Vishwajeet Kumar
Ex- General Secretary AISF & State Executive member CPI Bihar.
उद्देश्य शहीद भगत सिंह के सपनों का देश
08/06/2026
बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनः संचालन की मांग को लेकर भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर स्मार पत्र।
पटना, 8 जून, 2026
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज पटना सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल से मिला और बिक्रम प्रखंड मुख्यालय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थानांतरण तथा उसके बंद होने से आम जनता को हो रही गंभीर परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पुनः संचालित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने से विक्रम एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो रही है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा गरीब परिवारों को इलाज के लिए दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भाकपा नेताओं ने मांग की कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब पुनः संचालित किया जाए तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
प्रतिनिधिमंडल में भाकपा पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार, खेत मजदूर यूनियन के जिला महासचिव अर्जुन राम, बिक्रम के पूर्व मुखिया मो. इब्राहिम, भाकपा विक्रम प्रखंड के पूर्व सचिव राजेंद्र यादव, रामबली प्रसाद सिंह, एवं अशोक कुमार सिंह शामिल थे।
सिविल सर्जन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
देश के शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग।
अब विद्यार्थियों जांच किस चीज का होगा?
घोटाले पे घोटाला
वाह रे मोदी सरकार...
!
गिग श्रमिकों एक हो!
मेहनतकश भाईयों एक हो...
29/05/2026
एक मार्क्सवादी का जीवन कर्तव्यों और दायित्वों से भरा होता है। सिद्धांत और व्यवहार की एकता को सिद्ध करना होता है। जीवन के आखरी क्षण तक सामाजिक परिवर्तन के लिए कुछ करते रहना होता है और मरने के बाद भी संदेशा और मार्गदर्शन करके जाना होता है।
ऐसा ही एक आदर्श उदाहरण है #का_नीति_रंजन_झा का जीवन और उनकी अंतिम यात्रा। हम क्रांतिकारी सलाम करते हैं #उन्हें_और_उनके_पूरे_परिवार_को_जो_उनको_तथाकथित_स्वर्ग_लोक_में_भेजने_की_चिंता_किए_बगैर केवल सफेद वस्त्र और लाल झंडा से लिपटे शरीर के साथ ही विदाई दी गई। एक भी रामनामी चादर और 'राम नाम सत्य है' का वाचन नहीं किया गया तथा मुखाग्नि भी नहीं दी गई।
उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने #ब्रह्मणवाद, धार्मिक जड़ता, अंधविश्वास, संकीर्णता पर चोट करता हुआ #सामाजिक_परिवर्तन के लिए एक और आदर्श को स्थापित किया।
मुझे फक्र है कि मैं इस कार्य का साक्षी बना।
का. नीति दा को लाल सलाम!
उनके पूरे परिवार को लाल सलाम!!
28/05/2026
"लोग टूट जाते हैं
एक घर बनाने में
तुम तरस नहीं खाते
बस्तियाँ जलाने में"
जैसे नज़्म लिखनेवाले मशहूर शायर #बशीर_बद्र साहेब नहीं रहे!
विनम्र श्रद्धांजलि!
28/05/2026
सभी देशवासियों बकरीद की बहुत-बहुत मुबारकबाद...
28/05/2026
सूचना:-
का. नीति रंजन झा नहीं रहे।
27 मई की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे जीवन से भरे हुए इंसान थे। उन्होंने पूरी ज़िन्दगी आम आदमी की बेहतरी के लिए हो रहे संघर्ष में अपनी भागीदारी निभाई। उनकी आस्था मार्क्सवाद में थी और वे अंतिम दिनों तक कम्युनिस्ट बने रहे।
अपनी अंतिम इच्छा में उन्होंने लिखा था-
“When I die my body should be taken to an electric crematorium and consigned to flames without performing any customary rite not even mukhagni.”
उनकी इसी इच्छा के अनुसार 28 *मई 2026 को *उनकी अंतिम यात्रा ए-5 प्राची सिद्धार्थ अपार्टमेंट, जगदेव पथ, बेली रोड, पटना-14 से निकलेगी।*
*वे सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जगदेव पथ स्थित आवास पर रहेंगे।*
उसके बाद अंतिम यात्रा बांस घाट, विद्युत शवदाह गृह, अशोक राजपथ रोड जाएगी, जहाँ हम अपने प्रिय पिता को अंतिम विदाई देंगे।
*आप साथियों से आग्रह है कि 12 बजे उनके उपरोक्त आवास पर पहुंच पार्टी का झंडा समर्पित कर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हों* ...
का. नीति दा को लाल सलाम!
का. नीति दा अमर रहेंगे!!
विश्वजीत कुमार
सचिव
भाकपा, पटना जिला परिषद।
27/05/2026
आज देश आंदोलन के कगार पर है। महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से युवा समूह व आम जनता परेशान हैं। त्राहि - त्राहि कर रहे हैं। उनके सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है। इसलिए ही हर जगह विद्रोह और आंदोलन हो रहा है। जिसे छात्र , युवाओं, मेहनतकशों तथा आम लोगों को संगठित व सहयोग करना होगा साथ ही जाति- धर्म के नाम की भटकाववादी आह्वानों का प्रतिकार करना होगा...
#सावधान_एक_तरफ_युवाओं_के_भविष्य_की_लड़ाई_लड़ी_जा_रही_है_तो_वहीं_दूसरी_तरफ_गाय_सूअर_मंदिर_मस्जिद_की #लड़ाई_लगवाने_का_षड़यंत्र_चल_रहा_है...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Patna
800004