Team Ranjan Sharma

Team Ranjan Sharma

Share

टीम रंजन शर्मा
• महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मेरठ, उत्तर प्रदेश
• पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मेरठ शहर
• पूर्व उपाध्यक्ष (डिप्टी मेयर) नगर निगम मेरठ

16/06/2026

ज्येष्ठ मास के सप्तम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

भगवान हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो, यही मंगलकामना है!!

जय बजरंगबली। 🙏🚩

10/06/2026

लोकतंत्र या दोहरा मापदंड?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन बिना किसी सुधार का अवसर दिए सीधे निरस्त कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में त्रुटियों के बावजूद प्रत्याशियों को स्पष्टीकरण और सुधार का मौका दिया जाता रहा है।

स्वयं मीनाक्षी नटराजन जी ने मीडिया के माध्यम से स्पष्ट कहा है कि यदि उनके खिलाफ कोई ऐसा मामला होता जो किसी न्यायालय द्वारा प्रमाणित होता, तो वह नामांकन पत्र में उल्लेख करने योग्य होता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है जिसे उन्होंने छिपाया हो।

फिर सवाल उठता है कि जब कोई जानकारी छिपाई ही नहीं गई, तो बिना सुनवाई और बिना सुधार का अवसर दिए इस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस प्रत्याशी के साथ क्यों?

यह पूरा घटनाक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग सत्ता के दबाव के आगे झुक चुका है और निष्पक्षता की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है।

लोकतंत्र में नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। यदि एक पक्ष को अवसर दिया जाता है और दूसरे को नहीं, तो यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है।

देश जानना चाहता है— क्या चुनावी नियम सत्ता और विपक्ष के लिए अलग-अलग हैं?

क्या लोकतंत्र में अब न्याय नहीं, बल्कि राजनीतिक सुविधा के आधार पर फैसले लिए जाएंगे?

लोकतंत्र की हत्या बंद करो!
चुनाव आयोग जवाब दो!
संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करो!

Photos from Team Ranjan Sharma's post 10/06/2026

मेरठ की पहचान और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ऐतिहासिक नौचंदी मेले में समस्त साथियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मेले में विभिन्न मनोरंजन, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर संचालकों से संवाद किया तथा मेले की व्यवस्थाओं एवं उत्साहपूर्ण वातावरण का जायजा लिया।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए मेरठवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
संवाद और अपनत्व का यह अवसर अत्यंत सुखद एवं यादगार रहा। नौचंदी मेला हमारी संस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है।

रंजन शर्मा
महानगर अध्यक्ष
कांग्रेस, मेरठ उत्तर प्रदेश

09/06/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।

उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र और जनजातीय समाज के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Photos from Team Ranjan Sharma's post 07/06/2026

आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी आदरणीय श्री मनीष शर्मा जी ने की।

इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित "किसान-नौजवान बचाओ यात्रा" की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय प्रभारी जी ने यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने वाले सभी साथियों के संघर्ष, समर्पण और अथक परिश्रम की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक घोटालों के खिलाफ चलाए जा रहे जनआंदोलन को और अधिक धार देने तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

साथ ही, "किसान-नौजवान बचाओ यात्रा" के दूसरे चरण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि यात्रा को और अधिक व्यापक बनाते हुए किसानों, युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा जनहित की लड़ाई को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संघर्षरत है।

रंजन शर्मा
महानगर अध्यक्ष
कांग्रेस, मेरठ उत्तर प्रदेश

07/06/2026

सरकार का एक और तोहफा। घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम।
थैंक्यू मोदी जी, बोलना तो बनता ही है।

'भ्रष्ट जुमलेबाज़ पार्टी' ने जनता को फिर दिया महंगाई का झटका...

घरेलू गैस सिलेंडर पूरे 29 रुपए महंगा।

मोदी जी का सीधा गणित है..
जनता से करो वसूली,
दोस्तों की भरो तिजोरी।

05/06/2026

मेरठ महानगर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शास्त्री की कोठी से भूमिया के पुल तक लगभग 55 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिसके कॉन्ट्रेक्टर आकाश गुप्ता है और कंपनी का नाम सनशाइन है।

यहाँ बड़ा सवाल यह है कि जिस सड़क पर 55 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वह निर्माण के दौरान ही कई जगहों पर खराब गुणवत्ता की प्रतीत क्यों हो रही है?

आकाश गुप्ता अपने आप को उत्तर प्रदेश सरकार के मेरठ निवासी मंत्री जी के एवं भाजपा जनप्रतिनिधियों के निकटतम बताते है इस बात से यह प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार में आकाश गुप्ता को सत्ताधारी लोगो का संरक्षण प्राप्त है।

मैं रंजन शर्मा समस्त मेरठ वासियो के माध्यम से पूछना चाहता हूं क्या निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा है?
क्या जनता के पैसे का सही उपयोग हो रहा है?
क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है?

जब केंद्र और प्रदेश सरकार विकास और पारदर्शिता के दावे करती हैं, तब ऐसे निर्माण कार्यों पर उठ रहे सवालों का जवाब भी जनता को मिलना चाहिए।

मैं प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग करता हूँ कि इस सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। यदि कहीं भी अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

जनता जवाब चाहती है।
विकास के नाम पर केवल खर्च नहीं, गुणवत्ता भी दिखनी चाहिए।

रंजन शर्मा
महानगर अध्यक्ष
कांग्रेस, मेरठ उत्तर प्रदेश

Photos from Team Ranjan Sharma's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मेरठ महानगर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सक्सेस एकाडेमी एजुकेशन ट्रस्ट (रजि०), मेरठ (उ.प्र.) द्वारा आयोजित "101 पौधारोपण अभियान" में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संकल्प के साथ लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण की अमूल्य धरोहर बनेंगे। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें और एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

🌱 एक कदम प्रकृति के सम्मान में। 🌱

03/06/2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री डी.के. शिवकुमार जी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आशा है कि आपके नेतृत्व में कर्नाटक विकास, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

आपके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। 💐

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Meerut City?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

1091, Brahampuri , Meerut
Meerut City
250002