Santosh kumar journalist

Santosh kumar journalist

Share

good

31/05/2026

वन क्षेत्र में हरियाली पर हमला, वन्यजीवों के आशियाने पर मंडराया संकट
मेघातरी में नवजात पौधों की कटाई कर बनाए जा रहे मैदान, विभागीय उदासीनता पर उठे सवाल
कोडरमा। वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी में जंगल और वन्यजीवों के अस्तित्व पर खतरा बढ़ता दिख रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में नवजात पौधों को काटकर खुले मैदान तैयार किए जा रहे हैं। इससे वन क्षेत्र का क्षरण होने के साथ वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कर्मी और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। यदि समय रहते रोक नहीं लगी तो पर्यावरण और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

31/05/2026

मासूमों की जान से खिलवाड़! क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में भरकर सड़क पर दौड़ाया
नियमों की उड़ रही धज्जियां, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कोडरमा। छोटे-छोटे बच्चों को क्षमता से कहीं अधिक संख्या में एक वाहन पर बैठाकर मुख्य सड़क से ले जाने का मामला सामने आया है। तस्वीर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। परिवहन नियमों की खुली अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

31/05/2026

जेल में नशे का कारोबार, वसूली और मारपीट का आरोप; कांग्रेस नेता ने खोला मोर्चा
मंडल कारा कोडरमा की व्यवस्था पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री व प्रशासन से जांच की मांग
कोडरमा। कांग्रेस नेता संतोष यादव ने मंडल कारा कोडरमा में बंद रहने के दौरान मारपीट, नशीले पदार्थों के कथित कारोबार, मुलाकात के नाम पर अवैध वसूली तथा दबंग कैदियों के जरिए अन्य बंदियों से पैसा वसूलने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निकाले जा रहे पुराने सामान को भी निजी उपयोग के लिए बाहर ले जाया जा रहा है। संतोष यादव ने कुछ वीडियो जारी करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। इधर इस मामले में जेल के प्रभारी जेलर प्रेम कुमार ने सारे आरोपी को बेबुनियाद बताया है।

31/05/2026

विकास के नाम पर 42 लाख के बंदरबांट की चर्चा आगे आगे देखते जाइए...😁

30/05/2026

समाहरणालय परिसर में वाहन चोरी की वारदात, सुरक्षा को लेकर उठे प्रश्न।

30/05/2026

गली में चल रही गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, तीन लोग झुलसे
झुमरीतिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित वार्ड संख्या 24 में शनिवार रात करीब आठ बजे अवैध रूप से संचालित एक किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया। घटना में राहुल (25) समेत तीन लोगों के झुलसने की सूचना है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गैस भरने के दौरान तेज आवाज भी सुनाई दी। हालांकि संचालक का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से एक व्यक्ति झुलसा है। घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

30/05/2026

अब फरियादी नहीं जाएंगे मुख्यालय, एसपी खुद पहुंचेंगे थाने

30/05/2026

मंदिर में चोरी के प्रयास के दौरान दो चोरों को पुलिस पड़कर थाने लाई थी जो चकमा देकर भाग निकले -सूत्र

30/05/2026

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, गझंडी के पास मिला शव
कोडरमा रेलखंड के गझंडी क्षेत्र के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजू सरदार, पिता राम सरदार, ग्राम पलासी, थाना कालीगंज, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। आशंका है कि सफर के दौरान वह चलती ट्रेन से गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

30/05/2026

करोड़ों की योजनाएं, किसानों तक नहीं पहुंच रहा लाभ; भूमि संरक्षण विभाग पर उठे सवाल
कोडरमा में भूमि संरक्षण विभाग की करोड़ों रुपये की किसान हितैषी योजनाएं विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ती दिख रही हैं। तालाब, पारकुलेशन टैक, पंपसेट और ट्रैक्टर अनुदान जैसी योजनाओं का लक्ष्य हर साल अधूरा रह जाता है। दिशा बैठक में इसकी जांच की मांग उठी। भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने आरोप लगाया कि योजनाएं कागजों पर पूरी हो रही हैं, जबकि किसान लाभ से वंचित हैं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Koderma?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Koderma