हम तो ला रहे फिर से नीतीशे कुमार। दिन गिनो...तेरह-बारह...दो-एक❗️
👁️📢 गौर से देखिये, इस पोस्टर में एनडीए का जिक्र तक नहीं। ना ही जिक्र है बीजेपी या किसी सहयोगी दल का। हरे रंग से हाईलाइटेड और फोकस्ड है - जनता दल (यूनाइटेड)। पोस्टर पर कोई मोदी, शाह, नड्डा या किसी अन्य का कोई छोटा-मोटा फोटो तक नहीं। एक अकेले अंकित जेडीयू, तीर छाप और गतिमान, चलायमान नीतीश कुमार❗️
📢👁️ दो बातें और उल्लेखनीय है। जहां एनडीए के कंट्रोलर बीजेपी के स्वयंभू चाणक्यों ने घोषणा पत्र के मंच पर भी अपना ही नारा चस्पां किया कि-- "रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार- फिर से एनडीए सरकार", वहीं जेडीयू के काउंट डाउन पोस्टर पर बिहार के नक्शे के साथ ब्रांड नीतीश का "लोगो" है जिस पर भी मुहरबंद नारा है- "25 से 30 फिर से नीतीश"❗️
👁️🔍पोस्टर की और एक बात... नीतीश कुमार के साथ उनके वोटरों का सपोर्ट बेस वाला एक फोटो कोलाज़ भी है। कोलाज़ में वे चेहरे जिनको नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग में अत्यंत पिछड़ा, महादलित और महिला वोटरों के तौर पर जाना समझा जाता है।
🔥तो कुल मिलाकर जिस नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ढोल बजा रही बीजेपी, उस नीतीश का एक शब्द भी घोषणा पत्र के पीसी में सुनाई नहीं दिया। राजनीति के जानकार विश्लेषक कह रहे कि अब तक तो ये शीशे की तरह साफ़ हुआ दिखता है कि नीतीश कुमार को बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनायेगी। नीतीश कुमार और जेडीयू के अंदरखाने के यानी कोर रणनीतिकार भी इसे समझ रहे। इसी समझ का नतीज़ा है "फ़िर लौटेगी नीतीश सरकार" का ये पोस्टर?

30/10/2025

बिहार में नीतीश को लेकर नहीं, क्या मोदी को लेकर एन्टी इंकॉम्बेनसी है। नीतीश की सभा में मोदी से अधिक भीड़ क्यों दिख रही है भाई?

29/10/2025

एक लाइन में कह नहीं रहे कि- CM फेस नीतीशे होंगे। शाह समेत सब के सब तोता रटंत में ललित निबंध लिख रहे...
नीतीश थे। नीतीश हैं। नीतीश ही रहेंगे। अब लजाओ मत, कर भी दो सरेंडर।
कोई चारा नहीं मोदी जी। हार जाइएगा।
#बीजेपी_बेकार_है_नीतीशे_कुमार_है

Photos from With_u_Navendu's post 29/10/2025

🌀🔥🌺💥रात भर का है मेहमां अंधेरा-किसके रोके रुका है सवेरा..ऊर्जा के अक्षय स्त्रोत सूर्य और एक अदभुत प्रकृति पर्व के सम्मान में घरे-बाहिरे चिराग़ रौशन किये हमने। लोक आस्था की एक ऐसी अराधना जो ब्राह्मणवादी पंडिताई को इंकार कर सीधे आराध्य और आराधक को जोड़ती है। एक ऐसी पूजा, जहां बीच में कोई पंडित- पुरोहित नहीं। कोई यजमान नहीं। है तो बस प्रकृति है, वो प्रकाशपुंज है जो दिन-रात के व्याकरण गढ़ता है। जीवन को ऊर्जस्वित, गतिमान, प्रगतिमान बनाये रखता है।
🌀💥हमारी आकाशगंगा का एक वो दिव्य और भव्य तारा सूर्य जो सौरमंडल को नचाता है जो हमारी पृथ्वी पर ऋतुचक्र की सजावट करता है। जो सुनहरी विविधता से हमारी धरती को नवाज़ता है, निखारता है। वो सूर्य ही है। अंधियारे का सबसे बड़ा शत्रु या उसे निरंतर जीत लेते रहने की सामर्थ्य वाला शक्तिपुंज।
पुरबिया संस्कृति में सिर्फ़ अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूरी नहीं होती, उदयाचल सूर्य को अपने घर-घाट उतार कर, उसका दीदार करके ही प्रकृति के इस महापर्व के समापन का विधान है। ये संदेश, उस पक्की आस्था/ यक़ीन को गहरे ले जाता है कि उदीयमान होना ही जीवन है। अस्ताचल अपूर्णता है- उदित होना ही पूर्णता है।
📜✍️उर्दू- हिंदी की प्रगतिशील चेतना के महान शायर, जम्हूरियत और सत्ता-व्यवस्था जनित अंधेरे के लड़ाका गीतकार साहिर लुधियानवी का एक कलाम भी इसी की तस्दीक़ करता लगता है~साहिर लिखते हैं और उनका लिखा ये कलाम बतौर फिल्मी गाने के तौर पर बड़ा मशहूर भी हुआ...
रात भर का है मेहमां अँधेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

रात जितनी भी संगीन होगी
सुबह उतनी ही रंगीन होगी
ग़म न कर गर है बादल घनेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

लब पे शिकवा न ला, अश्क़ पी ले
जिस तरह भी हो कुछ देर जी ले
अब उखड़ने को है ग़म का डेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

यूँ ही दुनिया में आकर न जाना
सिर्फ़ आँसू बहाकर न जाना
मुस्कुराहट पे भी हक़ है तेरा
किसके रोके रुका है सवेरा
💠💢अस्ताचलगामी सूर्य को विदा कर उदीयमान सूर्य के स्वागत के साथ संपन्न होने वाले छठ अराधन के लोकपर्व को हम इस नज़रिये से ही देखते हैं। आस्तिक हों या नास्तिक , आप किस नज़रिये से इस महापर्व को देखते हैं, कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें। 🗨️🌀
#लोकआस्था #पूजा

28/10/2025

लोक आस्था का छठ महापर्व संपन्न हुआ। सप्तमी की दीये जले। रोशनी के त्यौहारों की माला की समापन कड़ी।💢🔥💠

26/10/2025

📢🚩वाह रे हमरे राजा!..गुमां है हमें PM मोदी और NDA सरकार के मुखिया पर। बेरोजगार युवाओं के भलाई को लेकर ऐसा विजनरी प्रधानमंत्री इस देश में नहीं हुआ। देश क्या पूरे दुनिया मे नहीं हुआ- न भूतो न भविष्यति। ी_ख़बर
🔔युवाओं को पहले बोला पकौड़ा बेचो,पैसा कमाओ।
📲अब कह रहे रील बनाओ, कमाई करो! धन्य हो गये थे पहले देश भर के बेरोजगार युवा। अब धन्य हो जाएंगे बिहार के युवा बेकार बैठे पढ़े लिखे होनहार।
📣वैसे एक विजन नाले के किनारे ठेला पर चाय-नाश्ता बेचने वालों को भी हमरे पीएम साहेब दे चुके हैं कि कचड़ा नाले से जो गैस निकलती है उसमें पाइप डालो और गैस स्टोव जलाओ। ईंधन का खर्च नहीं-हरे लगे न फिटकिरी, रंग चोखा होय।
📢 अभी दो दिन पूर्व बिहार के समस्तीपुर की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को इस बात के लिए शाबाशी दी कि वे मोबाइल पर रील बनाते हैं। उन्होंने बताया
कि एक कप चाय से भी सस्ते दाम पर भाजपा और एनडीए की सरकार ने इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराया है जिससे ये संभव हो सका। उन्हें खुशी है इस बात की कि बिहार के युवा रील बनाकर अच्छी कमाई कर रहे।
सरकार डेटा और भी सस्ता करेगी।
🔍 #जानिये_ज़मीनी_सच_क्या_है_कितना_भयावह_है! बिहार अभी भारत का सबसे युवा प्रदेश है। इस राज्य की कुल आबादी का लगभग 60℅ संख्या युवाओं की है। जो देश की युवा आबादी का 10% है अर्थात किसी भी राज्य से सर्वाधिक। ठीक उसी प्रकार बेरोजगारी के मामले में भी बिहार देश के अव्वल प्रदेशों में एक है।
#राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दर_के_बराबर_खड़ा_बिहार 11 Oct 2025 को प्राप्त आंकड़ों की मानें तो बिहार की बेरोजगारी दर क्रमशः 5.2% (कम आयु) और 3% (अधिक आयु) बताई गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह क्रमशः 5.4% और 3.2% है। यानि बिहार युवा बेरोजगारी के मामले में लगभग राष्ट्रीय बेरोजगारी दर के आसपास है।
#रील_की_कमाई_का_झूठा_प्रचार बड़े युट्यूबर्स को छोड़ दें तो सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म इंस्टा, फेसबुक, यूट्यूब पर रील्स आदि कंटेन्ट क्रियेटर के व्यूज बढ़ाने में मददगार तो होते हैं लेकिन उससे कोई उल्लेखनीय कमाई नहीं होती।
लाखों में व्यूज मिले, विज्ञापन जुड़े तो कुछ आय होती है। कमाई के मूल स्त्रोत वीडियो मेकर और ब्लॉगर आदि जैसी कैटेगरिज होती है।
#संसाधन_खर्च_भी_तो_जोड़ो_मोदीजी मोदी की घोषणा से उलट है डेटा प्राइस। पहले डेटा सस्ता दिया बड़े कॉरपोरेट डेटा कंपनियों ने। जब ग्राहक फंस गये तो महंगा कर दिया। 299₹ से कम कोई इंटरनेट डेटापैक बाज़ार में उपलब्ध नहीं।
रिचार्ज और भी महंगा।...इसके अलावा मोबाइल, लैपटॉप, लाइट, ट्राइपॉड, बूम माइक, लेपल माइक, पेट्रोल जैसे अन्य आवश्यक संसाधन के खर्च। कोई साधारण बिहारी युवा के लिए ये खर्च जुटाना कितना संभव है?
🔍जिस प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय महज 76,490 रुपये ही है। अर्थात एक औसत बिहारी प्रतिदिन के हिसाब से मात्र 212₹ ही कमा पाता है। अब सोचिये की दो सौ रुपये में वह क्या खायेगा, पहनेगा और क्या रील्स बनाने के सामान खरीदेगा?
#ये_कहां_ले_जा_रहे_तुम तो अब सोचिये कि हमारे राजा जी, बिहार के युवाओं को किस राह पर ले जाना चाह रहे हैं और बिहार को शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता के मामले में कैसा प्रदेश बनाना चाह रहे। एक ऐसा प्रदेश जिसके पास डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, स्कॉलर्स की फौज न हो, भीड़ हो रील्स बनाने वाले युवाओं की। प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने के वादे के साथ 2014 में सत्ता हासिल करने वाला प्रधानमंत्री 11 साल बाद बिहार के युवाओं को बोल रहा कि "रील्स बनाओ-कमाई करो!"
#बहुत_अच्छा_मोरे_राजा! तुम्हीं को जिताएंगे। एनडीए सरकार बनाएंगे। तुम्हारी पार्टी भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। बस जीने-खाने भर की आस पर भी डाका मत डालना मालिक मेरे। हम बिहारी दरिद्र और बेरोजगार ही रह लेंगे, घर गांव छोड़ पलायन कर जाएंगे, फिर भी आपका ही डंका बजाएंगे!!💥

Photos from With_u_Navendu's post 23/10/2025

💥📢 तेजस्वी के CM फेस की घोषणा से नीतीश को बल!... महागठबंधन का बाउंस-बैक! तेजस्वी सीएम फेस और मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम फेस की गहलोत ने की घोषणा। तो क्या इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी ने लास्ट मोमेंट में बिहार चुनाव की बाज़ी पलट दी। चर्चा तो यही है अब, वोटरों के बड़े हिस्से में। राहुल-तेजस्वी की जोड़ी करेगी प्रचार।
👁️एनडीए पर अब नीतीश कुमार को सीएम फेस घोषित करने का भारी दबाव रहेगा। क्या करेंगे अमित शाह। नहीं करेंगे तो यक़ीन जानिये, ये दांव मोदी-शाह पर उल्टा पड़ेगा। नीतीश के वोटर तो ट्रांसफर होने के लिए अभी ही पूरे मन से तैयार नहीं हैं। सीएम फेस तेजस्वी यादव ने पीसी में ये कहकर और भी आग लगा दी कि नीतीश कुमार जी को सीएम नहीं बनाना चाह रहा है एनडीए इसीलिए अमित शाह उनके नाम की खुली घोषणा नहीं कर रहे।... तेजस्वी ये वॉर आगे भी करेंगे।
🔥📢 वहीं, टूटने के दुष्प्रचार और दबावों के बीच महागठबंधन के सभी 07 सहयोगी दलों के नेताओं ने पटना में साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इस चुनाव में एकमंचीय गठबंधन की मिसाल तो पेश कर ही दी। एनडीए अब तक इस मामले में
फेल रहा है। अमित शाह बिहार में डेरा डाले रहे, आये- गये फिर भी नीतीश कुमार और चिराग पासवान को एक साथ
पीसी या पब्लिक मंच पर नहीं ला सके। नहीं सजा सके जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ वाली अपनी चतुरंगी सेना को। तो ये टास्क अब आ गया।
✍️🔥बहरहाल, कांग्रेस में "जादूगर" के नाम से विख्यात राहुल गांधी के विशेष दूत अशोक गहलोत ने आज MGB के साझा प्रेस कांफ्रेंस में ये कह कर एनडीए खेमे में आग भी लगा दी क़ि... हमने तो सभी दलों को साथ लेकर अपना सीएम और डिप्टी सीएम घोषित कर दिया, अब अमित शाह जी अपना सीएम फेस घोषित करें।...
📢🔥गहलोत ने यहां भी एक लीड और ले ली कि ईबीसी के डिप्टी सीएम मुकेश सहनी के अलावा अन्य सामाजिक वर्गों से भी हम डिप्टी सीएम घोषित करेंगे। केंद्रीकृत सत्ता संधान की आदी बीजेपी और उसके नेता मोदी-शाह, क्या ये हिम्मत दिखा सकेंगे- पूछता है भारत। पूछता है बिहार!!
👁️👥MGB के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने के साथ ही तेजस्वी यादव के चेहरे के भाव के साथ बॉडी लैंग्वेज में भी एक सारगर्भिता दिखी, वहीं मुकेश सहनी को भी उपमुख्यमंत्री के चेहरे के बतौर खुद की आरजू पूरी होने से एनडीए को हराने और इंडिया की सरकार बनाने का संकल्प भी दिखा।
📢👁️ हालांकि महागठबंधन के आगे नई चुनौतियां भी हैं कि कुछ ही सही फ्रेंडली फाइट वाली सीटों पर वो जीत की
रणनीति कैसे बनाता है। साथ ही कांग्रेस के टिकट पर कई अवांछित प्रत्याशी जो बन गये हैं, आलाकमान या राहुल गांधी उनको लेकर क्या सोचते हैं, क्या करेंगे। वैसे इस बार बिहार के चुनाव का राष्ट्रीय प्रभाव संभावित है इसलिए अंत तक दोनों गठबंधनों में छप्पन छुरी का खेल चलने वाला है।
बिहार चुनाव का रंग अब जाकर चोखा हुआ। राहुल-तेजस्वी की सभाएं, नरेंद्र मोदी के ड्रामेटिक प्रचार से चुनावी मैदान और भी समझ में आयेगा।✍️

Photos from With_u_Navendu's post 23/10/2025

💥👁️बिहार का खेल बदला-एक फ़ोन कॉल आया,एक तस्वीर आई...पहली, दूसरी, तीसरी तस्वीर। सीन बदल गया। इसे देख एनडीए भक्क कि ये कैसे हो गया। महागठबंधन संग पूरे फॉर्म में उतर रहे राहुल- तेजस्वी। होने वाली पीसी में हो सकती है तेजस्वी के CM चेहरे की घोषणा भी।...चुनावी बाज़ी अब पकड़ेगी धार। बिछी बिसात। 23 को महागठबंधन का शंखनाद।
🎵💤फोन कॉल था आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को। फोन किया था इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी ने। लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। उन्हें बताया कि अशोक गहलोत जी आपसे मिलेंगे।...राहुल गांधी ने दूसरा फ़ोन किया। अबकी फ़ोन लाइन पर थे तेजस्वी यादव, महागठबंधन के नेता और CM चेहरा। सूचना यही गहलोत जी जा रहे है। एक सूचना ये भी कि शुरू करते हैं।...आ रहा हूँ।
💥📄पटना के लालू-राबड़ी आवास में ये तीनों तस्वीर बनी। कांग्रेस के वरिष्ठ और धुरंधर नेता अशोक गहलोत के साथ औपचारिक- अनौपचारिक भेंट और बातचीत। लालू प्रसाद- राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव, एक फ्रेम में अशोक गहलोत के साथ आये। तस्वीरें सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज़ किये। इंडिया गठबंधन हो या महागठबंधन, या फिर लालू प्रसाद या राहुल गांधी, इनकी ख़ास बात यही है कि इनके गलियारे में जो होता है, सब दिखता है। एनडीए या मोदी-शाह तंत्र की तरह कोई छुपाछूपी नहीं होता।
✍️तेजस्वी यादव ने फोटोज के साथ लिखा- अशोक गहलोत जी के साथ बिहार चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
#चर्चा_क्या_हुई? जो चर्चा हुई, उसके बारे में अशोक गहलोत ने मीडिया को ब्रीफ भी किया। बात ये कि~ *महागठबंधन है- महागठबंधन रहेगा- महागठबंधन ही लड़ेगा। *महत्वपूर्ण मुद्दा एक होकर लड़ने का है, फ्रेंडली फाइट मुख्य मुद्दा नहीं। फ्रेंडली फाइट विपक्ष एनडीए का नैरेटिव है, मीडिया में उसकी हवा उड़ाई गई। *कल तक सीटों पर भी तालमेल कर लिया जाएगा। कुछेक 5-7 सीटें ऐसी होती भी हैं तो उन पर फ्रेंडली भी लड़ेंगे। ये फ्रेंडली लड़ना रणनीति और दलीय राजनीतिक विस्तार का हिस्सा है। गठबंधनों में फ्रेंडली फाइट नई बात नहीं।
#सबसे_महत्वपूर्ण ! *राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अधिकाधिक संयुक्त सभाएं करेंगे। *महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं की भी चुनावी सभाएं होंगी।
**तेजस्वी यादव को साझा मंच से CM चेहरा घोषित किया जायेगा।...
तो आख़िरकार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ राजनीति के सूरमा खिलाड़ी लालू प्रसाद ने पलटी बाज़ी। बिहार चुनावों में अब देखने को मिलेगा मोदी-शाह की सेना और राहुल-तेजस्वी की सेना का घमासान।

Photos from With_u_Navendu's post 22/10/2025

📢देखिये नीतीश का खेला। देखिये ये पहली तस्वीर-घेरे में एक मुट्ठी।ये संजय झा की मुट्ठी है। नीतीश ने उनके हाथ के हस्तक्षेप पर नाराज़गी दिखाई। नीतीश के चेहरे का भाव भी देखिये। तस्वीर जूम करिये।
ग़ज़ब के फ़ॉर्म में दिखे नीतीश। संजय झा को खुलेआम मंच पर कहा- ग़ज़बे आदमी हैं! संजय झा अवाक रह गये।
बीजेपी भी सकते में। मुजफ्फरपुर में यही चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार ने तो ग़ज़ब कर दिया। लगता है, पूरे फॉर्म में आ चुके हैं नीतीश बाबू।
👁️बीजेपी के जिस स्लीपर सेल के रूप में जेडीयू के कुछ बड़े नेताओं का ज़िक्र आम है, वह आज नीतीश कुमार के तेवर देख भक्क रह गये होंगे। संजय झा की फिर हिम्मत न हुई कि दोबारा वे कुछ कहें या करें।
#मुजफ़्फ़रपुर_में_क्या_हुआ? हुआ यह कि नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करने मुजफ़्फ़रपुर पहुंचे हुए थे। औराई से एनडीए प्रत्याशी श्रीमति रामा निषाद के चुनाव प्रचार में।
मुजफ़्फ़रपुर के औराई से रामा निषाद, बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। रामा निषाद, अजय निषाद की पत्नी हैं। अजय निषाद बीजेपी से सांसद रहे हैं। बीच में कांग्रेस में आये और फिर बीजेपी में लौट गये। उनकी पत्नी को बीजेपी अपने सिटिंग विधायक रामसूरत राय का टिकट काट कर लड़ा रही है। उनके पक्ष में नीतीश की प्रचार सभा थी। नीतीश बुलंद बॉडी लैंग्वेज और बुलंद आवाज़ में जम कर भाषण दिये।
📢 चुनावी सभा मंच पर अपने दिये भाषण में नीतीश, उसी रौ में दिखाई और सुनाई दे रहे थे, जिसके लिए वे जाने-पहचाने जाते रहे हैं और जो उनकी प्रचार भाषण शैली रही है।
पिछली समस्तीपुर की चुनावी सभा से भी कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरे दिख रहे थे नीतीश कुमार। जबकि वहां ज़मीनी स्तर पर रामसूरत राय के समर्थक बवाल काट रहे। बीजेपी नेतृत्व के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।
#भाषण_के_अंत_में जब रामा देवी को माला पहनाने के लिए उन्होंने पब्लिक को जोश जगाते हुए पूछा कि "त इनको जिताइयेगा न?"
*और माला पहनाने के लिए नीतीश, डैश से आगे बढ़े तो रामा देवी के पीछे से आकर जेडीयू के सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष *संजय कुमार झा ने रामा देवी के दोनों हाथ आगे करवा दिए। *नीतीश को ये अच्छा नहीं लगा, सही भी नहीं लगा।
*उन्होंने संजय झा को तुरंत झिड़की लगाई कि... ग़ज़बे आदमी हैं आप, हाथ काहे बढ़वा रहे!...
*रामा देवी को कहा,हई लीजिये और उनके गले में माला डाल दिया। ताली बजी। संजय ठगे रह गये।
*नीतीश ने कहा, इनको जिताइये, हम और भी बढ़िया काम करेंगे। केंद्र का भी सहयोग मिलेगा।...
ा_समाप्त_चर्चा_तेज़ इस प्रकरण से अब चर्चा तेज़ है। ये नोटिस किया जा रहा है कि बीच वाले नीतीश और आज के नीतीश में एक फर्क़ तो साफ दिखा कि जिस नीतीश कुमार को "चार चौकड़ी" संजय झा, अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी ललन सिंह घेरे में लेकर उन पर निगरानी और डिक्टेशन करते दिखते रहे थे। टोका-टोकी, रोका-रोकी करते थे। वो दृश्य चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश के पब्लिक मूवमेंट में से अचानक लापता हो चुका है।
💥संजय झा ने मुजफ्फरपुर में टोकने-रोकने की कोशिश की तो उन्हें नीतीश ने सुना दिया। अन्यथा वे तो बच्चे की तरह इनकी बात मान लेते थे। लेकिन एनडीए में अपने हिस्से और भूमिका को लेकर हफ़्ता दस रोज पहले, नीतीश कुमार होश में आये तो अब पूरे होशो-हवास में दिख रहे। कहने वाले इसे जागृत नीतीश बता रहे हैं।
ोटर_की_टिप्पणी संजय झा भीतर से भजपाई हैं। महिला प्रत्याशी को माला पहनाने से रोक कर इसे एक बार फिर विवाद का विषय और नीतीश को तमाशा बनाना चाह रहे हैं लोग। बाकी फॉर्म में तो आ गये हैं नीतीश कुमार। बीजेपी के लिए ये चिंता का विषय हो सकता है। कटारी तो संजय झा पर चला ही दी नीतीश ने।... ना समझे वो अनाड़ी है!

Photos from With_u_Navendu's post 20/10/2025

📜📢बिहार चुनावों के लिए कांग्रेस की छह और सीटों की दूसरी सूचि जारी हुई है। इस सूचि के जारी होने के साथ महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर मची रार, संभवतः शांत हो जानी चाहिये। इसके पूर्व कांग्रेस ने
48 सीटों की पहली, फिर एक नाम जाले सीट के लिए फिर तीसरी सूचि में पांच नाम और अब यह 6 सीटों के प्रत्याशी। अब तक कुल 60 सीटें कांग्रेस घोषित कर चुकी।
📢 मिली जानकारी के अनुसार, जिन कुछेक सीटों पर आरजेडी, सीपीआई और कांग्रेस के प्रत्याशी टकरा रहे थे, उसे भी हल किया गया है और किया जा रहा है। इस दूसरी सूचि में भी वो दिखाई देता है। जैसे पहले प्राणपुर सीट पर आरजेडी के साथ कांग्रेस के तौक़ीर आलम टकरा रहे थे, तौक़ीर को अब बखरी सीट पर शिफ़्ट कर दिया गया है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Patna