Jind Alert
Jind Alert News भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है,जींद और हरियाणा की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें
02/06/2026
प्रो राम पाल सैनी चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के वीसी नियुक्त।
02/06/2026
जींद में पहली महिला उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने संभाला पदभार
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को जींद जिले की उपायुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कार्यभार संभालने के उपरांत अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों का साथ और सहयोग होना बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है।
बड़ी खबर
ड्राइविंग लाइसेंस के आज से नए नियम लागू, अब प्राइवेट सेंटरों में टेस्ट देकर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, निजी सेंटरों को मिला अधिकार
ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने के नियमों में भारत सरकार द्वारा बड़े बदलाव किए गए हैं। अब नए नियमों के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के चक्कर काटे बिना मान्यता प्राप्त निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों से भी टेस्ट देकर लाइसेंस बनवाया जा सकता है। सरकार द्वारा अधिकृत निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल अब खुद टेस्ट ले सकेंगे।इन सेंटरों पर सफलतापूर्वक ट्रेनिंग और टेस्ट पास करने वालों को एक सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन अपलोड करके सीधे ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा। लाइसेंस के लिए आवेदन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। आवेदक सारथी परिवहन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
बड़ी खबर
1 जून से नाबालिग ने थामी स्टेयरिंग तो वाहन मालिक पर गिरेगी गाज: ₹25,000 जुर्माना, रजिस्ट्रेशन रद्द और 25 की उम्र तक लाइसेंस पर बैन!
भारत में 1 जून से 2026 से नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र) द्वारा वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत बेहद कड़े कानूनी प्रावधान और जुर्माने लागू कर दिए है। सरकार ने नियमों को सख्त करते हुए बिना वैध लाइसेंस गाड़ी चलाने या नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर भारी जुर्माना और कड़ी सजा का प्रावधान कर दिया गया है। यदि कोई नाबालिग (18 वर्ष से कम) गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो गाड़ी के मालिक/अभिभावक पर ₹25,000 का भारी जुर्माना लगेगा। साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा और वह नाबालिग 25 वर्ष की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा। ओवरस्पीडिंग के लिए जुर्माना राशि ₹1,000 से ₹2,000 के बीच रखी गई है। यदि कोई प्राइवेट ड्राइविंग स्कूल बिना सही ट्रेनिंग और टेस्ट के सर्टिफिकेट जारी करता है, तो उस पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
27/05/2026
सफाई आयोग की लिस्ट जारी
27/05/2026
जींद की डीईओ रीतू पंघाल का तबादला
हरियाणा सरकार नै चेयरमैनों की मौज कर दी
अब कई बोर्ड-निगम और आयोगों के चेयरमैनों को मिलेंगी बड़ी सुविधाएं —
• ₹75,000 महीना सैलरी
• ₹50,000 तक HRA
• सरकारी आवास,गाड़ी
• ड्राइवर और स्टाफ
• अन्य सरकारी सुविधाएं भी
सरकार पहले भी आयोगों और प्राधिकरणों के चेयरमैनों के वेतन-भत्तों को लेकर नियम तय कर चुकी है, जिसमें उन्हें बड़े अधिकारियों जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान रखा गया था।
हरियाणा में नायब तहसीलदार-कानूनगो एग्जाम का रिजल्ट घोषित
230 में 37 अभ्यर्थी पास, सरकार को भेजी गई चयन सूची, जल्द डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू
हरियाणा राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार-कानूनगो परीक्षा का परिणाम अंतिम रूप से तैयार कर सरकार को अधिसूचना जारी करने के लिए भेज दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कुल 230 अभ्यर्थियों, जिनमें कानूनगो और नायब तहसीलदार शामिल हैं, में से 37 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि चयन सूची को अंतिम रूप देने के बाद अब इसे सरकार की औपचारिक अधिसूचना के लिए भेजा गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव ने दी है।
बॉक्स
डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया जल्द शुरू
इस परीक्षा और चयन प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थियों में इंतजार बना हुआ था। अब परिणाम फाइनल होने से सफल उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है। विभागीय स्तर पर दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में नायब तहसीलदार और कानूनगो पद प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनाती दी जा सकती है।
पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर 2 एसडीओ और 2 जेई सस्पेंड, 2 अधिकारियों को किया चार्जशीट
हांसी और चरखीदारी के एसडीओ, जेई सस्पेंड, आदमपुर के एसडीओ और जेई चार्जशीट। पानी की बर्बादी रोकने, जल संरक्षण बढ़ाने और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर सरकार का विशेष फोकस। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने और फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश। विभागीय के अधिकारियों के साथ पेयजल व्यवस्था, जल संरक्षण, जल निकासी तथा फ्लड सीजन की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक।
21/05/2026
हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर ऑफिसियल नोटिस जारी। 1 जुलाई को खुलेंगे स्कूल।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
126102