Fair Report

Fair Report

Share

Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

13/06/2026
12/06/2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मिराज सिनेमा में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा एवं फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता सहित नर्स प्रोफेशनल्स एवं छात्राएं उपस्थित रही।

12/06/2026

जयपुर की मुहाना मंडी में मिलावटी पाए गए टैगोर ब्रांड के 3640 किलो सरसों तेल सीज किया गया है। देखिए कार्रवाई का लाइव विडिओ

जयपुर

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर आज सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स कमल एंड कंपनी पर कार्यवाही करते हुए मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा सप्लाई टैगोर ब्रांड एवं विधि ब्रांड सरसों ऑयल का लगभग 3640 किलो सरसों तेल सीज किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि मौके पर टीम को निरीक्षण में इस तेल के कलर एवं खुशबू से मिलावट का अंदेशा हुआ जिस पर नमूने लेने के पश्चात टीम ने लगभग 3640 लीटर तेल को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक फर्म के प्रोपराइटर को अग्रिम कार्यवाही तक इस तेल को नहीं बेचने हेतु पाबंद करते हुए सीज किया।

मौके पर टैगोर ब्रांड सरसों तेल के 90 टीन, 5 लीटर के प्लास्टिक 80 जार, 2 लीटर के 240 प्लास्टिक जार, 1 लीटर के 600 प्लास्टिक जार, आधे लीटर के 480 प्लास्टिक जार एवं विधि ब्रांड के 22 टीन, 1 लीटर के 120 प्लास्टिक जार एवं आधे लीटर के 240 प्लास्टिक जार को सीज किया गया।

उक्त दोनों ब्रांड का सरसों तेल जयपुर के आकेड़ा डूंगर, लक्ष्मीनारायणपुरा, वी के आई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा तैयार किया गया था।
टैगोर ब्रांड सरसों तेल के नमूने पूर्व में भी मिलावटी पाए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

12/06/2026

पाली में जनता से जुड़े सवालों को सुनकर ज्वालामुखी बन गए मंत्री झाबर सिंह खर्रा।

12/06/2026

पाली में नकारात्मक लोग ज़्यादा है।

राजस्थान के नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा का विवादित बयान। पाली के प्रभारी मंत्री हैं झाबर सिंह खर्रा

12/06/2026

दिल्ली एनडीए की बैठक में पहुँचने वाले विभिन्न दलों के नेता व मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों की तस्वीरें

11/06/2026

जिस थानाधिकारी की लापरवाही से हुआ था कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड उसी थानेदार को वापस लगा दिया उदयपुर,

मृतक कन्हैयालाल के परिवार ने लगाई सरकार से तबादले की गुहार।

पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस उप अधीक्षक के तबादलों की सूची जारी की गई। सूची में बांसवाड़ा साइबर सेल से डीएसपी गोविंद सिंह राजपुरोहित को उदयपुर गिर्वा डीएसपी पद पर तैनात किया गया। इस तबादले के विरोध में दिवंगत कन्हैयालाल साहू के बड़े बेटे यश ने आईजी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में गोविंद सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त करने की मांग रखी गई है। यश ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पिता की निर्मम हत्या की गई तब डीएसपी गोविंद सिंह राजपुरोहित धानमंडी थानाधिकारी थे। उन्हीं की लापरवाही के कारण पिता के साथ यह घटना हुई। इसलिए उदयपुर में उनके तबादले का विरोध करने आईजी से मिले और ज्ञापन दिया। हालांकि मंगलवार को विरोध सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय से डीएसपी गोविंद सिंह राजपुरोहित की उदयपुर में ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी है।

09/06/2026

जयपुर के खोनागोरियान इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना। कई लोगों की मौत की खबर। पुलिस मौके पर रवाना।

08/06/2026

बीज निगम में एसीबी की कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पोस्ट

Ashok Gehlot Kirodi Lal Meena

Want your business to be the top-listed Media Company in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Jaipur