Prem Ranjan

Prem Ranjan

Share

उत्सव में मिलूं या ना मिलूं, आपातकाल में सदैव मिलूंगा !

Prem Ranjan, a man of Social interest Professionally a Career Counselor, an Entrepreneur, Motivational Speaker & Pragmatist dealing with taste of humanity
Providing services of his field to mankind.

25/04/2026

पटना स्थित आवास पर माननीय बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी से शिष्टाचार भेंट किया।
इस अवसर पर बिहार में नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने के विषय पर गंभीर एवं दूरदर्शी चर्चा हुई।
हमारा संकल्प है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे
इसी लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य जारी रहेगा।

Photos from Prem Ranjan's post 25/04/2026

माननीय श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता तथा राज्य निर्माण में युवाओं की रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।
विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, शिक्षा और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगा।

Photos from Prem Ranjan's post 24/04/2026

बीते दिन भांजे (शुभ बाबू) के मुंडन संस्कार के पावन अवसर पर विंध्याचल धाम स्थित माँ विंध्यवासिनी के दिव्य दरबार में पूरे परिवार के साथ उपस्थित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
यह पल केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और परिवार के प्रेम का अद्भुत संगम रहा।
माँ की असीम कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे।
जय माँ विंध्यवासिनी !

22/04/2026

बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के आदर्शों को जिवंत रखती हुई इस होनहार बच्ची ने प्रभावित किया है!
ऐसा होना चाहिए हमारे भारत का भविष्य, बिना किताब और कलम के आप विजेता नहीं बन सकते.

प्यारी सी बच्ची के परवरिश को सलाम है.!
भारत के हर युवाओं और बच्चों की सोच अगर ऐसी हो तभी बनेंगे आप विश्वगुरु!

Photos from Prem Ranjan's post 21/04/2026

The Royal Iconic Awards 2026 in Patna
An inspiring evening filled with excellence, achievements, and remarkable personalities.

Patna continues to shine as a hub of opportunities and recognition. Proud to witness this grand celebration.
Heartiest congratulations to all the young participants who showcased their confidence and style in the Runway Walk and Fashion Shows. Your energy, grace, and dedication made the event even more vibrant and memorable.
Wishing all the youngsters a bright future ahead. Keep shining, keep inspiring, and keep believing in your dreams.

21/04/2026

विरासत, वीरता और विश्वास की जिवित धरा !
"औरंगाबाद"

Photos from Prem Ranjan's post 19/04/2026

भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर गांधी मैदान, पटना में आयोजित भव्य समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
परशुराम जी का जीवन हमें धर्म, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।
उनके आदर्श हम सभी को सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।
जय परशुराम!

19/04/2026

तप, त्याग और पराक्रम के अद्भुत प्रतीक, धर्म और न्याय के रक्षक, अजेय योद्धा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान श्री परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने, अन्याय के विरुद्ध साहस के साथ खड़े होने तथा समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

#भगवान_परशुराम #सनातन_संस्कृति🕉

18/04/2026

सब ईश्वर की शरण में जाते हैं…
पर याद वही रहता है, जिसने अपनों के साथ छल नहीं किया।

17/04/2026

Honoured and humbled to be nominated for The Royal Iconic Awards 2026 – Patna
Receiving this honour in Patna, Bihar, makes it even more special and inspiring. I remain committed to working with greater passion and responsibility towards society, education, and youth empowerment
Thank you Organizers & Selectors

17/04/2026

हर कोई आपके भविष्य का हिस्सा नहीं है
Focus on Yourself | Reality of Life | Real Motivation

Photos from Prem Ranjan's post 17/04/2026

ग्रामीण परिवेश में शिक्षा की अलख जगाने वाला एक प्रेरणादायक दिन !
बाल विकास विद्यालय, नवीनगर (औरंगाबाद) के वार्षिक उत्सव में शामिल होकर इस अवसर पर समर्पित शिक्षकों एवं कर्मठ गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला, जो सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
विद्यालय के निदेशक श्री अजय पांडे जी को विशेष शुभकामनाएं!
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनके करियर लक्ष्यों पर चर्चा की और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर मलखम खेल के युवा एवं प्रतिभावान राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों से भी मिलने का अवसर मिला
ग्रामीण भारत की असली ताकत यही प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जो आने वाले समय में देश का भविष्य संवारेंगे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Boring Road
Patna
800001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm