Hello morena

Hello morena

Share

चम्बल अंचल की खबरों के सबसे तेज अपडेट्स, स्वच्छ पत्रकारिता और जनता की आवाज उठाने का भरोसेमंद मंच। हम दिखाते हैं खबरों के पीछे की खबर

12/06/2026

अधिकांश 108 एम्बुलेंस खुद ही बीमार। निरीक्षण के दौरान सामने आईं खामियां। पूरी खबर कमेंट बॉक्स में👇

12/06/2026

डेढ़ माह से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा 10वीं का छात्र, फिर भीबनाहीं बन पा रहा जन्म प्रमाणपत्र। 200 के स्टाम्प के 500 रुपये मांग रहे वकील। मुरैना जिले की पोरसा तहसील के मामला👇

12/06/2026

इनमें से कौन है, जिसे लोग फिर से विधायक देखना चाहेंगे? कृपया काम के आधार पर बताइए👇

11/06/2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को उनके जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई🎂💐
#मुरैना #भाजपा #विधानसभाअध्यक्ष #जन्मदिन #शुभकामनाएं #बधाई Narendra Singh Tomar Kamlesh Kushwah

11/06/2026

सरकारी पैसे से निजी जमीन पर बनवा दी सड़क। धांधली उजागर होने पर किसरौली के सरपंच को पद से पृथक किया।
पूरी खबर कमेंट बॉक्स में👇
Hello morena

11/06/2026

रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने में नाकाम रहीं सबलगढ़ टीआई राजकुमारी परमार निलंबित, जुए के फड़ पर कार्यवाही में लापरवाही का आरोप भी था।
मुरैना जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मराज मीणा ने सबलगढ़ थाना प्रभारी (टीआई) राजकुमारी परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। टीआई पर अवैध रेत खनन रोकने, जुआ फड़ पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने और प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग न देने के गंभीर आरोप हैं। निलंबन की इस कार्रवाई के बाद उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।
हाल ही में शहर के अंदर अवैध रेत परिवहन करते वाहनों के कुछ वीडियो सामने आए थे। इसके अलावा, सबलगढ़ किले पर सरेआम जुआ खेलने का एक वीडियो भी सामने आया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इन मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
अवैध गतिविधियों पर नरमी बरतने के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीआई पर प्रशासनिक अधिकारियों को पर्याप्त सहयोग न देने का भी आरोप है।
लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों और ड्यूटी में लापरवाही को देखते हुए एसपी ने यह कदम उठाया है। एसपी धर्मराज मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस पूरे मामले की विभागीय जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक टीआई पुलिस लाइन में ही अटैच रहेंगी।

11/06/2026

बहू से परेशान मुरैना के व्यक्ति को समधी ने भिंड महिला थाने के सामने पीटा,, पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर तक नहीं।
मुरैना आकर क्या कहा पीड़ितों ने, सुनिए...

11/06/2026

रात के अंधेरे में चंबल के कुल्हाड़ा घाट पहुंचे कलेक्टर, एसपी। रेत उत्खनन रोकने के इंतजाम देखे, जरूरी निर्देश भी दिए👇
जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण तथा खनन गतिविधियों के नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने देर रात लगभग 2 बजे कुल्हाड़ा घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा एवं खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर जांगिड़ ने क्षेत्र में संचालित खनन गतिविधियों, रेत परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के पालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा रेत परिवहन की निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खनिज संपदा शासन की महत्वपूर्ण धरोहर है तथा इसके संरक्षण एवं राजस्व हितों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेत घाटों एवं परिवहन मार्गों पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं नियमों के उल्लंघन के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस का संयुक्त अमला लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था एवं खनिज नियमों के पालन को सुनिश्चित करेगा।
कलेक्टर ने मौके पर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश देते हुए संबंधित अमले को शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

11/06/2026

कांग्रेस की ब्लॉक कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के नाम के साथ हरिजन शब्द लिखे जाने पर उठी आपत्ति👇

11/06/2026

भव्य श्रृंगार में कीजिये मां ज्ञानेश्वरी के दिव्य दर्शन। माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे🙏🚩
#मुरैना #ज्ञानेश्वरीमाता #दर्शन #शुभगुरुवार Hello morena

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Morena?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Morena
476001