Pankaj Kumar Gupta
Sr. Correspondent
24/06/2026
#हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस कर्मियों को वितरित किए छाता ।
आज रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के संचालन में प्रतिकूल मौसम एवं धूप में निरंतर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से छातों का वितरण किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आर0के0 मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
24/06/2026
#आगरा - नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , बस में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल , पहिया निकलने से डिवाइडर पर चढ़कर पलटी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस , मथुरा से आगरा की ओर आ रही थी मथुरा डिपो की रोडवेज बस , सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला ।
24/06/2026
#हाथरस - चौकीदार की बेटी की शादी में पुलिस ने किया 31 हजार रुपए का सहयोग , कोतवाली सहपऊ पुलिस का सराहनीय कदम ।
24/06/2026
#आगरा - 70 करोड़ के फर्जी बिलिंग रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा , 3 आरोपी गिरफ्तार , लोहामंडी पुलिस साइबर टीम और इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई , फर्जी फर्म बनाकर तैयार करते थे फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल , कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद ।
24/06/2026
#बैंगलोर - CM योगी आदित्यनाथ ने की निवेशकों के साथ बैठक ।
गूगल के अधिकारियों के साथ बैठक , संदीप सिंघल, प्रशांत प्रकाश और इनमोबी के पीयूष शाह से निवेश पर महत्त्वपूर्ण बैठक । YULU के अमित गुप्ता और NVIDIA के विशाल धूपर भी बैठक में मौजूद ।
24/06/2026
#दिल्ली - HM अमित शाह से नागालैंड के CM नेफ्यू रियो ने उपमुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात की ।
24/06/2026
#जालौन - थाना आटा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 2 अभियुक्तो को चोरी किये गये दो सोने के टुकडे कुल वजन 135 ग्राम (कीमत करीब 21 लाख रुपये) व 97000 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया ।
#महोबा - पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशो के पैर में लगी गोली , पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा , घायल जिला अस्पताल में भर्ती , लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार , आरोपियो के कब्जे से लूट की रकम सहित 2 अबैध तमंचा और कारतूस बरामद , बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके के मुनीम से की थी लूट ,श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा तिराहे इलाके का मामला ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Nagar
226010