JK Rozana Update
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JK Rozana Update, Journalist, Jammu.
ग्राम पंचायत Saidgarh के पंचायत घर, गाँव Chimna Chak में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह सभा Gram Rozgar Sevak Anuradha Sharma की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी विभागों के सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य पिछले प्लान में जो भी कार्य अधूरे रह गए थे, उनको नए 5 साल के प्लान में फिर से शामिल करना था। इस मौके पर समाज सेवक Anil Kumar, प्रांतीय सचिव भ्रष्टाचार उन्मूलन, राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद जम्मू एंड कश्मीर विशेष रूप से मौजूद रहे। Anil Kumar अपने गाँव Saidgarh Chimna Chak के विकास के लिए कार्य करते रहते हैं। उनके साथ गाँव के लंबरदार Deepak Singh Lambardar भी मौजूद रहे। इस ग्राम सभा में विशेष रूप से गाँव की महिलाओं और बुजुर्गों को भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पंचायत में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वो कैसे होने चाहिए, किस तरह से करवाने चाहिए, उनका क्या प्रोसेस है और उनके क्या-क्या अधिकार हैं। जो भी सरकारी योजनाएं हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। Anil Kumar ने बताया कि इस नए 5 साल के प्लान में गाँव की सभी सड़कों और गलियों के अधूरे कार्य और जो रोड कच्चे रह गए हैं उनको पक्का करने का कार्य, नालियों के निर्माण और मरम्मत के कार्य, गाँव में जगह-जगह सोलर लाइटें लगवाने का कार्य, नदी-नालों पर जो पुली और पुल है उनके निर्माण व मरम्मत का कार्य, गाँव के पुराने तालाबों और बाबा जी वाले तालाब को निकालने और उसको पक्का करने का कार्य, बाबा जी वाले तालाब में टाइल लगवाने, पानी की टंकी बनवाने, पानी के नल और बड़े हैंडपंप लगवाने के कार्य, शमशान घाट की चार दीवारी करवाने यानि साइड में पूरी बाउंड्री करके दीवार बनाने के कार्य और पंचायत घर को फिर से मरम्मत करवा कर नया और अच्छा पक्का बनाने के कार्य को इस नए प्लान में शामिल करवाया गया है। इसके साथ ही सरकारी लेबर का मुद्दा भी उठाया गया। Anil Kumar ने कहा कि जो सरकारी लेबर लगी हुई है, जो गाँव में दिहाड़ी लगाती है, उनकी सैलरी टाइम पर मिलनी चाहिए और उनकी दिहाड़ी बढ़ानी चाहिए।
Administration demolished illegal Rohangiya's Jhuggi at Forest Land Rahim Nagar Jammu
बिश्नाह में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वूमेन सेवा सदन और महिला ग्रामीण हस्तकला वेलफेयर सदन ने खादी विलेज इंडस्ट्री कमिशन (केवीआईसी), जम्मू के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के पूर्व सचिव महंत रामपुरी द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा चरखा चलाकर महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को याद किया गया। इस अवसर पर लोगों द्वारा राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा जम्मू-कश्मीर सहित देशभर में खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को खादी अपनाने और स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण उद्योगों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। महंत रामपुरी ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खादी के प्रचार-प्रसार और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खादी को प्रोत्साहन देना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खादी एवं हस्तकला को बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
जम्मू तवी पुल के पास बीती रात को आखिर ट्रक को छोड़कर क्यों भागा ड्राइवर ? पूर्व डीडीसी एवं समाज सेवक तरनजीत सिंह टोनी ने पुलिस को दी जानकारी।
माशका फायरिंग घटना में जान गंवाने वाले CISF जवानों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी, पार्थिव... See more
जम्मू में जाली नोट छापने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश:सैनिक कॉलोनी पुलिस ने चौकी क्षेत्र के चौआधी इलाके में किराए के मकान में चल रहे नकली नोट छापने के अवैध कारखाने पर की बड़ी कार्रवाई। तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार। लाखों का सामान और नकली नोट बरामद: आरोपियों के पास से 100 रुपये के मूल्य वाले 13,500 रुपये के जाली नोट, प्रिंटिंग मशीन, पेपर कटर, अलग-अलग रंगों की स्याही और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद। मामले की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज:पुलिस स्टेशन छ्न्नी हिम्मत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी जांच टीम।
बिश्नाह के चक चिमना गांव में मंगलवार को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाजसेवक एवं भाजपा नेता अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। भगवान महावीर सेवा संस्थान, लुधियाना के संस्थापक अध्यक्ष कर्मयोगी राकेश जैन की प्रेरणा से लुधियाना के औद्योगिक घरानों संगीता जैन तथा श्रमण फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना परिवार की ओर से भेजी गई राहत सामग्री करीब 300 लोगों में वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जम्मू-कश्मीर एनसीपीसी भारत के एंटी करप्शन सेक्रेटरी अनिल कुमार भगत, डॉ. मस्तराम, रमेश चौधरी, चमन लाल, डॉ. विक्रम सिंह और हरबंस लाल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पीएसआई इम्तियाज अहमद सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। राहत सामग्री वितरण अभियान के इंचार्ज वीरेंद्र शर्मा योगी और भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर मानव सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर राहत सामग्री वितरण अभियान की मुख्य सहयोगी डिंपल सूरी, भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन तथा कार्यकारिणी सदस्य रमा जैन की ओर से अभियान में सहयोग देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राहत सामग्री उपलब्ध करवाने वाले सहयोगियों और आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के सेवा कार्यों को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
27/09/2026
पत्रकार भाई SHUBAM BOGAL जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस पर उपजिला अस्पताल बिश्नाह में कार्यक्रम का आयोजन, विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत मुख्य तिथि के रूप में रहे उपस्थित
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
181132
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when JK Rozana Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.