Awadh Sutra

Awadh Sutra

Share

Awadh Sutra
Voice of Truth, Fearless Journalism

Awadh Sutra is a registered digital news platform

25/01/2026

राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज़।
समारोह की पूर्व संध्या पर जनता के लिए आकर्षण।
राज्य विधानसभा को खास सजावट के साथ रोशन किया गया।
खूबसूरत लाइटों से विधानसभा को सजाया गया।

तिरंगे रंग की लाइटिंग में लेजर का इस्तेमाल।

16/07/2025

मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से दिनांक 16 जुलाई 2025 को उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में सुश्री एन्जेला लुसीगी, निवासी प्रतिनिधि (रेजीडेण्ट रिप्रजन्टेटिव), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, भारत ने शिष्टाचार भेंट की।

16/07/2025

राजधानी लखनऊ के थाना कैसरबाग क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बच्ची के हत्यारोपी अभियुक्त अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में DCP पश्चिमी द्वारा दी गयी बाइट।

16/07/2025

युवाओं को अब स्मार्टफोन की जगह मिलेंगे टैबलेट!!

राज्य सरकार कैबिनेट के पुराने निर्णय को कराएगी निरस्त!!

शैक्षिक गतिविधियों के लिहाज से टैबलेट को माना गया ज़्यादा उपयोगी!!

नया प्रस्ताव जल्द कैबिनेट से कराया जाएगा मंज़ूर!!

पहले 25 लाख स्मार्टफोन ख़रीदने का हुआ था निर्णय!!

महाकुंभ में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया था पुराना फैसला!!

16/07/2025

पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन 18 जुलाई से!!

कार्रवाई की शुरुआत पंचायतीराज विभाग की मंज़ूरी के बाद!!

शहरी क्षेत्रों के विस्तार से पंचायत वार्डों की सीमाएं बदली जाएंगी!!

18-22 जुलाई के बीच पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण!!

23 से 28 जुलाई के बीच वॉर्डों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन!!

29 जुलाई से 2 अगस्त तक आमजन से आपत्तियां ली जाएंगी 3 से 5 अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण!!

अंतिम सूची का प्रकाशन 6 से 10 अगस्त के बीच होगा!!

Photos from Awadh Sutra's post 15/07/2025

विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी ने किया AI आधारित कौशल मेले का उद्घाटन

75 जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों को मिला नवाचार का मंच, लाभार्थियों को किया सम्मानित

लखनऊ, 15 जुलाई:
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल मेले का उद्घाटन किया। यह मेला प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों से जुड़े युवाओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें AI (Artificial Intelligence) आधारित नवाचार और तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष फोकस रहा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर AI, रोबोटिक्स, डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया और उन्हें प्रदेश की तकनीकी तरक्की का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि आज का युवा पारंपरिक नौकरी से आगे बढ़कर डिजिटल और इनोवेटिव तकनीकों में दक्ष हो रहा है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में युवाओं को स्टार्टअप प्रोत्साहन, रोजगार अवसर और AI प्रोजेक्ट्स की लाइव प्रदर्शनी भी देखने को मिली। प्रदेश भर के युवा इस आयोजन में वर्चुअल और फिजिकल माध्यम से जुड़े।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों के साथ जोड़ना और उन्हें रोजगारपरक बनाना रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए और अधिक AI इनोवेशन हब और डिजिटल स्किलिंग प्रोग्राम्स शुरू करेगी।

14/07/2025

उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया आगरा के विकास संबंधी ज्ञापन

नक्षत्रशाला के भूमि पूजन की तिथि तय करने का किया आग्रह

यमुना किनारे बैराज निर्माण और पालीवाल पार्क के विस्तार की भी मांग

लखनऊ / आगरा दिनांक: 14 जुलाई, 2025

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर आगरा के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता भी उपस्थित रहें।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से आगरा में प्रस्तावित नक्षत्रशाला के शीघ्र भूमि पूजन एवं शिलान्यास की तिथि तय करने, यमुना डाउन स्ट्रीम में बैराज के निर्माण, वेदान्त मंदिर से हाथी घाट तक यमुना किनारे चौपाटी की तर्ज पर पार्क एवं सार्वजनिक स्थल विकसित करने तथा पालीवाल पार्क परिसर में बाल विहार, लंगड़े की चौकी स्थित हनुमान मंदिर के पास नाले के निर्माण की मांग शामिल रही।

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान मंत्री उपाध्याय ने अनुरोध किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना नक्षत्रशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास की तिथि शीघ्र तय की जाए ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि नक्षत्रशाला के निर्माण से छात्रों को खगोलशास्त्र के रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे शैक्षिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यमुना डाउन स्ट्रीम में प्रस्तावित बैराज तथा वेदान्त मंदिर से हाथी घाट तक चौपाटी की तर्ज पर सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से आगरा शहर को एक नया स्वरूप प्राप्त होगा। इससे न केवल पर्यटन को गति मिलेगी बल्कि आगरा के नागरिकों को भी शाम के समय घूमने व विश्राम के लिए सुंदर एवं सुरक्षित स्थल उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार पालीवाल पार्क में बाल विहार के विकास एवं लंगड़े की चौकी स्थित हनुमान मंदिर के समीप नाले के निर्माण से स्थानीय स्वच्छता और साफ-सफाई में भी सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि मंत्री उपाध्याय के प्रयासों से लगभग एक वर्ष पूर्व पंचकुइयां रोड स्थित जीआईसी फील्ड के सामने नक्षत्रशाला स्थापित किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया था। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि के हस्तांतरण को भी मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल चुकी है।

Photos from Awadh Sutra's post 14/07/2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर।

13/07/2025

उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों का सम्मान समारोह

Photos from Awadh Sutra's post 11/07/2025

DM लखनऊ विशाख G द्वारा राजधानी में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने एवं बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत विद्यालयों में भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के दाखिला के सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी0 द्वारा प्राथमिक विद्यालय अल्लूनगर डिगुरिया व प्राथमिक विद्यालय घैला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अल्लूनगर डिगुरिया की प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि 6-11 आयु वर्ग के सभी 09 बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कर लिया गया है तथा 11-14 आयु वर्ग के कुल 04 बच्चों का प्रवेश कम्पोजिट विद्यालय अल्लू नगर डिंगुरिया में करा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालय के आसपास की बस्तियों का सर्वे कराया गया है। जिसमें 40-45 बच्चे चिन्हित किए गए है। जिसमें 20 से अधिक बच्चे 0- 5 आयु वर्ग के है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डीपीओ आईसीडीएस को निर्देशित किया गया कि उक्त आयु वर्ग के बच्चों को पास के आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला दिलाया जाए।

उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय घैला का निरीक्षण किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में 9 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। साथ ही पास के प्राथमिक विद्यालय मुत्तकीपुर में सर्वे में चिन्हित 17 बच्चों का नामांकन करा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद की ऐसे इलाकों में, जहाँ बच्चें भिक्षावृत्ति कर रहे हैं,उनका सर्वे करके उन्हें उनकी उम्र के हिसाब से आईसीडीएस व प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला दिलाए।

उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई रोपाई हेतु जनपद लखनऊ में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता का सत्यापन करने उद्देश्य से सहकारिता विभाग के अधीन बी-पैक्स पहिया आजमपुर (वि०ख० काकोरी) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समिति पर यूरिया 14.265 मै०टन डी०ए०पी० 20.350 मै० टन उपलब्ध पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टॉक व वितरण रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कल दिनांक 10 जुलाई को 19 किसानों द्वारा उर्वरक क्रय किए गए। निर्देशित किया गया कि उर्वरक प्राप्त करने वाले सभी कृषकों का मो०नं० अनिवार्य रूप से रजिस्टर में अंकित किया जाए और उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि दिनांक 10 जुलाई को उर्वरक प्राप्त करने वाले 19 कृषकों में से 10 से दूरभाष पर बात कर सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

उक्त निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर श्री मनोज सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम प्रवेश, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधाकर शरण पांडे, ए०आर० कोआपरेटिव सुश्री वैशाली सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Gomti Nagar Extension
Lucknow
227010