Daily Window

Daily Window

Share

'OUR MISSION IS TO PROTECT THE INDEPENDENT MEDIA FROM THE CLUTCHES OF MONEY,'
politics power come to change of the life of common man

22/04/2026

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के जोरासांको विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले दस वर्षों के अंदर सात हजार से भी अधिक बड़े उद्योग बंगाल में बंद हुए हैं, हजारों MSME यूनिट बंद हो गई हैं, तीस लाख से भी अधिक नौजवान यहां बेरोजगार हुआ है। लेकिन TMC है और ममता दीदी हैं कि किसी की सुनने वाली नहीं हैं। उनके कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। वो और भतीजा(अभिषेक बनर्जी) दोनों बंगाल को, पूरी तरह यहां के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं...।"

22/04/2026

हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये के विवाद को लेकर अपनी बात खुलकर रखी। उन्होंने कहा कि अगर मामला छोटा होता, तो 2012 में ही सुलझ जाता, लेकिन अब यह काफी बड़ा हो चुका है। उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा गलत नहीं था और वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। राजपाल ने यह भी कहा कि यह लड़ाई उन्होंने शुरू नहीं की, लेकिन इसे खत्म वही करेंगे और आगे भी इस संघर्ष को जारी रखेंगे।

09/04/2026

#लखनऊ : निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम की सख्ती।

➡जिला शुल्क नियामक समिति की अहम बैठक
➡स्कूलों पर नजर रखने को नोडल अधिकारी तैनात
➡ADM ज्योति गौतम, DIOS बने नोडल अधिकारी
➡अभिभावक नोडल अधिकारियों से कर सकेंगे शिकायत
➡निर्धारित शुल्क से एक पैसा ज्यादा वसूली नहीं-DM
➡कैपिटेशन फीस पर पूर्ण प्रतिबंध- DM विशाख जी
➡हर शुल्क की रसीद देना अनिवार्य-DM विशाख जी
➡यूनिफॉर्म में 5 साल तक कोई बदलाव नहीं- डीएम
➡NCERT स्कूलों में सिर्फ NCERT किताबें चलेंगी-DM
➡शिकायतें अब आसानी से दर्ज करा सकेंगे अभिभावक

09/04/2026

#लखनऊ: स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त

शिकायतों की विशेषज्ञ समिति बनाकर जांच कराएं। CM ने कहा बिना गलती किसी का कनेक्शन न काटा जाए। ऊर्जा मंत्री और पावर कॉर्पोरेशन MD फील्ड में उतरें। उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करें। शिकायतों का समुचित समाधान सुनिश्चित करें। निर्बाध और पारदर्शी बिजली आपूर्ति प्राथमिकता हैं। कृषि फीडरों का पृथक्करण समय से पूरा कराएं। गर्मी में पीक डिमांड पूरी करने की तैयारी रखें। ‘न्यूनतम 5 आवास वाले मजरों में विद्युतीकरण कराएं।’ पीएम कुसुम योजना से ज्यादा किसानों को जोड़ें। ऐसी कार्रवाई न करें कि आम आदमी परेशान हो। ओवरबिलिंग की शिकायतों की गहन जांच होगी। ईमानदार उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होगी।

09/04/2026

#लखनऊ

➡मड़ियाव में गोमती नदी में नवजात दिखने की सूचना
➡सूचना मिलते ही घैला पुलिस टीम के साथ पहुंची
➡गोमती नदी किनारे तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
➡स्थानीय लोगों की भीड़, इलाके में बनी सनसनी

09/04/2026

लखनऊ : स्कूलों की मनमानी पर सख्ती।

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने निजी स्कूलों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब हर शुल्क की वैध रसीद देना अनिवार्य होगा और छात्रों को किसी खास दुकान से किताब-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना और मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई होगी।

09/04/2026

: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-15 में गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ. मुकाबले में एलएसजी को कोलकाता को तीन विकेट से हराया. कोलकात ने लखनऊ को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. लखनऊ की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर मैच पलट दिया.

09/04/2026

#पंजाब की दिलजोत के दिल का हुआ इलाज, 3 महीने में 6000 से अधिक नवजात को मिला CM सेहत योजना का लाभ पंजाब की दिलजोत के दिल में छेद था. दिलजोत के दिल का इलाज दो अस्पतालों में हुआ. पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर गांवों में अभियान चला रही है, जिसका असर भी दिखने लगा है।

01/04/2026

दिल्ली: कमर्शियल LPG की कीमतों में 195.5 रुपये की बढ़ोतरी पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हमारी विदेश नीति फेल हो गई है। हमारी विदेश नीति अमेरिका के कब्जे में हो गई है। ये इसका नतीजा है कि आज महंगाई बढ़ रही है।"

01/04/2026

CAPF विधेयक 2026 पर बोलते हुए शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "आज हमारे जवान मजबूती से बॉर्डर पर तैनात हैं इसी वजह से हम उनकी बात मजबूती से सदन में रख पा रहे हैं! उनको मेरा सलाम और आभार."

01/04/2026

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने देश में ईंधन की उपलब्धता को लेकर कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, हमारा कच्चे तेल का भंडार (इन्वेंट्री) पर्याप्त है. भारत सरकार ने अगले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की पर्याप्त सप्‍लाई सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किए हैं हमारी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की कमी की कोई भी घटना सामने नहीं आई है."

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Lucknow