SH Bharat

SH Bharat

Share

Welcome to the official Facbook Page of SH BHARAT "देशहित जनहित" For Business Inquiry 7979032534

27/05/2026

मुजफ्फरपुर में तेज आंधी-तूफ़ान ने मचाई भारी तबाही, सब कुछ बर्बाद! आपके यहां अभी कैसा है मौसम...

Photos from SH Bharat's post 22/05/2026

मैं आ रहा हूं वापिस बहुत जल्द आपलोगों के बीच🙏🇮🇳
SH Bharat
Adarsh Singh Rajput

Photos from SH Bharat's post 21/05/2026

21 मई यानी अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस।।

चाय दिवस 21 मई को मनाने का मुख्य उद्देश्य चाय की खेती करने वाले किसानों और श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और दुनिया भर में इसके आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना है. वही इस दिन की शुरुआत सबसे पहले 2005 में भारत (नई दिल्ली) में हुई थी। बाद में, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 मई को आधिकारिक तौर पर 'अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया गया।

27/04/2026

किसी की बपौती नहीं है ये सत्ता CM Samrat Choudhary

26/04/2026

Bihar में "ट्रिपल C" पर कोई समझौता नहीं होगा" | CM सम्राट चौधरी

25/04/2026

I got over 150,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

19/04/2026

प्रणाम, मैं पत्रकार आदर्श सिंह राजपूत...मैं माफी चाहता हूं आपलोगों से कई दिनों से मैं आप सभी से दूर हूं, विगत 6 अप्रैल को शाम 07:00 बजे के करीब मुजफ्फरपुर से खबर संकलन कर लौटने के दौरान मझौली से कटरा जाने वाली मार्ग NH 527 पर मेरी एक्सीडेंट हो गई थी जिसमें मैं काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जैसे तैसे एक अजनबी मुझे अपने बाइक से तुरंत SKMCH ले गए फिर स्थिति बहुत भयावह देख मुझे आनन-फानन में जिले के एक निजी अस्पताल प्रसाद में ले जाया गया जहां इलाज शुरू हुआ, जिंदगी मौत से जुझ रहा था, जिसके बाद मुझे ICU में सिफ्ट किया गया, सिने की कई हड्डी वह कंधा की हड्डी फ्रैक्चर हो गया और कई जगह शरीर में गंभीर चोट भी हैं...! लेकिन आपलोगों का अपार प्यार, स्नेह, आशिर्वाद और सपोर्ट से अब मैं ठीक हूं। घर लौट आया हूं, इलाजरत हूं, मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आपलोगों के बीच एक नई ऊर्जा वह और मजबूती के साथ जल्द आ रहा हूं।🙏

06/04/2026

गायघाट में राशन डीलरों पर अन्याय पूर्व विधायक Niranjan Roy को बर्दाश्त नहीं! तथाकथित मुख्यमंत्री पर खूब फायर कह दी चौंकाने वाली बात।।

#राशन #डीलर

Photos from SH Bharat's post 05/04/2026

अशोका एकेडमी में गूँजी सफलता की गूँज: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन।

*मेहनत का फल और सफलता का मान, अशोका एकेडमी की यही है पहचान*

कफेन/मुजफ्फरपुर : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन और छात्रों के कठिन परिश्रम का फल तब और मीठा हो जाता है, जब उसे सार्वजनिक मंच पर सम्मान मिलता है। स्थानीय अशोका एकेडमी कोचिंग संस्थान में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर अपनी उपलब्धि की चमक साफ देखी जा सकती थी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कफेन मंडल के अध्यक्ष मिथलेश कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्होंने बच्चों में जोश भरा। अपने संबोधन में मिथलेश कुमार ने बेहद प्रेरणादायक बात कही। उन्होंने कहा, आज जो मुकाम इन बच्चों ने हासिल किया है, उसे आप में से हर कोई पा सकता है। इसके लिए बस एक ही शर्त है ईमानदारी से पढ़ाई। याद रखिये, शिक्षा आपकी 'सेल्फ प्रॉपर्टी' (निजी संपत्ति) है, जिसे दुनिया का कोई भी चोर चुरा नहीं सकता। आपने न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।

अशोका एकेडमी के निदेशक अनिल कुमार ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर की तलाश होती है। संस्थान का उद्देश्य हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना रहा है। सम्मान समारोह में उन छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया जिन्होंने परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया।

*मेधा सूची में टॉप करने वाले छात्रों का विवरण इस प्रकार है।*

धनंजय कुमार 458, प्रिंस कुमार 412, सन्नी कुमार 394, मनोहर 369, सुलेखा 362, मनीष कुमार 352, रंजन कुमार 346, निशा कुमारी वह अंशु कुमार 342, अफरीन जहां 341, सूरज 334, मो. अरमान 309, पवन कुमार 301, गौतम, प्रीति, नेहा 300 इन सभी छात्रों को मंच पर बुलाकर जब मेडल पहनाया गया, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। मुख्य रूप से भावी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सेराज, अशोक कुमार ,अनिल कुमार, मणिभूषण कुमार, शिवसागर सिंह, महेंद्र साह, विनय बलमुआ, अजय कुमार, राहुल कुमार सहित कई शिक्षाविदों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर अभ्यास ही आपको भीड़ से अलग खड़ा करता है।

समारोह के अंत में सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई गईं और जूनियर छात्रों ने संकल्प लिया कि वे भी अगली बार इसी तरह मंच पर सम्मानित होने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल सफल छात्रों के लिए सम्मान का क्षण था, बल्कि समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी साबित हुआ।

05/04/2026

अगर सोचता है कि विपक्ष कमजोर हैं तो ये उसकी गलतफहमी है, भले ही सीटों में कम है लेकिन...! Tejashwi Yadav

Want your business to be the top-listed Media Company in Muzaffarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Muzaffarpur