Students' Adda

Students' Adda

Share

आप यहां पर सरल हिंदी भाषा में नियमित रूप से प्रकाशित होने वाले रोचक ब्लॉग पोस्ट पढ़ सकते हैं।

Photos from Students' Adda's post 25/01/2023

गणतंत्र दिवस की आप सभी को बहुत बहुत बधाई ।
हर तरफ देखो लग रहा ”जय हिन्द” का नारा है।
लिए तिरंगा हाथ में देश झूम रहा आज सारा है
आओ की आया है ”राष्ट्र पर्व” गणतंत्र हमारा है
नमन ”माँ भारती” तुझे दिया राष्ट्र पर्व प्यारा है।
जय हिन्द!
आइये जानते है हम भारतीय 26 जनवरी को Republic Day (गणतंत्र दिवस) क्यों मानते हैं?
26 जनवरी 1950 को हमारे देश का सविधान लागू किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में हर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में बड़े उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस को सेलेब्रेट किया जाता है। भारत के इतिहास में Republic Day का एक खास महत्व है क्योकिं भारतीय स्वतंत्रता से जुड़ी सभी संघर्षों के बारे में गणतंत्र दिवस में बताया जाता है।
गणतंत्र का अर्थ:
गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था। सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है, हम सभी देश वासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। समाज में, हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती हैं लेकिन इसकी एक व्यापक तस्वीर यह है की, हम सभी भारतीय हैं सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो अपने मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गयी थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया। और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज सभी भारतीय नागरिक अपने देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहें है।
इसी दिन डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।
26 जनवरी 1950 को लार्ड माउन्ट बेटन (गवर्नर जरनल) के स्थान पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। भारत वर्ष में यह दिवस बड़ी उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है हर साल भारत की राजधानी दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति के जी के द्वारा राजकीय सवारी निकाली जाती है। और भारतीय सेना जल थल और वायु सेना की राष्ट्पति जी के द्वारा सलामी ली जाती है। भारत के अनेक प्रांतो के लोकनिर्त्य और वेषभूषाओं और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है। यह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़े युद्ध वा स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बलिदान का स्मारक है। कई वर्षों तक भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा ब्रिटिश शासन का सामना किया गया। जिसके फलस्वरूप देश को उनके चंगुल से आजाद कराया गया उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
गणतंत्र दिवस को एक विशेष पर्व के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य है
यह भारतीय संविधान का एक स्थापना दिवस है। इतिहास में भारतीय गणतंत्र दिवस का काफी रोचक महत्व है। इस उपलक्ष्य को गणतंत्र दिवस को एक सम्मान प्रदान करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के दिन विशेष प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह भारतीय नागरिकों के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है जो सभी को संविधान होने का महत्व समझाता है। भारत देश को एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र के रूप में जाना जाता है भारत में जनता के मत अनुसार ही एक शासक को चुना जाता है। जिसके फलस्वरूप चुने गए शासक को सत्ता की कुर्सी पर बिठाया जाता है। अगर जनता चाहे तो वह सत्ता पे बिठाये नागरिक को उस पद से हटा भी सकते है इसी के आधार पर गणतांत्रिक देश में जनता का फैसला तर्क शील होता है।
बलिदानों का सपना जब सच हुआ
देश तभी आजाद हुआ,
आज सलाम करें उन वीरों को ,
जिनकी शहादत से भारत गणतंत्र हुआ।
जय हिन्द! जय हिन्द! जय हिन्द!

06/01/2023

YouTube से पैसे कैसे कमाएं?

यूट्यूब से पैसे कमाना एक लुभावना ऑप्शन है, बहुत से लोग आजकल पूर्णकालिक चैनल चला कर अपना जीवनयापन करते हैं । पर यह संभव कैसे हो पाता है? यह हम निचे जानेंगे। इसके साथ ही यूट्यूब प्लेटफार्म पर विभिन्न ऑप्शन क्या-क्या हैं वह भी निचे दिया गया है।

YouTube Ads / Google AdSense:
आपके चैनल पर जब दर्शकों और सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ जाए और आपके वीडियो अधिक देखे जाने लगें तो YouTube आपको Channel को YouTube पार्टनर कार्यक्रम (YouTube Partner Program) के रूप में Monetize ( मुद्रीकरण ) करने का विक्लप देता है। उसके पश्चात आपके चैनल पर वीडियोस के बीच में यूट्यूब/गूगल द्वारा एड दिए जाते हैं जिन्हे देखने मात्र या उन पर क्लिक करने पर आपके एडसेन्स खाते में Revenue जुड़ना शुरू हो जाती है।

जब वह राशि न्यूनतम 100 डॉलर पर पहुंच जाती है तो आप आसानी से उसे अपने किसी भी बैंक खाते में withdraw कर सकते हैं।

YouTube Channel Monetization आजकल आसान नहीं रहा है , उसके लिए आपके चैनल को निचे लिखी शर्त पूरी करनी होती हैं.

चैनल के 1,000 से ज़्यादा सदस्य हों
आपकी उम्र १८ साल की हाे
आपके सार्वजनिक वीडियो को पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटों से ज़्यादा देखा गया हो.

चैनल की Membership द्वारा:
यदि आपके चैनल की सदस्य संख्या 30000 पार कर चुकी हो और आप पहले से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में भाग ले रहे हैं तो आपको चैनल की सदस्यता बेचने का विकल्प भी मिलता है।

यह ऑप्शन चुनिंदा चैनलों को ही मिलता है, जो उच्च कोटि का वीडियो कंटेंट बनाते हों और यूट्यूब की सभी शर्तों क पालन करते हों। इसलिए आप नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ कर ही आवेदन करें।

YouTube Premium द्वारा:
YouTube Premium द्वारा दर्शक यूट्यूब को हर महीने कुछ पैसा चुकाते हैं, जिससे वे बिना विज्ञापन के और यूट्यूब ओरिजिनल वीडियो देख सकते हैं। इससे दर्शकों का वीडियो देखने का अनुभव तो सुधरता ही है साथ ही यदि आप के चैनल के वीडियो कोई प्रीमियम सदस्य देखता है तो यूट्यूब आपको भी उस सदस्य्ता राशि में से कुछ पैसा भुगतान करता है।

आपको यहाँ भी ध्यान रखना होगा की आपके वीडियो की क्वालिटी और दर्शकों की उसमे दिलचस्पी होगी तो ही आपके चैनल को प्रीमियम सदस्यों द्वारा महत्व दिया जायेगा और आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी।

प्रचार सामग्री बेच कर:
चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ने पर आप यूट्यूब चैनल पर अपने उत्पादों को भी बेच सकते हैं। यदि आप केवल मनोरंजन चैनल या सेवा क्षेत्र से जुड़ा चैनल चलते हैं तो आप अपने चैनल द्वारा ब्रांडेड टी-शर्ट, कॉफ़ी मग, कैलेंडर आदि बेच सकते हैं।

आप अपने चैनल का स्टोर बना सकते हैं और साथ ही 12 प्रोडक्ट्स को वीडियो में पिन भी कर सकते हैं। इस तरह से आपके उत्पाद वीडियो के निचे दर्शकों को दिखेंगे , जहाँ पर क्लिक कर वे उन्हें खरीद भी सकते हैं।

Affiliate Marketing & Paid Video द्वारा:
आप अपने वीडियो के विवरण में कुछ एफिलिएट लिंक भी जोड़ सकते हैं जहाँ पर दर्शक क्लिक करें तो आपको कुछ कमाई या कमीशन मिल सकता है। ध्यान रहे की आप सिमित और वीडियो से जुड़े हुए एफिलिएट लिंक ही जोड़ें।

उदहारण के लिए यदि आपका वीडियो किसी रेसिपी पर आधारित है तो आपको उससे जुड़े एफिलिएट लिंक ही वीडियो डिस्क्रिप्शन में डालने चाहियें, जैसे रसोई का सामान , कुकिंग बुक आदि।

Paid Video: आपके चैनल की प्रसिद्धि के बाद हो सकता है की कोई कंपनी अपने उत्पाद या सेवा के प्रचार के लिए आपको संपर्क करे और उनके इस्तेहार के लिए आपको एकमुश्त राशि भी भुगतान करे। ऐसे में आपको उनके प्रोडक्ट के फायदे बताते हुए वीडियो बना कर अपने चैनल पर डालना होता है।

इसमें विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है की आप किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार तभी करें जब आपका उसमे विश्वास हो।

सार (Conclusion):
आज कल यूट्यूब चैनल बनाना बहुत आसान है इसमें आपको Hosting का खर्चा करने की जरुरत भी नहीं है और इससे कमाई भी अच्छी हो जाती है। आपको तो केवल ध्यान देना होगा रोचक और दिलचस्प कंटेंट बनाने पर। एक बार आप नियमित रूप से अच्छे-अच्छे वीडियो अपलोड करना शुरू कर देंगे तो जल्द ही आपका चैनल आपको कमाई देना शुरू कर देगा।

शुरू में धैर्य रखने की आवश्यकता है, कई लोग चैनल बना कर पहले ही दिन से कमाई की अपेक्षा करने लग जाते हैं। जो की जल्दबाज़ी है, आपको समय और मेहनत दोनों देने होंगे तभी पहिया घूमेगा। पर एक बार घूम गया तो फिर आपको पीछे मुड़ कर देखने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई शुन्य से कुछ हज़ार रूपये प्रति महीना भी हो सकती है, पर कुछ चैनल मालिक तो 10 से 15 लाख प्रति माह भी कमाते हैं। आप की मेहनत के हिसाब से ही कमाई होगी।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा यह कमैंट्स में लिख करे बताएं और दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Students' Adda

05/01/2023

यूट्यूब चैनल.......
YouTube is a popular video-sharing website, and it is possible to find anything there. ये वीडियो यूट्यूब के यूजर ही अपने चैनलों पर लोड करते हैं। Advertisement - इस कमाई का एक हिस्सा चैनल मालिक को भी दिया जाता है।

यूट्यूब चैनल कैसे बनाते हैं?

इस सेवा का उपयोग करने के लिए Google खाते की आवश्यकता है। यदि आपके पास पहले से गूगल अकाउंट हैं तो आप यूट्यूब की वेबसाइट पर जा कर Create Channel ऑप्शन पर क्लिक करें । इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना हैं और जरुरी सुचना प्रदान करनी हैं।

आपको चैनल का NICHE भी तय करना होता है। कोशिश करें की आप किसी एक क्षेत्र में ही समय लगाएं, जैसे संगीत, टेक्नीक, खेल , खानपान आदि जैसे कुछ उदहारण हैं। एक साथ हर विषय को कवर करने की कोशिश न करें, यदि आपकी पकड़ एक से अधिक विषय पर है तो उसके लिए अलग – अलग चैनल बनाएं।

अच्छी सी Channel Description (चैनल विवरण) लिखें :

अपने दर्शकों को चैनल की आधारभूत जानकारी About सेक्शन में एक छोटी सी डिस्क्रिप्शन (विवरण) लिख कर दें। विवरण को ज्यादा लम्बा लिखने की जरूरत नहीं होती, संक्षिप्त में छोटा सा और सटीक विवरण लिखें।

अपने चैनल के विवरण में अत्यधिक जानकारी और अनावश्यक लिंक आदि न डालें। डिस्क्रिप्शन के निचे EMAIL FOR BUSINESS INQUIRIES फील्ड में एक ईमेल पता भी लिखा जा सकता है, जिससे आपके दर्शक आपको ईमेल द्वारा सम्पर्क कर सकें।

सबसे अंत में आपको LINKS जोड़ने की सुविधा भी मिलती है, जहाँ आप अपने ब्लॉग, वेबसाइट लिंक, ट्विटर हैंडल, इंस्टाग्राम, LinkedIn आदि के लिंक जोड़ सकते हैं।

आइकॉन और चैनल आर्ट जोड़ें :

चैनल की साज़-सज्जा के लिए आप एक आइकॉन और चैनल आर्ट जोड़ें, यह आपके दर्शकों को एक अलग फील देता है। साथ ही आपको ब्रांडिंग में भी मदद मिलती है।

चैनल आइकॉन: यह 800 X 800 पिक्सेल साइज का होना चाहिए, डिस्प्ले में यह 98 X 98 पिक्सेल में दीखता है और डिवाइस की साइज के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है।

चैनल बैनर: 1546 X 423 पिक्सेल साइज की इमेज चैनल बैनर के लिए उपयुक्त है। यह डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों की स्क्रीन पर अच्छे से दीखता है।

कई चैनल संचालक चैनल आर्ट और आइकॉन को अधिक महत्व नहीं देते, पर यह ब्रांडिंग के नजरिये से बहुत आवश्यक होता है। लोगों की मेमोरी में यह जल्दी घर कर जाते हैं और चैनल की प्रसिद्धि बढ़ाने में बहुत सहयोग मिलता है।

YouTube से पैसे कैसे कमाएं? ये हम आपको आगे के ब्लॉग में बताएँगे।

ऐसी ही जानकरी के लिएआप हमें फॉलो करे।
धन्यवाद।

05/01/2023

क्या होता है? – In Hindi

ब्लॉग अथवा ब्लॉग्गिंग की तरह ही Vlog या Vlogging भी प्रचलन में है। साधारण शब्दों में Vlog का अर्थ है Video Blog.
ब्लॉग में आप लेखन और चित्रों का उपयोग करते हैं, और Vlogging में स्वनिर्मित वीडियो का।

ब्लॉग की शुरुआत तो आप Web Hosting लेकर कर सकते हैं पर Vlog बनाने के लिए आपको वीडियो प्लेटफार्म की जरूरत पड़ती है। आइये, इस लेख में हम विस्तार से Vlogging के बारे में पढ़ेंगे और इससे जुड़ी जानकारी लेंगे।

Vlog क्या होता है?

वीडियो ब्लॉग या Video log को शार्ट फॉर्म में Vlog कहा जाता है। जिस प्रकार आप ब्लॉग पर नियमित रूप से लिखते हैं ठीक वैसे ही Vlogging के लिए आप अपने वीडियो को YouTube या अन्य किसी वीडियो होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। इसके लिए आपको Web Hosting आदि खरीदने की भी जरूरत नहीं है।

इसके बाद आप अपने सब्सक्राइबर्स को नियमित कंटेंट प्रदान कर अपने चैनल की प्रसिद्धि बढ़ा सकते हैं। जैसे-जैसे आपके सब्सक्राइबर आपके वीडियोज को देखना शुरू करेंगे तो आपके चैनल के व्यू बढ़ते जाएंगे और अन्तोगत्वा आप अपने कंटेंट को मोनेटाइज कर सकेंगे जिससे आपकी कमाई होगी।

Vlog कैसे बनाएं?

व्लॉग बनाने के लिए सबसे पॉपुलर प्लेटफार्म YouTube ही है , इसके अलावा आप Facebook या Instagram का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किन्तु लोगों में सबसे अधिक प्रचलित यूट्यूब ही है, गूगल समूह का उपक्रम होने के चलते YouTube की पहुँच और रेस्पॉन्स बहुत अच्छा है।

यूट्यूब का चैनल बनाने के लिए सबसे पहले YouTube.Com खोलें और Create Channel पर क्लिक करें तथा निर्देशों का पालन करें।

जब आप का चैनल बन जाए तो आपको केवल एक अच्छा सा कैमरा और उसके अलावा वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर चाहिए। यदि शुरू में बजट की समस्या हो तो आप वीडियो रिकॉडिंग के लिए अपना मोबाइल फ़ोन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब चैनल चल पड़े तो अपने सब्सक्राइबर्स का अनुभव सूधारने के लिए आप एक DSLR कैमरा, Microphone और Tripod आदि भी खरीदे सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है अपने यूट्यूब चैनल के विषय के चयन को लेकर। आप जिस विषय में स्वयं रूचि रखते हों उसी से सम्बंधित चैनल बनावें। अक्सर देखने में आता है की लोग चैनल तो बना लेते हैं पर विषय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। एक बार आप तय कर लेंगे की आपके वीडियो ब्लॉग का विषय क्या हो तब आप मान लें की आप तैयार हैं अपना व्लॉग लांच करने के लिए।

Next Post me Ham jaanenge सफ़ल Vlog या YouTube Channel कैसे चलाएं?

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Patna