NewsPathankot

NewsPathankot

Share

News and Media

11/10/2021

डेंगू मरीजों को नहीं मिल रहे बेड...अपने घरों से लेकर आ रहे हैं चारपाई..

19/09/2021

चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री।

28/07/2021

PAANI-PAANI ho gya.....

11/04/2021

पंजाब के इस स्कूल में कोविड नियमों का उल्लंघन कर चल रही थी परीक्षा, विभाग ने उठाया कदम

पठानकोट: निजी स्कूल द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर रोड पर स्थित सेंट जोसेफ कान्वैंट स्कूल द्वारा बच्चों को स्कूल में बुलाकर परीक्षा ली जा रही थी। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने जिला उपायुक्त द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए नियमों की अनदेखी न करने की जानकारी दी। जैसे ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के ध्यान में आया तो उन्होंने स्कूल में पहुंच कर बनती कार्रवाई की।

मौके पर पहुंचे डिप्टी डी.ई.ओ. राजेश्वर सिंह सलारिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्कूल में बच्चों को बुलाकर परीक्षाएं ली जा रही हैं। जब उन्होंने दौरा किया तो 100 के करीब बच्चे परीक्षा दे रहे थे, लेकिन स्कूल द्वारा 70 के करीब बच्चों को स्कूल में बुलाने बारे जानकारी दी गई है जोकि कोविड नियमों के खिलाफ है। उक्त स्कूल की रिपोर्ट तैयार करके प्रिंसीपल सैक्रेटरी को भेज दी गई है, जो दिशा-निर्देश आएंगे उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। डिवीजन नं.-1 के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के पश्चात उक्त स्कूल के खिलाफ धारा-188 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

10/04/2021

पठानकोट: अपने कारनामों के चलते पंजाब पुलिस अकसर ही सुर्खियों में रहती ही है, लेकिन अब पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी ने ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसने खाकी को न सिर्फ शर्मसार किया बल्कि उस पर एक बदनुमा दाग भी लगा दिया। पठानकोट के सुजानपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां लोगों की सुरक्षा करने वाली पंजाब पुलिस के कर्मचारी ने ही एक मासूम नाबालिग लड़की के साथ हैवानीयत की हदें पार कर दीं।

जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की के पड़ोस में रहता था। 13 वर्षीय की पीडित बच्ची 8वीं कक्षा की छात्रा है। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिवार के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर इस मामले की जांच कर रहे डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी चण्डीगढ़ में बतौर पुलिस कर्मचारी तैनात है। पीड़िता की मैडीकल जांच करवाने के बाद उसके बयानों के आधार पर आरोपी को काबू करके कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि पुलिस लोगों की रक्षा के लिए होती है, जिसका काम आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना होता है लेकिन जब पुलिस ही ऐसे काम करने लगे तो फिर आम जनता का भगवान ही रक्षक है।

10/04/2021

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए पठानकोट में भी शुक्रवार से नाइट क‌र्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिलाधीश संयम अग्रवाल की ओर से जारी किए गए इन आदेशो के तहत 30 अप्रैल तक क‌र्फ्यू का पालन करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
क‌र्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक हर रोज रहेगा।साथ ही कहा गया है कि जो व्यक्ति इनकी अवहेलना करता है, उन पर सख्ती कार्रवाई करते हुए पर्चा दर्ज किया जाए।

10/04/2021

एसोसिएशन ने निजी स्कूलों को 12 को खोलने का निर्णय बदला

सरकार की ओर से प्रदेश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद किये जाने के आदेश जारी किये गए हैं। इन आदेशों के जारी होते ही जिला भर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से भी इसका कड़ा विरोध शुरु हुआ था ।

Photos 10/04/2021

Jai Shani Maharaj..🙏

09/04/2021

🙏Peer Baba chowk , Pathankot

Want your business to be the top-listed Media Company in Pathankot?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Adarsh Colony, Opposite Moti Mahal Grand, Saili Road
Pathankot
145001