Sunil Rao
Official Page of Sunil Rao
Halka Atali
14/04/2026
❤️❤️❤️
इंटरव्यूः
NJP Haryana
23/03/2026
22/03/2026
🎓 बड़ी खबर | यदुवंशी शिक्षा निकेतन के नए युग की शुरुआत 🎓
📍 अलवर के टपूकड़ा में 31 मार्च को यदुवंशी शिक्षा निकेतन की नई शाखा का भव्य शुभारंभ होगा।
👉 इस नए दौर की कमान अब तनिष राव संभालेंगे, जिन्हें चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने संस्था का CEO नियुक्त किया है।
💡 यदुवंशी ग्रुप के CEO तनिष राव ने बताया कि यह संस्थान क्षेत्र में कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए समर्पित रहेगा।
🌟 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:
स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती सिंह राव
🎤 कार्यक्रम की अध्यक्षता:
पूर्व सांसद अलवर एवं तिजारा विधायक महंत बालक नाथ जी
👥 विशिष्ट अतिथि:
▪️ पूर्व मंत्री एवं विधायक नारनौल ओम प्रकाश यादव
▪️ विधायक महेंद्रगढ़ कुंवर सिंह यादव
▪️ विधायक बाढड़ा उम्मेद पातुवास
▪️ विधायक कोसली अनिल यादव
▪️ विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार
▪️ विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण यादव
▪️ विधायक सूरजगढ़ श्रवण कुमार
▪️ पूर्व विधायक मास्टर मामन
सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
🙏 संस्था के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
📢 शिक्षा के क्षेत्र में यह एक नई पहल है, जो भविष्य को नई दिशा देगी।
19/03/2026
♥️
19/03/2026
यदुवंशी शिक्षा निकेतन टपूकड़ा(भिवाड़ी )का भव्य शुभारंभ 31 मार्च को, भगवान श्री कृष्ण की विशाल प्रतिमा का होगा अनावरण
टपूकड़ा क्षेत्र के लिए 31 मार्च का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन यदुवंशी शिक्षा निकेतन का भव्य शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही भगवान श्री कृष्ण जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
यदुवंशी ग्रुप के सीईओ तनिश राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित संस्थान का उद्घाटन हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा के विधायक महंत बालक नाथ जी करेंगे, जबकि विशेष रूप से नांगल चौधरी के पूर्व विधायक एवं यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इनमें नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव जी, रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी, कोसली के विधायक श्री अनिल यादव जी, बावल के विधायक श्री कृष्ण कुमार जी तथा पटौदी की विधायिका श्रीमती विमला चौधरी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
तनिश राव ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की। उन्होंने बताया कि कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना यदुवंशी ग्रुप का संकल्प है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी आगे बढ़ सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
उन्होंने क्षेत्र के आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और शिक्षा के इस नए अध्याय के साक्षी बनें।
15/03/2026
यदुवंशी शिक्षा निकेतन के लिए गर्व का पल
संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र रोहित (पुत्र मनोज कुमार) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC में 506वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही लोगों का उनके घर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने रोहित के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है।
हम सभी की ओर से रोहित को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
22/02/2026
राव बहादुर सिंह तैने ढाडा चाला पाड दिया
युवाओं के लिए प्रेरणापुंज: राव बहादुर सिंह
संघर्ष से सफलता तक का अद्भुत सफर
आज के दौर में जहां संसाधनों की कमी को अक्सर असफलता का कारण माना जाता है, वहीं राव बहादुर सिंह ने यह साबित कर दिखाया कि यदि हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी परिस्थिति इंसान को उसके लक्ष्य से नहीं रोक सकती। उनका जीवन संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का जीता-जागता उदाहरण है, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणापुंज बन चुका है।
🌱 अभावों में बीता बचपन
राव बहादुर सिंह का जीवन आसान नहीं रहा। छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक तंगी के कारण बचपन अभावों में बीता। जानकार बताते हैं कि उन्होंने मात्र 2 रुपये की मजदूरी से अपना जीवन शुरू किया—यह दर्शाता है कि उन्होंने कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना किया।
💪 मेहनत और लगन का परिणाम
कम शिक्षा और सीमित संसाधनों के बावजूद राव बहादुर सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने मेहनत को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और धीरे-धीरे अपने संघर्ष को सफलता में बदल दिया। उनका मानना था कि “परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर इरादा मजबूत हो तो रास्ते खुद बन जाते हैं।”
🌳 शिक्षा के क्षेत्र में वट वृक्ष
शिक्षा के महत्व को समझते हुए उन्होंने “यदुवंशी शिक्षा निकेतन” की स्थापना की, जो आज शिक्षा के क्षेत्र में एक वट वृक्ष के रूप में खड़ा है। इस संस्थान ने हजारों छात्रों को शिक्षा और संस्कार देकर उनका भविष्य संवारने का कार्य किया है। यह केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला केंद्र बन चुका है।
🏛️ जनसेवा से विधायक तक का सफर
राव बहादुर सिंह का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने समाज सेवा को अपना धर्म मानते हुए जनहित के कार्य किए, जिससे लोगों का विश्वास और समर्थन उन्हें मिलता गया। इसी सेवा भाव और लोकप्रियता के बल पर उन्होंने विधायक के पद तक का सफर तय किया—जो उनके संघर्ष और समर्पण का प्रमाण है।
🔥 युवाओं के लिए संदेश
राव बहादुर सिंह का जीवन युवाओं को यह सिखाता है कि—
परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, हार नहीं माननी चाहिए
शिक्षा और मेहनत ही सफलता की कुंजी है
आत्मविश्वास और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है
राव बहादुर सिंह का जीवन संघर्ष से सफलता की वह कहानी है, जो हर युवा के दिल में नई उम्मीद और ऊर्जा भर देती है। उन्होंने यह साबित किया कि गरीबी और अभाव कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते, यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो।
आज जरूरत है कि युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
Click here to claim your Sponsored Listing.