Rakesh Kumar Roushan
पूर्व विधायक, 174- इस्लामपुर विधानसभा, नालन्दा। 174, इस्लामपुर विधानसभा, नालन्दा
20/03/2026
इस्लामपुर प्रखंड के ग्राम हरबंश बिगहा में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अनिल सिंह जी के पूज्य माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
20/03/2026
इस्लामपुर प्रखण्ड के ग्राम मैंदी में सुनील प्रसाद जी के पिता जी के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
20/03/2026
इस्लामपुर प्रखण्ड के ग्राम हाजीपुर चरनटई में सिद्धार्थ प्रसाद जी की धर्मपत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
20/03/2026
रमजान के पावन महीने में इस्लामपुर प्रखण्ड के ग्राम धोबडीहा में डॉ. मुजफ्फर जी के यहाँ आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल होकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश मिला।
इस पवित्र अवसर पर सभी रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर देश की एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
अल्लाह से दुआ है कि यह मुबारक महीना हम सभी के जीवन में अमन, खुशहाली और बरकत लेकर आए। 🌙✨
20/03/2026
नवादा की वर्तमान विधायिका श्रीमती विभा देवी जी एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री राजबल्लभ यादव जी के छोटे सुपुत्र अखिलेश यादव जी के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
19/03/2026
इस्लामपुर प्रखण्ड के ग्राम ब्रहगांवा में श्रीनारायण सिंह जी के यहां आयोजित सत्यनारायण स्वामी जी के पूजा समारोह में शामिल होकर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 🙏
19/03/2026
चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह नववर्ष हमारे क्षेत्र सहित पूरे देश-प्रदेश में विकास, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे तथा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए।
नव दीप जलें, नव फूल खिलें,
माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप सभी को प्राप्त हो।
18/03/2026
रमजान के पवित्र महीने में इस्लामपुर नगर परिषद अंतर्गत खानकाह कादरिया इस्लामपुर वक्फ स्टेट के मुतवल्ली एवं गांधी मेमोरियल खानकाह हाई स्कूल के सचिव सैयद शाह सैफुद्दीन अब्दाली राजी द्वारा खानकाह परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होकर रोज़ेदारों के साथ इफ्तार किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का सुंदर संदेश मिला।
08/03/2026
भारत की इस गौरवशाली जीत पर India national cricket team को ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने की हार्दिक बधाई! 🇮🇳🏆
यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने अपने समर्पण, परिश्रम और सामूहिक भावना से विश्व को भारत की शक्ति का परिचय कराया है। इस जीत ने करोड़ों देशवासियों को एक सूत्र में बाँध दिया है और हमारे युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा दी है।
टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी दल को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
भारत सदैव ऐसे ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।
जय हिन्द! 🇮🇳
08/03/2026
नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला है। माँ, बहन, बेटी और हर रूप में महिलाएँ हमारे जीवन को शक्ति, संवेदना और प्रेरणा प्रदान करती हैं। आइए इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्प लें।
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
07/03/2026
अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड एकंगरसराय के ग्राम भातु बिगहा निवासी श्री झूलन प्रसाद जी के पुत्र का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुःख की घड़ी में उनके बिहार शरीफ स्थित मोहल्ला कौसुकपर स्थित आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Nalanda
803116