DEWA GUPTA FanClub-Rjd

DEWA GUPTA FanClub-Rjd

Share

POLITICION

Photos from Dewa gupta's post 09/01/2026
09/01/2026

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास और स्वच्छ पर्यावरण के उद्देश्य से मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से #चार_सीवरेज_ट्रीटमेंट_प्लांट (STP) के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। योजना के तहत निर्माण स्थल #बरियारपुर, #छतौनी, #जानपुल_मिस्कॉट और #बेगमपुर_बैलखाना में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मोतिहारी वाशियो को इसका लाभ मिलेगा।

यह महत्वाकांक्षी योजना मोतिहारी शहर के नालों से निकलने वाले गंदे पानी को वैज्ञानिक तरीके से उपचारित कर उसके पुनः उपयोग को संभव बनाएगी। इससे न केवल शहर में जल प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, बल्कि हमारी झीलों, तालाबों और जलस्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
नगर निगम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

यह परियोजना मोतिहारी को एक स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आप सभी शहरवासियों से अपील करते है कि शहर के विकास में सहयोग करें और स्वच्छ मोतिहारी के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

#देवागुप्ता #प्रीतिकुमारी #नगरनिगम #मोतिहारी

17/11/2025

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है- देवा गुप्ता

मोतिहारी(प्रेस विज्ञप्ति): लोकतंत्र में जनता का जनादेश ही सर्वोपरी होता है। मोतिहारी की जनता ने जो जनादेश दिया है हम उसे स्वीकार करते है। चुनावी राजनीति में हार-जीत सिक्का के दो पहलू है। हम चुनाव जरूर हारे है लेकिन इससे हमारे हौसला में थोड़ी भी कमी नहीं आयेगी। हम एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे। अब तक मोतिहारी में एक स्थायी विपक्ष नहीं रहा है। कभी बाहर से तो कभी दूसरे विधानसभा से तो कभी यहाँ के उम्मीदवार को दूसरे विधानसभा भेज दिया जाता था। हम मोतिहारी के बेटा एवं भाई है और मोतिहारी में ही टिके रहेंगे और विपक्ष की भूमिका में रहेंगे।

मेरी यह हार जनता द्वारा दी गयी हार नहीं है। हम सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से हारे है। पिछले कई महीनों से जिस तरह से मुझें, मेरे परिवार और मेरे अपनों को सरकारी मशीनरी के जरिये केस-मुक़दमा करके परेशान किया जा रहा था उस से इस तरह का परिणाम अपेक्षित था। मेरे सहयोगियों और मित्रों को झूठा मुक़दमा में फँसा कर जेल भेज दिया गया। हमारे नामांकन के बाद चुनाव का कार्य देख रहे हमारे बहुत सारे मेरे अपनों के घर पर छापा पर छापा कराया गया और नोटिस भेजकर, डरा धमका कर शहर से बाहर जाने पर मजबूर किया गया। चुनाव के समय हमारे ऊपर अन्य झूठे मुकदमा कराया गया। जिस वजह से जनसंपर्क करने में दिक़्क़त हुई और हम सभी लोगों तक नहीं पहुँच सके।

खैर मुझें मोतिहारी की लगभग 92,517 जनता का अटूट आशीर्वाद और प्यार मिला जिसके लिए आजीवन ऋणी रहेंगे। जनता जनार्दन के लिए देवा गुप्ता का दरवाज़ा हमेशा खुला रहेगा। पराजय से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। हम दोगुनी ऊर्जा के साथ पाँच वर्ष जनता की सेवा करेंगे। हम हारे जरूर है पर हार नहीं मानेंगे, हम मोतिहारी के जनता के लिए और बदहाल व्यवस्था को बदलने के लिए चुनाव लड़े थे और लड़ते रहेंगे।

Dewa gupta

13/11/2025

आप सभी से नम्र निवेदन है कि आप सभी ई.वी.एम कमरे के चारो तरफ़ रहे और नज़र तेज़ रखे। अपने साथ रहने वालो पे भी ध्यान रखे कहीं नियत तो नहीं बदल गइल बा.
और गिनती के समय आप अपना पूरा समय दे। बिच मैं या आखिर मैं या पहले मैदान छोड़ कर ना जाए कभी भी कुछ भी हो सकता है। अंत भला तो सब भला। जनहित में जारी है संदेश.

Dewa Gupta With Upendra Kushwaha 12/11/2025

Dewa Gupta With Upendra Kushwaha BIHAR ELECTION

Dewa Gupta with Khesari Lal Motihari 12/11/2025

Dewa Gupta with Khesari Lal Motihari Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

12 November 2025 12/11/2025

12 November 2025 Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

BIHAR ELECTION-2025 12/11/2025

BIHAR ELECTION-2025 BIHAR ELECTION

BIHAR ELECTION PREETI GUPTA-MOTIHARI 12/11/2025

BIHAR ELECTION PREETI GUPTA-MOTIHARI Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

11/11/2025

आज मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान पूर्ण हो गया। क़िस्मत मत पेटी में क़ैद हो गया है। नतीजे 14 नवंबर को आ जायेंगे। मैं पूरे अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले क्षेत्र की देवतुल्य जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी लोगों का सकारात्मक प्रयास रहा इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगा। अब आपके मान एवं सम्मान रखना मेरी जिम्मेवारी होगी।

#देवागुप्ता #प्रितिकुमारी #मोतिहारीविधानसभा #महागठबंधन #मोतिहारी Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav Mukesh Sahani

11/11/2025

लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए। संविधान को बचाने के लिए। युवाओं के रोज़ी-रोज़गार के लिए। महिलाओं के मान-सम्मान के लिए। मोतिहारी के विकास के लिए। हमने अपना मतदान किया है। आप भी घर से बाहर निकलिए और अपना मतदान कीजिये।

#देवागुप्ता #प्रितिकुमारी #मोतिहारीविधानसभा #मोतिहारी

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Motihari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

MOTIHARI
Motihari
845401