Raj Pawan singh Rathore
Raj Pawan Singh Rathore
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।
ॐ शांति
09/08/2024
पेरिस ओलंपिक-2024 की 'मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट' में ब्रॉन्ज मेडल (🥉) जीतने पर श्री अमन सहरावत जी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
आपकी यह उपलब्धि असंख्य युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करने वाली है। देश को आप पर गर्व है।
जय हिंद!
जल-जंगल-जमीन के संरक्षक आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर हम उन सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं का सम्मान करते हैं, जो आदिवासी समुदायों ने सदियों से संजोकर रखी हैं।
#विश्व_आदिवासी_दिवस
09/08/2024
पेरिस ओलंपिक में भारत की शान जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत का डंका विश्व भर में बजाने वाले हमारे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर पूरा देश हर्षित है, खुशियां मना रहा है।
पेरिस ओलंपिक में आपने शानदार और दमदार प्रदर्शन से भारत का झंडा ऊँचा किया है। निश्चित तौर पर आपकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष की यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
08/08/2024
जय हो!
पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया!
आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।
Hockey India
सुविख्यात साहित्यकार, दार्शनिक, भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन।
टैगोर जी ने अपने ओजस्वी विचारों से संपूर्ण विश्व को भारतीय दर्शन से अवगत कराया। साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
लोक पर्व हरियाली तीज की सभी माताओं–बहनों तथा देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं। अखंड सौभाग्य और आस्था का प्रतीक यह पावन त्यौहार सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करे। सभी को सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण करे। भगवान शिव और माँ गौरी की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना है।
स्वर्णिम लक्ष्य को समर्पित थ्रो!🇮🇳
भारत के प्रसिद्ध भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा जी ने पेरिस ओलंपिक में 89.34 मीटर का थ्रो करके पहले ही प्रयास में फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
यह भारत के लिए गौरव का विषय है, आपको स्वर्णिम जीत की अग्रिम शुभकामना।
कर्पूरगौरं करुणावतारम्, संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानि सहितं नमामि।।
महादेव की उपासना के पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
आदरणीय गुरुदेव पोकरण के लोकप्रिय विधायक प्रताप पुरी जी महाराज को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मां भगवती से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं आपका मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदैव मिलता रहे।
Mahant Pratap Puri
03/08/2024
जयपुर विधानसभा पटल के हाईटेक विधायक बने भाटी,कागजों को छोड़ आईपैड पर आए ।
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी आज आईपैड में लिखे बिन्दु के आधार पर रखी अपनी बात, बाकी विधायक अभी भी कागजों का लेते हैं सहारा
Ravindra Singh Bhati
“जो भरा नहीं है भावों से जिसमें
बहती रसधार नहीं।
वह ह्दय नहीं है पत्थर है, जिसमें
स्वदेश का प्यार नहीं।”
भारतीय हिन्दी साहित्य में खड़ी बोली के प्रथम कवि, 'पद्मभूषण' से सम्मानित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटिश: नमन करता हूं।
अपनी कालजयी रचनाओं से इनके द्वारा हिन्दी साहित्य में दिया गया महान योगदान युगों-युगों तक वंदनीय रहेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
302012