Kumar Vishu

Kumar Vishu

Share

A renowned devotional singer from T.series. Have sung more than 200 devotional chartbusters albums with almost all leading singers of India.

18/04/2026

टी.सीरीज को जमीनी स्तर से शिखरों तक ले जाने वाले स्वर्गीय गुलशन कुमार जी के भाई और ना जाने कितने गायकों का भविष्य संवारने वाले अत्यंत मृदुभाषी ,सरल हृदय के व्यक्तित्व व सभी कलाकारों के सहयोग के लिए प्रसिद्ध श्री दर्शन कुमार जी आज सदा के लिए हरि चरणो मे विलीन हो गये। टी.सीरीज से पिछले 30 सालों से आजतक मेरे जुड़ाव के दौरान आपका स्नेह व शुभाशीष सदा स्मृतियों मे रहेगा। ऊं शांति🙏🏻💐

12/04/2026

भारतीय सिनेमा व संगीत के एक सुरीले युग का अंत। शब्द मौन हैं एवं दुःखित हृदय वेदना से भरा है। जिन गायक व गायिकाओं को सुनकर बचपन बीता आज उन्ही स्मृतियों की पुस्तक से एक और अध्याय"आशा ताई" जैसे समाप्त हो गया। पार्श्वगायन मे वन टेक ही ओके हो जाना , वो भी बिना आधुनिक मशीनों की सहायता से हम सरीखे अनेक गायकों को जैसे "करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान " का संदेश दे गया....ऊं शांति🙏🏻

07/04/2026

जीवन एक संगीत है इसे गुनगुनाते रहिए, हालात जैसे भी हों मुस्कुराते रहिए....😊🙏🏻❤️
www.youtube.com/thekumarvishu
www.youtube.com/thekumarvishu

Photos from Kumar Vishu's post 07/04/2026

भावपूर्ण सुंदरकांड शीघ्र ही केवल निश्चल भक्ति चैनल पर। रिकार्डिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जय श्रीराम। जय श्री बाला जी🙏🏻💐
www.youtube.com/thekumarvishu
www.youtube.com/thekumarvishu

Photos from Kumar Vishu's post 06/04/2026

Some more soulful bhajans coming up soon under the music direction of Sh. Lovely Sharma ji. Recording completed successfully. Jai shri Ram. Jai mata di. Hare Har Mahadev🙏🏻💐
www.youtube.com/thekumarvishu
www.youtube.com/thekumarvishu

30/03/2026

हमारे धर्म ग्रंथ ना केवल हमारे पथ प्रदर्शक हैं अपितु एक संस्कारित व मर्यादित जीवन जीने का माध्यम भी हैं। हिंदी साहित्य व संस्कृत भाषा का ज्ञान ना केवल एक भजन गायक को आत्मविश्वास प्रदान करता है अपितु विविधतापूर्ण रचनाओं को गाने का सौभाग्य भी प्रदान करता है।सुंदरकांड जैसी पावन रचना को असंख्य बार विभिन्न कम्पनियों व यू टयूब चैनल्स पर गाने व मंचीय प्रस्तुतियों के बाद पहली बार आज अपने भक्ति संगीत सफर के 30 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद श्री रामचरितमानस का संगीतमयी गायन का अवसर मिला है। हर कालजयी रचना चुनौतीपूर्ण होती है। आप सभी की शुभकामनाओं से इस पुनीत पावन ग्रंथ का गायन सफल हो ऐसी प्रभु राम से प्रार्थना है। जय श्रीराम 🙏🏻💐
www.youtube.com/thekumarvishu
www.youtube.com/thekumarvishu

28/03/2026

प्रभु राम के नवीन भजन की रिकार्डिंग प्लेटोनिका स्टूडियोज में। संगीतकार रोहित कुमार बाबी व रचना सानंद सरगम। आप सभी का शुभाशीष पाकर आज मेरा आफिशियल यूट्यूब चैनल 9 लाख 84 हजार सदस्यों का परिवार हुआ। 1 मिलियन सदस्य भी अब दूर नही। भक्ति संगीत में 30 वर्षौं का अनवरत सफर ,अर्थपूर्ण व भावपूर्ण भजनों का प्रचार व प्रसार आप सभी के सहयोग व शुभकामनाओं के बिना संभव नही था। आभारी हूं। यूं ही शुभाशीष बनाये रखें। जय श्रीराम। जय माता दी। हर हर महादेव 🙏🏻💐
www.youtube.com/thekumarvishu
www.youtube.com/thekumarvishu

24/03/2026

मां भगवती अष्टमी/नवमी पूजन के मांगलिक अवसर पर यह आनंदमयी भेंट मां भगवती के चरणों में। सुनें, शेयर करें व चैनल पर शुभाशीष अवश्य दें। जय माता दी🙏🏻💐
https://youtu.be/0tZJtdCwsWc?si=NNzwJBBUJws_FKgL
https://youtu.be/0tZJtdCwsWc?si=NNzwJBBUJws_FKgL

19/03/2026

Maiya ji Ardaas karun" Released now only on my official you tube channel. Pls listen,share and bless. Jai mata di. Shubh Navratri🙏🏻💐
https://youtu.be/YO-nAQu8b7I?si=LpCOr4g7fUpGf0ev
https://youtu.be/YO-nAQu8b7I?si=LpCOr4g7fUpGf0ev

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Mumbai