Prem Ranjan Patel
( Modi,s Family ) Bjp
@ExMLA (Bihar)
@Spokes,person BJP4Bihar. Lecturer D N college Masaurhi
28/04/2026
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले बिहार विधान परिषद उप-चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा जी के नाम पर अपनी स्वीकृति दी।
बहुत - बहुत बधाई, शुभकामना!
28/04/2026
*राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' और राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' पर आपत्ति विपक्षी दलों का राष्ट्र-विरोधी मानसिकता- प्रेम रंजन पटेल*
राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' और राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' पर आपत्ति विपक्षी दलों का राष्ट्र-विरोधी मानस पटना, 28 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि केंद्र
28/04/2026
*राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, विपक्षी दलों का विरोध संकीर्ण मानसिकता का परिचायक- पटेल*
राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, विपक्षी दलों का विरोध संकीर्ण मान पटना, 28 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के ग...
28/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।
राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, विपक्षी दलों का विरोध संकीर्ण मानसिकता का परिचायक।
राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' और राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' पर आपत्ति विपक्षी दलों का राष्ट्र-विरोधी मानसिकता _ प्रेम रंजन पटेल
पटना, 28 अप्रैल 2026
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार का यह निर्णय कि सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन का गान अनिवार्य रूप से किया जाना पूरी तरह उचित, संवैधानिक और राष्ट्रहित में है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा इस पर आपत्ति जताना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उनकी संकीर्ण और वोट बैंक आधारित मानसिकता को उजागर करता है।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन केवल शब्दों का समूह नहीं हैं, बल्कि यह देश की आत्मा, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। इनका सम्मान करना और इन्हें गाना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यह किसी धर्म, जाति या वर्ग का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।
आज जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है, तब विपक्षी नेताओं का इस पर् अनावश्यक विवाद खड़ा कर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह साफ दिखता है कि उनके लिए राष्ट्रहित नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति सर्वोपरि है।
देशभक्ति किसी पर थोपी नहीं जाती, बल्कि यह भीतर से जागृत होती है, और राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान उस भावना को प्रबल करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। विद्यालयों और संस्थानों में इनका गान बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करता है।
विपक्षी दल इस विषय को राजनीति का माध्यम न बनाएं। देश की एकता और अखंडता से जुड़े मुद्दों पर उन्हें संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सहयोग करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते, तो देश की जागरूक जनता उन्हें इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राष्ट्र सर्वोपरि है और रहेगा भी।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
प्रथम चरण की भारी सफलता, दूसरे चरण का ऐतिहासिक जनसैलाब,
बंगाल में भाजपा की सरकार तय _ प्रेम रंजन पटेल
पटना, 27 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से ही जनता का रुझान स्पष्ट रूप से परिवर्तन की दिशा में दिखाई दे रहा है। पहले चरण के मतदान ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि राज्य की जनता अब विकास, सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक नई सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है।
दूसरे चरण के अंतिम दिन प्रचार के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सभाओं में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। जनता का उत्साह, भागीदारी और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि राज्य में अब निर्णायक परिवर्तन होना तय हो चुका है।
भारतीय जनता पार्टी ने “परिवर्तन के साथ विकास” और “सुरक्षा के साथ स्थिर शासन” का जो संकल्प रखा है, वह आज बंगाल की जनता की अपेक्षाओं के साथ दिखता नजर आ रहा है। लम्बे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा और अव्यवस्था से त्रस्त आम जनता अब ऐसी सरकार चाहता है जो कानून-व्यवस्था को मजबूत करे, युवाओं को रोजगार दे, महिलाओं को सुरक्षा दे और राज्य को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यह जनता की प्रमुख अपेक्षा बन चुकी है। बंगाल का विकास केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की समग्र प्रगति से जुड़ा हुआ है। इसलिए “राष्ट्र की नीतियों के साथ बंगाल का खड़ा होना” आज समय की मांग बन गया है।
आज की परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और दूसरे चरण के होने वाले मतदान के साथ यह जनादेश और भी स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा के पक्ष में बनता माहौल इस बात का संकेत है कि राज्य में एक नई दिशा, नई सोच और नए नेतृत्व के साथ सरकार बनने की पूरी संभावना बन चुकी है, जो विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगी।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की "मन की बात" सुनें।
25/04/2026
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सम्मानीय श्री जी का लोकप्रिय कार्यक्रम ी_बात के द्वारा कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे, अवश्य सुनें।
दिनांक : 26 अप्रैल 2026
समय : सुबह 11 :00 बजे
प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।
विश्वास मत हासिल करना, सम्राट चौधरी सरकार को बिहार की जनता का भरोसे का मुहर,
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा बिहार _ प्रेम रंजन पटेल
पटना, 24 अप्रैल 2026
बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार का विश्वास मत हासिल करना न केवल एक संवैधानिक प्रक्रिया की सफलता है, बल्कि यह बिहार की जनता की स्पष्ट स्वीकृति और भरोसे का मुहर भी है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार को मिला यह समर्थन इस बात का प्रमाण है कि राज्य की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।
यह विश्वास मत उस जनादेश की पुनः पुष्टि है, जिसके आधार पर एनडीए ने बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अब और अधिक मजबूत होकर सामने आएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग, किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगी।
बिहार आज विकास के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निवेश के क्षेत्रों में तेज़ी से प्रगति हो रही है। विश्वास मत के बाद सरकार और अधिक मजबूती के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित हो गयी।
यह विश्वास मत हासिल करना बिहार के लिए नई ऊर्जा और नए विश्वास का प्रतीक है। एनडीए सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को विश्वास मत प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देने के साथ आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
बिहार में ट्रिपल इंजन की सरकार,
विकास की रफ्तार से घबराया विपक्ष _ प्रेम रंजन पटेल
बिहार में “ट्रिपल इंजन सरकार” पूरी ताकत के साथ विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हो चुकी है। सरकार का नेतृत्व युवा, ऊर्जावान और निर्णायक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं, जिन्हें अनुभव और मार्गदर्शन का सशक्त सहयोग मिल रहा है, पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी नेता नीतीश कुमार जी का। साथ हीं, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिहार के विकास को निरंतर योजना और राशि से गति दे रही है।
पहले जहां “डबल इंजन सरकार” को केंद्र की योजनाओं और संसाधनों का लाभ बिहार को मिल रहा था, वहीं राज्य स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन से विकास की मजबूत नींव रखी गई। अब “ट्रिपल इंजन” की ताकत के साथ बिहार का विकास और तेज, प्रभावी और व्यापक बनेगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नेतृत्व क्षमता, नीतीश कुमार के प्रशासनिक अनुभव और केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का संगम बिहार को विकास को नए शिखर तक ले जाएगा। यह “ट्रिपल इंजन सरकार” न केवल अधूरे कार्यों को पूरा करेगी, बल्कि विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए बिहार को आत्मनिर्भर, समृद्ध और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम भी उठाएगी।
सरकार सिर्फ योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर योजना को जमीन पर उतारने की पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम को आगे बढ़ायेगी। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, कृषि सशक्तिकरण और औद्योगिक निवेश जैसे सभी क्षेत्रों में तेज गति से आने वाले समय में काम होगा।
बिहार की जनता ने जिस विश्वास के साथ विगत चुनाव में सरकार को समर्थन दिया है, उस विश्वास को मजबूत परिणामों में बदलना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि का मॉडल बने सरकार का संकल्प है।
__ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
22/04/2026
लखनऊ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड की क्षेत्रीय बैठक में भाग लिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.