BASF BBAU lucknow
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BASF BBAU lucknow, Musician/Band, BBAU university, Lucknow.
29/04/2026
JUSTICE FOR ANAMIKA
BBAU के साथियों,
अब चुप रहने का समय नहीं है। एक बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज़ ही उसकी ताकत बनेगी।
✊ स्वस्थ और सुरक्षित भोजन हमारा अधिकार है!
✊ स्वच्छ पानी हमारा अधिकार है!
👉 29 अप्रैल को सभी छात्र-छात्राएं कक्षाओं का बहिष्कार करें
👉 संगमित्रा गर्ल्स हॉस्टल के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल हों
यह लड़ाई सिर्फ अनामिका के लिए नहीं, बल्कि हर उस छात्र-छात्रा के लिए है जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।
एकता ही हमारी ताकत है
आवाज़ उठाओ, न्याय दिलाओ
Students of BBAU — अब एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ खड़े होने का समय है!
BBAU यूनिवर्सिटी में फूड पॉइजनिंग से एक युवती की दर्दनाक मौत।
काफी समय से महिला और पुरुष छात्रावास के छात्र-छात्राएं लगातार आवाज उठा रहे थे कि मेस के खाने में कीड़े मिल रहे हैं,
खाने से बदबू आ रही है और उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है।
छात्रों ने कई बार BBAU के VC और DSW से शिकायत की, सवाल पूछे, लेकिन अफसोस—इन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने कभी इन मासूम छात्रों की आवाज को गंभीरता से नहीं लिया।
आज उसी लापरवाही का नतीजा है कि यूनिवर्सिटी की एक प्रथम वर्ष की छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी।
घटना के बाद सभी हॉस्टल के छात्र-छात्राएं VC आवास पर पहुंचे और न्याय की मांग की।
लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई या स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
सवाल ये है—क्या छात्रों की जान की कोई कीमत नहीं है?
क्या आवाज उठाने के बाद भी अगर सुनवाई नहीं होगी, तो जिम्मेदार कौन होगा?
👉 अब वक्त है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे किसी और छात्र को अपनी जान न गंवानी पड़े।
28/04/2026
त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌼
इस पावन अवसर पर Bhim army student federation BBAU लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
29 अप्रैल 2026 (सायं 4 बजे)
बोधि पार्क स्वच्छता अभियान एवं सजावट
30 अप्रैल 2026 (सायं 4 बजे)
बुद्ध वंदना एवं धम्म सभा
भगवान बुद्ध का संदेश हमें सिखाता है कि
"सुख बुद्ध के ज्ञान में है, सुख धम्म के मार्ग में है, और सुख संघ की एकता में है।"
आइए, हम सब मिलकर इस पावन अवसर को एकता, शांति और करुणा के साथ मनाएं और बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में उतारें।
जय भीम | नमो बुद्धाय 🙏
BASF BBAU lucknow
28/04/2026
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ अब और नहीं चलेगा — छात्रवृत्ति तुरंत जारी करो!
लोकप्रिय सांसद एड० चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में लगातार हर जरूरतमंद छात्र के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सिर्फ छात्रवृत्ति की मांग नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार, सम्मान और समान अवसर की लड़ाई है।
जब तक हर गरीब और वंचित छात्र को उसका हक नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा — सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की जाएगी।
सरकार को समझना होगा कि छात्रवृत्ति कोई एहसान नहीं, बल्कि छात्रों का संवैधानिक अधिकार है।
शिक्षा पर हमला बंद करो,
छात्रों का हक तुरंत दो!
27/04/2026
उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने के संबंध में माननीय समाज कल्याण राज्य मंत्री Asim Arun जी को माननीय सांसद BHIM ARMY चंद्रशेखर आजाद जी ने पत्र लिखा।
BBAU प्रशासन की नींद कब खुलेगी? बिरसा मुंडा की प्रतिमा को ‘प्रदर्शनी की वस्तु’ बनाकर छोड़ दिया गया है। आधा चेहरा ढकना उनकी बेबसी नहीं, आप लोगों की मानसिक दरिद्रता है।
अगर सिस्टम के पास सम्मान देने का समय नहीं है, तो हम अपनी विरासत की रक्षा करना जानते हैं। यह नीला कपड़ा तब तक नहीं हटेगा, जब तक इस व्यवस्था की आँखों से पट्टियां नहीं हट जातीं!
-Adv Shrikant Ambedkar
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ 14 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में सुनियोजित ढंग से धार्मिक गायक संजो बघेल का कार्यक्रम को आयोजित कराया गया। जहाँ पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों की बात होनी चाहिए, वहाँ मनुवादी,ब्राह्मणवादी , जातिवादी नारे लगाए गए और पूरे कार्यक्रम को BBAU प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को धार्मिक आयोजन बनाया गया। और ABVP के छात्र (हिमांशु मिश्रा)द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को गाली दिया गया,और जब वहाँ पर छात्रों ने उसका विरोध किया तो ABVP छात्र (हिमांशु मिश्रा)द्वारा उनको जातिसूचक गाली दिया।
उसके बाद BBAU प्रशासन द्वारा दलित छात्रों पर झूठा FIR कराया गया। अभी तक BBAU प्रशासन द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को गाली देने वाले और दलित छात्रों को गाली देने वाले ABVP के छात्र हिमांशु मिश्रा पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जो BBAU प्रशासन का मनुवादी, ब्राह्मणवादी और जातिवादी रवैया को दर्शाता।
BASF BBAU lucknow
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ में बाबासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं!
14 अप्रैल 2026 बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर जब बहुजन छात्र “जय भीम” का नारा लगा रहे थे, तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ लोगों ने उन्हें “वामपंथी” कहकर निशाना बनाया और बाबासाहेब के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए।
यह सिर्फ छात्रों का नहीं, बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान का सीधा अपमान है।
बाबासाहेब ने हमें समानता, न्याय और सम्मान का रास्ता दिखाया है — ऐसे में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।
बहुजन समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
जय भीम | जय संविधान ✊
14/04/2026
“ज्ञान, समानता और न्याय के प्रतीक
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर BASF, BBAU की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा साहब के विचार हमें संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करें।
जय भीम! ✊📘
11/04/2026
समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की ज्योति जलाने वाले महान समाज सुधारक Mahatma Jyotiba Phule जी की 200वीं जयंती की बहुत बहुत बधाई।
उन्होंने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है।
📚 "शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को बदल सकती है।"
आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक समानता और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करें।
02/04/2026
समाज के अधिकार बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दिया।आज उन सभी शहीद भाईयों को शत् शत् नमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। BASF, BBAU lucknow
27/03/2026
लखनऊ: बीबीएयू में छात्रों ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा, गेट नंबर-2 खोलने की मांग https://share.google/m2gYCsj5SluBF2vmO
लखनऊ: बीबीएयू में छात्रों ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा, गेट नंबर-2 खोलने की मांग लखनऊ: बीबीएयू में छात्रों ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा, गेट नंबर-2 खोलने की मांग
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Lucknow
226025