J R LIVE News

J R LIVE News

Share

Journalist

07/03/2026

उपमंडल पिहोवा के समाधान शिविर में उपायुक्त 9 मार्च को सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं:अनिल दून

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा 9 मार्च को एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय पिहोवा का करेंगे निरीक्षण, सब तहसील इस्माईलाबाद का भी करेंगे दोपहर बाद निरीक्षण

पिहोवा, 7 मार्च। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल दून ने कहा कि सोमवार को एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बार स्वयं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर समाधान करेंगे। इतना ही नहीं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे।
एसडीएम अनिल दून ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा पिहोवा उपमंडल के नागरिकों की समस्याओं को सुनने के लिए 9 मार्च को सुबह 10 बजे स्वयं समाधान शिविर में पहुंच रहे है और दोपहर 12 बजे तक लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसलिए उपमंडल पिहोवा के अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में पहुंचना चाहिए। इस शिविर में उपायुक्त सभी नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के उपरांत दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय व तहसील का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सब ट्रेजरी कार्यालय का भी अवलोकन करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक इस्माईलाबाद के भी सब तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में पहुंचेंगे। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगने वाले समाधान शिविर में उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी समय पर शिविर में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि किसी भी विभाग से सम्बन्धित समस्या शिविर में आ सकती है। इस शिविर में उपायुक्त का प्रयास रहेगा कि उपमंडल पिहोवा के सभी नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। इसके साथ ही पिछले समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान करने से सम्बन्धित एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे ताकि सहजता से समाधान शिविरों की शिकायतों की समीक्षा हो सके।

08/02/2026

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पिहोवा ब्लॉक की बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव गुरचरण संधू के द्वारा ब्लॉक प्रधान बलवान मोर की अध्यक्षता में नगरपालिका पिहोवा में किया गया आयोजित। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जत्थे में आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान रानी का पिहोवा पहुंचने पर स्वगत किया गया । रानी ने कहा कि आज हमें एक वर्ष में दूसरी बार 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल दूसरी बार करने का कारण है कि केंद्र सरकार मजदूर वर्ग कर्मचारी विरोधी चार लेबर एक्ट लागू कर रही है जिसमें कोई भी मजदूर वर्ग, किसान वर्ग, कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन नहीं कर सकता। कोई भी संगठन वर्ग यूनियन नहीं बना सकता । 12 फरवरी की । केंद्र की सरकार कर्मचारी और मेहनतकशों की एकता को तोड़ना, वर्गीय चेतना को कमजोर करना और इसी विभाजन की आड़ में कॉरपोरेट परस्त नीतियों को बिना विरोध लागू कर रही है। NPS/ UPS के जरिए पेंशन को बाजार के जोखिम के हवाले कर दिया गया है । माननीय पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने 31 दिसम्बर को 10 वर्ष की सेवा करने वाले सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला हरियाणा सरकार को सुनाया है । हरियाणा सरकार को बिना शर्त के सभी अनियमित कर्मचारियों की नियमित करना चाहिए। कौशल रोजगार को बढ़ावा दे रही है राज्य सरकार आदि कर्मचारी विरोधी नीतियां है । इन्हीं को लेकर हड़ताल की जा रही है । नगरपालिका यूनियन के पिहोवा सचिव राजकुमार, प्रधान नाथी राम, पब्लिक हेल्थ से प्रधान देवा सिंह, रिटायर से बलधारी आदि पदाधिकारियों ने विचार रखे और सभी ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आश्वासन दिया । बिजली विभाग की यूनिट सचिव और पिहोवा ब्लॉक सचिव सर्व कर्मचारी संघ गुरचरण संधु ने कहा कि बिजली विभाग के सभी कर्मचारी साथी और पिहोवा ब्लॉक के सभी विभागों के कर्मचारी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जत्थे को आश्वासन दिया । ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल केवल किसी एक विभाग या वर्ग की नहीं है यह संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा को बचाने की लडाई है । यदि आज संगठित प्रतिरोध नहीं हुआ तो कल न स्थाई नौकरी बचेगी, न सुरक्षित पेंशन और न ही आम जनता के लिए सुलभ सुविधाएं बचेगी। इस मौके पर मनजीत कौर, नवनीत कौर, पूजा, रामलाल, गुलशन, मलकीत, सुनील, कर्मचंद, रचना, अनिल, विकास , केशा, रानी, लाडी, उषा, सुमन, प्रभजोत कौर , मीनाक्षी, अनीता, मनप्रीत कौर , बंगलो, सिमरन कौर आदि उपस्थित थे ।

06/02/2026

पिहोवा, बुजुर्गों की पेंशन में कटौती के मुद्दे पर शिव सेना हिंदुस्तान हरियाणा के अध्यक्ष जगीर मोर ने तीखी आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार और सियासी तंत्र पर सीधा हमला बोला है, उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह सरासर अन्याय और दोहरा चरित्र है कि एक ओर जीवन की आखिरी सांसों में संघर्ष कर रहे बुजुर्गों की पेंशन छीनी जा रही है और दूसरी ओर विधायक-सांसद मानदेय के नाम पर पेंशन की मलाई खा रहे हैं, जगीर मोर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि तुरन्त प्रभाव से सभी राजनीतिक दलों के विधायकों और सांसदों को दी जा रही पेंशन राशि को बंद किया जाए और इस शर्मनाक परंपरा पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, अन्यथा शिव सेना हिंदुस्तान की हरियाणा इकाई सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ पुरजोर विरोध करेगी, उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरत पड़ी तो रोड प्रदर्शन, घेराव और आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे, और अगर फिर भी सरकार ने जनप्रतिनिधियों की पेंशन की इस लूट पर लगाम नहीं लगाई तो शिव सेना हिंदुस्तान इसे देशव्यापी आंदोलन का रूप देगी, जिसमें सत्ता में बैठे नेताओं का हर स्तर पर घेराव किया जाएगा, जगीर मोर ने कहा कि गरीब और बुजुर्गों की पेंशन पर डाका डालकर नेताओं की जेब भरने वाली यह व्यवस्था अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिव सेना हिंदुस्तान इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

13/01/2026

नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम ने बिलोचपुरा और डेरा बाजीगर में फ्री हेल्थ कैंप लगाकर जांचा 36 लोगों का स्वास्थ्य
पिहोवा। लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की ओर से चलाई गई मेडिकल वैन गांव बिलोचपुरा और वार्ड तीन डेरा बाजीगर में पहुंची। इन दोनों गांवों में डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों का चेकअप करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। गांव बिलोचपुरा में 18 लोगों को दवा देने के साथ दो मरीजों लैब टेस्ट किए गए। जबकि डेरा बाजीगर 14 मरीजों की ओपीडी के साथ 2 लैब टेस्ट हुए। कुल 36 लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लेकर चल रहे हैं। उसमें सांसद नवीन जिंदल ने 2035 तक लक्ष्य प्राप्ति का जिम्मा उठाया है। सांसद नवीन जिंदल का प्रयास है कि 2035 तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा, विकास एवं रोजगार में अव्वल रहकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन में सहयोगी बने। इसी के चलते उनके द्वारा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई गई हैं।

19/12/2025

दिनांक - 19.12.2025

यमुनानगर, अपराध शाखा -1 की टीम ने 15 दिसंबर को साढौरा बाजार में हथियारों के बल पर डकैती के करने के मामले में 8 आरोपी काबू।

उप पुलिस अधीक्षक श्री रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने 15 दिसंबर साढौरा बाजार में विनोद कुमार की दुकान पर हुई लूटपाट की वारदात में शामिल आठ बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।

10/12/2025

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के पांचवें प्रांतीय अधिवेशन में जसविंदर दुहन प्रदेश अध्यक्ष एवं जीवन ठाकुर बने प्रदेश महासचिव।

अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का पांचवा प्रांतीय अधिवेशन कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में 6 -7 दिसंबर को संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष कंवरपाल एवं मंच संचालन महासचिव ओमवीर यादव ने किया ।इस अधिवेशन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ महामंत्री श्री हवासिंह मैहला,प्रांत मंत्री श्री देवीलाल गुराना, उपाध्यक्ष श्री नरेश बालू एवं विभाग प्रमुख एवं प्रभारी श्री सुनील ढिल्लों उपस्थित रहे। अधिवेशन में 22 के 22जिलों एवं खेदड़ ,यमुनानगर थर्मल के सभी पदाधिकारियो ने भागीदारी की। सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री हवासिंह मैहला ने संघ की रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया एवं अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा पूरे प्रदेश में अनुबंधित कर्मचारियों के लिए करवाए जा रहे कार्यों के लिए सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी इसके साथ-साथ सर्विस एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों को बताया कि जब आपका संगठन नहीं था तब दूसरे संगठन कच्चे कर्मचारियों को कच्चा कोड कहते थे आज आपके संगठन ने 8 साल में इतने काम करवाए की आज आपकी टीम 22 के 22 जिलों में कार्य करते हुए मजबूती से कच्चे कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर रही है ।जिससे दूसरे संगठनों में अफरा तफरी मची हुई है और आपका संगठन दिन रात बढ़ रहा है जिससे आप अपना आगामी लक्ष्य भी जल्द पूरा करेंगे।
परंतु उपाध्यक्ष नरेश बालू ने अपना संबोधन में कहा कि आपके संगठन की बदौलत आज 120000 कर्मचारी का रोजगार सुरक्षित एवं समान जनक वेतन मिला है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं इसी तरह लड़ाई लड़ते हुए आप आगामी लक्ष्य पर पहुंचते हुए सभी कर्मचारियों का पक्का करवाएंगे। सभी पदाधिकारी मेहनत करते हुए संगठन को बढ़ाते हुए संगठन की मेंबरशिप 10000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखें।

प्रभारी सुनील ढिल्लों जी ने कहा कि अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के दूसरे संगठनों के लिए मिसाल है आप सब ने लड़ाई लड़ते हुए पूरे प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों के लिए सर्विस एक्ट बनवाया यह लड़ाई यहीं पर समय खत्म नहीं होती अभी हमें लड़ाई लड़ते हुए अपने कर्मचारियों को सभी विभागीय भत्ते मेडिकल पॉलिसी, रिस्क अलाउंस अन्य सुविधाओं के लिए लड़ना होगा और हम लड़ते हुए इनको भी हासिल करेंगे।

इसके बाद कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला ने पिछले 2 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा जो सर्व समिति से पास हुआ एवं महासचिव ओमवीर यादव ने दो कार्य दो साल के कार्यकाल में करवाए गए कार्य को विस्तार से बताया जो की बहुत ही ज्यादा कार्य थे जिसमें मुख्य रूप से लगभग दो दर्जन से ज्यादा शहिद कर्मचारी के परिवार को एक्सग्रेसिया के तहत रोजगार ,मुआवजा राशि ,घायल होने पर विभाग द्वारा इलाज की सहायता दिलवाना आदि के बारे में बताया।
और इस दौरान कर प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें मुख्य रूप से थर्मलों से ठेकेदारी प्रथा बंद करके हरियाणा को साल रोजगार निगम में शामिल करने एवं सर्विस एक्ट का लाभ देना इसके साथ-साथ विभाग के जोखिम भरे कार्य को देखते हुए कर्मचारियों के परिवार सहित कैशलेस मेडिकल पॉलिसी एवं रिस्क अलाउंस तथा सभी विभागीय भतो को लेकर भी प्रस्ताव लाया गया। और एक प्रस्ताव जो कर्मचारी जिनके 5 साल पूरे नहीं और पांचवें साल में 240 दिन पूरे कर चुके हैं उनको शामिल किया जाए यह भी लाया गया।

अध्यक्ष कंवरपाल ने अध्यक्ष यह भाषण के साथ पिछली कार्यकारणी को भंग किया एवं महामंत्री हवा सिंह मैहला नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे जसविंदर दुहन प्रदेश अध्यक्ष,सुभाष शर्मा कार्यकारीअध्यक्ष, उपाध्यक्ष बलिंदर सिसमोर , नरेंद्र यादव, महासचिव जीवन ठाकुर ,प्रदेश सचिव उदय शंकर, राज ठाकुर ,राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष ओमवीर यादव ,सहकोषाध्यक्ष कर्मवीर संधु, संगठन मंत्री रविंद्र हुड्डा ,प्रेस सचिव रवि श्रीवास्तव, सलाहकार सुनील राणा, कार्यालय सचिव लोकेश भ्यान एवं कार्यकारिणी सदस्य गुलजार सैनी राजेंद्र गुर्जर, जसवंत वर्मा ,कर्मवीर जाखड़, खुशीराम गहलावत ,राकेश यादव ,नरेंद्र श्योराण एवं थर्मल प्रभारी अमरजीत सहारण को बनाया गया। इसके साथ-साथ इस पूरे कार्यकाल संगठन सही दिशा में आगे बढ़े एवं देखभाल के लिए तीन सदस्य अनुशासन समिति में सुनील ढिल्लों कंवरपाल जी एवं विक्रम श्योराण को जिमेदारी दी गई।

इसके बाद मंच संचालन करते हुए महासचिव जीवन ठाकुर ने सभी पदाधिकारी को साथ मिलकर चलते हुए संगठन द्वारा लिए गए 10000 मेंबरशिप के लक्ष्य एवं जो प्रस्ताव पास किए गए हैं उनके लिए कार्य करना है। अंत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर दुहन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए एवं आभार जताया और कुरुक्षेत्र जिला द्वारा जो व्यवस्था की गई थी उसके लिए व्यवस्था में लगे हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और अंत में पांचवें प्राप्त अधिवेशन के कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

01/12/2025

पिहोवा: गीता जयंती महोत्सव में भारत भूषण भारती ने की शिरकत।

19/09/2025

कुरुक्षेत्र 19 सितम्बर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक आयोजित सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत की झलक दिखाई जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा हरियाणा कला परिषद के सहयोग से 30 सितम्बर को ब्रहमसरोवर स्थित कला कीर्ति भवन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिला के किसी भी स्कूल के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता का विषय विजन ऑफ विकसित भारत रहेगा। जिसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागी को पहला पुरस्कार दस हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये तथा तीसरा पुरस्कार पच्चीस सौ रुपये प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकतम तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसकी पुरस्कार राशि एक हजार रुपये प्रति विजेता रहेगी। प्रतियोगिता का समय 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी अथवा विद्यालय हरियाणा कला परिषद कार्यालय कला कीर्ति भवन में अपना आवेदन कर सकते हैं या ईमेल [email protected] के माध्यम से सूचना भेज सकते हैं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Kurukshetra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Kurukshetra