Reporternikki

Reporternikki

Share

Real Stories | Real Impact
पत्रकार साहब | आपकी आवाज़
News Tips / Ads → DM
Jaipur | National Reach
#reporternikki

08/06/2026

जयपुर के जोबनेर क्षेत्र के सिनोदिया गांव के होनहार छात्र सुरेश सारन ने जेईई एडवांस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 4970 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गरीब किसान परिवार से आने वाले सुरेश के पिता खेती करते हैं और माता गृहिणी हैं, फिर भी आर्थिक तंगी उनके सपनों की राह में बाधा नहीं बनी।
सुरेश ने सीकर की मैट्रिक्स कोचिंग में रहकर कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से यह सफलता हासिल की।
वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हैं।
उनकी यह उपलब्धि गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
यह साबित करता है कि मेहनत, लगन और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

07/06/2026

जयपुर में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित
JDA की प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से पहले प्रशासन अलर्ट

07/06/2026

जयपुर में 22 जून तक धारा 163 लागू, रैली-प्रदर्शन और 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

07/06/2026

जयपुर के जोबनेर क्षेत्र के सिनोदिया गांव के होनहार छात्र सुरेश सारन ने जेईई एडवांस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 4970वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिवार ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। सुरेश ने सीकर की मैट्रिक्स कोचिंग में रहकर कठिन परिश्रम किया और निरंतर अभ्यास से यह सफलता प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय वह शिक्षकों और माता-पिता के आशीर्वाद को देते हैं। यह उपलब्धि गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है !

07/06/2026

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी (CST) एनडीपीएस यूनिट ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इस पूरे ऑपरेशन में सीएसटी की एनडीपीएस यूनिट के 10 अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। विशेष अभियान की मॉनिटरिंग जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स कमिश्नर ओमप्रकाश ने स्वयं की और देर रात तक मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करते रहे।बरामद डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। वर्ष 2023 के बाद जयपुर कमिश्नरेट की यह सबसे बड़ी एनडीपीएस कार्रवाई मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार एनडीपीएस यूनिट पिछले एक माह से इस तस्करी नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी। शनिवार को दौसा-जयपुर हाईवे पर जटवाड़ा चौकी से करीब तीन किलोमीटर पहले ट्रक नंबर JH02AX1019 को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में 92 कट्टों में भरा करीब 23 क्विंटल ड�

06/06/2026

जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में इस लापरवाही के लिए क्या कहेंगे आप ?

06/06/2026

जयपुर के आरआईसी में वीजीयू की ओर से जयपुर जॉब फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों के साथ साक्षात्कार दिए। स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव और रिव्यू भी साझा किए। आयोजन में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराए गए जिससे युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हुईं और चयन प्रक्रिया भी संपन्न हुई। स्टूडेंट्स ने बेहतर करियर अवसरों की उम्मीद जताई है भविष्य में

06/06/2026

जयपुर में जया किशोरी की कथा में पहुंचे थे श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू के मंत्री व निज मंदिर पुजारी मानवेंद्र सिंह चौहान

06/06/2026

जयपुर के मानसरोवर के वीटी रोड मध्यम मार्ग पर आंधी के चलते झूमती लाइटें !

05/06/2026

जयपुर जॉब फेस्ट 2026 का आयोजन 6 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दो सेसन होंगे, पहला आरआईसी, झालाना में दोपहर 1 से 2 बजे तथा दूसरा होटल क्लार्क्स आमेर में शाम 5 से 6 बजे आयोजित होगा। इस मेगा जॉब फेयर में 100 से अधिक नेशनल एवं इंटरनेशन कंपनियां भाग लेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में 2000 से अधिक रोजगार, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और करियर अवसर प्रदान करना है। मौके पर ही चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने की अपील की है। यह आयोजन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा किया जा रहा है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Jaipur