Desh Hitam

Desh Hitam

Share

देश हितम एक डेली न्यूज़ पेज है जिस पर आप रोजाना न्यूज़ पढ़ और शेयर कर सकते हैं।

18/06/2026

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया। युवक खुद को महिला थाना में तैनात इंस्पेक्टर बता रहा था, लेकिन पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज नहीं दिखा सका। लोगों ने मौके पर ही उसकी पड़ताल की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17/06/2026

फ्रांस के Évian में G7 Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में नई गति, नई ऊर्जा और नया उत्साह आया है। दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

17/06/2026

कर्नाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कांग्रेस नेता पहले दलित स्वामी को खाना खिलाते और फिर उसी भोजन को खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सामाजिक समरसता बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

17/06/2026

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के बेला देवी मंदिर घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पहले अपनी बाइक को कंधे पर उठाकर सीढ़ियां चढ़ता नजर आता है। इसके बाद वह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर सीढ़ियों पर स्टंट करता दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

17/06/2026

अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच यूपी सरकार ने 3 सदस्यीय SIT गठित की है। इसी मामले पर बलिया में भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि जिसने भी गलत काम किया है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। वहीं विपक्ष जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है और मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है।

16/06/2026

बड़े मंगल के भंडारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में प्रसाद लेने आए एक मुस्लिम युवक से कथित तौर पर कहा जाता है कि “जय श्री राम बोलोगे तभी प्रसाद मिलेगा।”
सवाल यह है कि क्या धार्मिक आस्था के नाम पर किसी से नारा लगवाना उचित है, या फिर भंडारे और प्रसाद का उद्देश्य बिना भेदभाव सेवा और सद्भाव फैलाना होना चाहिए?

आपकी राय क्या है?
क्या प्रसाद या भोजन देने से पहले किसी धार्मिक नारे की शर्त रखनी चाहिए?

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Lucknow