Rahul Rana
State Secretary, BJP Haryana
प्रदेश सचिव, भाजपा हरियाणा Let work itself be the ambition.
काम को ही महत्वाकांक्षा बन जाने दीजिये.
01/06/2026
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गीता कमल कुरुक्षेत्र में "मोदी जी के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के" अभियान के निमित जिला अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह गोल्डी जी की अध्यक्षता में आयोजित सभी जिला पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष, कार्यक्रम के जिला संयोजक सह- संयोजक मंडल के संयोजक सह- संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक के निमित्त रहना हुआ।
इस बैठक में पूर्व विधायक मंत्री श्री सुभाष सुधा जी जिला प्रभारी कुरुक्षेत्र श्री दीपक शर्मा जी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन किया।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
12 साल बेमिसाल — सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम काल।
Nayab Saini BJP Haryana Dr. Archana Gupta Phanindranath Sharma
01/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी ने श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है।
01/06/2026
नए नेतृत्व, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ भाजपा हरियाणा एक नए अध्याय की ओर अग्रसर 🪷
भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी के दायित्व ग्रहण समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏
📅 3 जून 2026, बुधवार
🕙 प्रातः 10:00 बजे
📍 भाजपा प्रदेश कार्यालय, पंचकमल, पंचकूला
आइए, इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनें और अपनी स्नेहिल एवं गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
01/06/2026
भगवान स्वामीनारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
उनके द्वारा स्थापित धर्म, सेवा, सदाचार और मानवता के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनका दिव्य जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे। 🙏🌸
01/06/2026
देश के किसानों, पशुपालकों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े हर साथी को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🥛🐄 .आपकी मेहनत ही भारत को दुग्ध उत्पादन में विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित करती है। राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान अमूल्य है। 🇮🇳
#विश्वदुग्धदिवस
01/06/2026
मजबूत राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त हो।
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। 🇮🇳
#अंतरराष्ट्रीय_बाल_रक्षा_दिवस
31/05/2026
जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दी, नारी शक्ति को सम्मान दिलाया और सुशासन की मिसाल कायम की, ऐसी महान वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏
30/05/2026
"29 जून को भिवानी में मनाई जाएगी संत कबीर जयंती"
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने आज हरियाणा एवं पंजाब से आए धानक समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात कर समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के सम्मान, अधिकारों और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि 29 जून को भिवानी में संत कबीर जयंती मनाई जाएगी।
Nayab Saini
कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की सौगात देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modiजी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी का हरियाणा के सभी परिवारजनों की ओर से हार्दिक आभार।
ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड एवं NH-44 को जोड़ते हुए मथाना (SH-6) तक बनने वाला यह बाईपास क्षेत्र में यातायात को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाएगा।
इस महत्वपूर्ण परियोजना से कुरुक्षेत्र शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रियों का समय बचेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
136118