Dharmendra Singh Rathore
Former Chairman Rajasthan Tourism Development Corporation | AICC Member | Former Chairman Raj. Official page of Dharmendra Singh Rathore
22/04/2026
बाड़मेर जिले के बायतु में स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की असमय मृत्यु तथा कई बच्चों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंवे तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें, तथा घायल हुए बच्चों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
22/04/2026
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों की प्रथम पुण्यतिथि पर उन सभी निर्दोष आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस कायरतापूर्ण घटना में अपने प्राण न्यौछावर किए।
यह हमला मानवता और राष्ट्र की एकता पर गहरा आघात था, जिसकी पीड़ा आज भी हर भारतीय के हृदय में जीवित है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
22/04/2026
राजपुरोहित समाज के आराध्य कुलगुरु, ब्रह्मर्षि संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर जी महाराज की 114वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराज श्री के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
21/04/2026
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।
Rajendra Rathore
21/04/2026
📍जयपुर
कल शाम जयपुर स्थित हॉटेल इंद्र पैलेस में आयोजित श्री इंद्र सिंह जी जादौन के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुआ।
इस अवसर पर जादौन परिवार को इस मांगलिक कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
21/04/2026
भारतीय निशानेबाजी के पितामह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, लगातार 25 वर्ष तक सांसद रहकर लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचने वाले बीकानेर के पूर्व महाराजा स्व. डॉ. करणी सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
लगातार 5 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और देश को अंतरराष्ट्रीय शूटिंग पटल पर पहचान दिलाने वाले उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
21/04/2026
प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
21/04/2026
सनातन संस्कृति के महान पुनर्जागरण पुरुष, अद्वैत वेदान्त के प्रखर प्रवर्तक, वेद-उपनिषदों के अद्वितीय भाष्यकार, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान, महान दार्शनिक एवं जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की पावन जयंती पर कोटि-कोटि वंदन।
आदि शंकराचार्य जी ने अपने ज्ञान, तप, चिंतन और धर्मप्रचार से भारतीय संस्कृति को नई चेतना प्रदान की। उनका जीवन सत्य, ज्ञान, वैराग्य और आध्यात्मिक एकता की प्रेरणा प्रदान करता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jaipur
302006