News World Rajasthan
Welcome to News World Rajasthan, your trusted source for reliable, fast, and unbiased news and information. It was established in 2017.
20/03/2026
आज का पंचांग व राशिफल
20 मार्च 2026, शुक्रवार
***********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: द्वितीया 02:33 AM
नक्षत्र: रेवती 02:28 AM
करण: बालव, 03:46 PM, कौलव 02:33 AM
पक्ष: शुक्ल
योग: ब्रह्म 10:14 PM
वार: शुक्रवार
सूर्योदय: 06:25 AM
सूर्यास्त: 06:32 PM
चन्द्रमा: मीन 02:28 AM
राहुकाल: 10:58 - 12:29 PM
विक्रमी संवत्: 2083
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत चैत्र
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:04 - 12:53 PM
आज और कल का दिन खास
************************
20 मार्च 2026 : चेटीचण्ड आज।
20 मार्च 2026 : सिंजारा आज।
20 मार्च 2026 : महाविषुव दिन आज।
20 मार्च 2026 : सूर्य उत्तरगोलीय होगा आज से प्रारम्भ।
20 मार्च 2026 : मुस्लिम समुदाय आज मनायेगा जुम्मा-तुल-विदा।
20 मार्च 2026 : पंचक पूर्ण 26:29 बजे पर।
21 मार्च 2026 : गणगौर पूजा कल।
21 मार्च 2026 : मत्स्य जयंती कल।
21 मार्च 2026 : गौतंरी शिवशक्ति पूजन कल।
21 मार्च 2026 : अरून्धती व्रत व पूजा कल।
21 मार्च 2026 : मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईद।
21 मार्च 2026 : मनोरथ तृतीया व्रत कल।
आज का राशिफल
****************
मेष राशि : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
कर्क राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह राशि : दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या राशि : आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
तुला राशि : आज क्रोध से बचें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
वृश्चिक राशि : अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु राशि : व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे है। आज खुशखबरी मिलने का दिन है।
मकर राशि : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कुम्भ राशि : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढग़ा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन राशि : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
19/03/2026
52 शक्तिपीठ हिन्दू धर्म के अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माने जाते हैं, जो माता सती के शरीर के विभिन्न अंगों के गिरने से बने माने जाते हैं। पुराणों के अनुसार, जब भगवान शिव की पत्नी सती ने अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपमान सहन न कर स्वयं को अग्नि में समर्पित कर दिया, तब शिव अत्यंत क्रोधित होकर सती के शरीर को लेकर तांडव करने लगे। तब ब्रह्मांड को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए, जो पृथ्वी पर विभिन्न स्थानों पर गिरे और यही स्थान शक्तिपीठ कहलाए।
शक्तिपीठों का महत्व
ये सभी स्थान शक्ति (देवी) और भैरव (शिव का रूप) के संगम माने जाते हैं।
हर शक्तिपीठ में देवी के अलग-अलग रूप की पूजा होती है।
भक्त यहां मनोकामना पूर्ति, शक्ति और शांति के लिए दर्शन करते हैं।
आपको आज नवरात्रि के के पहले दिन 52 शक्तिपीठ के बारे संक्षेप में बताते है।-
1. कामाख्या मंदिर – सबसे प्रमुख शक्तिपीठ, यहाँ देवी की योनि की पूजा होती है।
2. कालीघाट मंदिर – माँ काली का प्रसिद्ध मंदिर, पैर की उंगली गिरी मानी जाती है।
3. तारापीठ – तांत्रिक साधना का प्रमुख केंद्र।
4. ज्वालामुखी मंदिर – यहाँ अनन्त ज्योति (अग्नि) स्वयं जलती रहती है।
5. नैना देवी मंदिर – देवी की आँखें यहाँ गिरी मानी जाती हैं।
6. चामुंडा देवी मंदिर – माँ चामुंडा का शक्तिशाली स्थान।
7. वैष्णो देवी मंदिर – भारत का अत्यंत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल।
8. महाकालेश्वर क्षेत्र – महाकाली स्वरूप से जुड़ा स्थान।
9. हिंगलाज माता मंदिर – प्राचीन और कठिन यात्रा वाला शक्तिपीठ।
10. शारदा पीठ – ज्ञान और विद्या की देवी का स्थान।
11. गुह्येश्वरी मंदिर – तांत्रिक साधना के लिए प्रसिद्ध।
12. चंद्रनाथ मंदिर – पहाड़ी पर स्थित पवित्र स्थान।
13. जेसोरेश्वरी काली मंदिर – माँ काली का प्रमुख धाम।
14. प्रयाग शक्तिपीठ – संगम के पास स्थित पवित्र स्थान।
15. विंध्यवासिनी मंदिर – नवदुर्गा में प्रमुख देवी।
16. मंगला गौरी मंदिर – स्त्री सौभाग्य के लिए प्रसिद्ध।
17. त्रिपुर सुंदरी मंदिर – शक्ति के तीन रूपों का संगम।
18. कन्याकुमारी मंदिर – समुद्र किनारे स्थित देवी मंदिर।
19. कालमाधव शक्तिपीठ – प्राचीन तांत्रिक स्थल।
20. उज्जैनी शक्तिपीठ – धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित।
21. भीमाशंकर शक्तिपीठ – शिव-शक्ति का संगम स्थल।
22. श्रीशैलम शक्तिपीठ – ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों।
23. कांची कामाक्षी मंदिर – शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र।
24. महालक्ष्मी मंदिर – धन और समृद्धि की देवी।
25. तुलजा भवानी मंदिर – छत्रपति शिवाजी की आराध्य देवी।
26. सप्तशृंगी देवी मंदिर – पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ।
27 अंबाजी मंदिर – गुजरात का प्रमुख शक्तिधाम।
28. चामुंडेश्वरी मंदिर – महिषासुर वध से जुड़ा स्थान।
29. शारिका देवी मंदिर – कश्मीर की अधिष्ठात्री देवी।
30. मणिकर्णिका घाट – मोक्ष से जुड़ा पवित्र स्थल।
31. विशालाक्षी मंदिर – काशी की शक्ति देवी।
32. कालभैरव मंदिर – शक्तिपीठ का रक्षक भैरव।
33. भद्रकाली मंदिर – शक्तिशाली देवी स्थल।
34. दक्षेश्वर महादेव मंदिर – सती कथा से जुड़ा स्थान।
35. किरितेश्वरी मंदिर – मुकुट (किरिट) गिरा था।
36. अट्टहास शक्तिपीठ – देवी का होंठ गिरा माना जाता है।
37. नलहाटेश्वरी मंदिर – गला (नल) गिरा माना जाता है।
38. योगाद्या मंदिर – देवी योगाद्या की पूजा।
39. रत्नावली शक्तिपीठ – देवी का रत्न भाग गिरा।
40. बहुला शक्तिपीठ – देवी बहुला का स्थान।
41. उजनी शक्तिपीठ – देवी की भुजा गिरी मानी जाती है।
42. कंकालताल शक्तिपीठ – कंकाल (हड्डी) गिरा।
43. फुल्लरा शक्तिपीठ – देवी के अधर से जुड़ा स्थान।
44. त्रिस्रोत शक्तिपीठ – तीन नदियों का संगम।
45. जयंती शक्तिपीठ – जयंती देवी का स्थान।
46. करवीर शक्तिपीठ – महालक्ष्मी से जुड़ा स्थान।
47. शोणदेश शक्तिपीठ – प्राचीन शक्ति स्थल।
48. मिथिला शक्तिपीठ – सीता जी की भूमि से जुड़ा।
49. कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ – महाभारत भूमि पर स्थित।
50. रामगिरि शक्तिपीठ – रामायण से जुड़ा स्थान।
51. ललिता देवी मंदिर – शक्तिपीठ रूप में पूजित।
52. कालेश्वरी शक्तिपीठ – प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिधाम।
19/03/2026
मंगलमय नव वर्ष हो, फैले धवल उजास ।
आस पूर्ण होवें सभी, बढ़े आत्म-विश्वास ।
नयी उमंगें नयी तरंगें
नयी चुनौतियां नयी ख्वाहिशें
नयी राहें नयी मंज़िलें
नयी उर्ज़ा लेकर आया नया साल
जिसमें आपको मिले तमाम
नयी कामयाबियां
और नयी खुशियां
आप सभी को हिन्दू नववर्ष की ढेर सारी
हार्दिक बधाई अभिनंदन शुभकामनाएं।
19/03/2026
आज का पंचांग व राशिफल
19 मार्च 2026, गुरुवार
***********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: अमावस्या, 06:55 AM
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद 04:05 AM
करण: नाग, 06:55 AM
पक्ष: कृष्ण
योग: शुक्ल 01:16 AM
वार: गुरूवार
सूर्योदय: 06:27 AM
सूर्यास्त: 06:31 PM
चन्द्रमा मीन
राहुकाल: 01:59 - 03:30 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:05 - 12:53 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
19 मार्च 2026 : देवकार्ये अमावस आज।
19 मार्च 2026 : गुड़ीपड़वा आज।
19 मार्च 2026 : चैत्र नवरात्र आज से होंगे प्रारम्भ।
19 मार्च 2026 : विक्रम संवत 2082 पूर्ण।
19 मार्च 2026 : विक्रम संवत 2083 आज से होगा प्रारम्भ।
20 मार्च 2026 : चेटीचण्ड कल।
20 मार्च 2026 : सिंजारा कल।
20 मार्च 2026 : महाविषुव दिन कल।
20 मार्च 2026 : सूर्य उत्तरगोलीय होगा कल से प्रारम्भ।
20 मार्च 2026 : मुस्लिम समुदाय कल मनायेगा जुम्मा-तुल-विदा।
20 मार्च 2026 : पंचक पूर्ण 26:29 बजे पर।
आज का राशिफल
*****************
मेष : व्यावसायिक सन्दर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। प्रयासों के लिए समय ठीक नहीं है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है। ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।
वृषभ : व्यापारिक क्षेत्र में आप अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है। आप अत्यधिक लोकप्रिय होंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन : व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतरी का प्रबल संकेत है। आप भौतिक सुख सम्बंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। स्वैच्छिक कार्य, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य आपको संतुष्टि प्रदान करेंगे।
कर्क : आज रचनात्मक लोग आपके जीवन में अच्छा करेंगे। अपनी कल्पना और रचनात्मकता आपको प्रगति में मदद करेगी। नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति के भी प्रबल संकेत है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं।
सिंह : आज नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और आपके जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। यात्रा आपको एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी।
कन्या : आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला : आज भाग्य आपका साथ देगा। आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे। इस संबंध में विदेश यात्रा भी हो सकती है। आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बितायेंगे।
वृश्चिक : नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक्त है। नौकरी ढूंढऩे वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियाँ और सौभाग्य दस्तक देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है।
धनु : आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।
मकर : आज आप दृढ निश्चय होकर पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा। बच्चे सहयोग करेंगे, और माँ का आशीर्वाद मिलेगा।
कुम्भ : इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध अधर में है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें।
मीन : आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकते हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वित्तीय रूप से आज अच्छा दिन है।
13/03/2026
आज का पंचांग और राशिफल
13 मार्च 2026, शुक्रवार
*********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: दशमी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा 03:03 AM
करण: वणिज 07:27 PM
पक्ष: कृष्ण
योग: व्यतीपात 10:30 AM
वार: शुक्रवार
सूर्योदय: 06:33 AM
सूर्यास्त: 06:28 PM
चन्द्रमा धनु
राहुकाल: 11:01 - 12:30 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:07 - 12:54 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
13 मार्च 2026 : दशामाता व्रत और पूजा आज।
14 मार्च 2026 : मीन संक्रांति कल।
14 मार्च 2026 : मीन मलमास कल से होगा प्रारम्भ।
आज का राशिफल
*****************
मेष राशि : आज का दिन प्रसन्नता से बीतेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों की सोच बदलने की कोशिश करे। क्रोध पर नियंत्रण रखे । अपने इष्ट की आराधना करें।
वृषभ राशि : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि : व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दे। खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े जातको के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कर्क राशि : आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनो से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
सिंह राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेवें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
कन्या राशि : लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।
तुला राशि : आज अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है ।
वृश्चिक राशि : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फेसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है । अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
धनु राशि : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव हैं। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जावें, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मकर राशि : जो करना चाहते हैं वो करीये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें। आजीविका में वृद्धि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।
कुंभ राशि : कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
मीन राशि : अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
11/03/2026
आज का राशिफल व पंचांग
10 मार्च 2026, मंगलवार
***********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: अष्टमी 04:22 AM
नक्षत्र: ज्येष्ठा 10:00 PM
करण: बालव, 03:11 PM
पक्ष: कृष्ण
योग: वज्र 09:10 AM
वार: बुधवार
सूर्योदय: 06:36 AM
सूर्यास्त: 06:26 PM
चन्द्रमा: वृश्चिक 10:00 PM
राहुकाल: 12:31 - 02:00 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित कोई नहीं
आज और कल का दिन खास
***********************
11 मार्च 2026 : शीतलाष्टमी पूजा आज।
11 मार्च 2026 : बासोड़ा आज।
11 मार्च 2026 : श्री केसरिया जी का मेला आज - मेवाड़ में।
11 मार्च 2026 : कालाष्टमी आज।
11 मार्च 2026 : कैलादेवी का मेला आज - करौली में।
12 मार्च 2026 : विश्व गुर्दा दिवस कल।
आज का राशिफल
****************
मेष राशि : आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से प्रचुर लाभ प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ लोग शीघ्र पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता एक सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच सकती है। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि को बेहतर बनाएंगे। पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा। आपको नसों संबंधित कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
वृष राशि : नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संयम से व्यय करने की सलाह दी जाती है। कुछ जातकों द्वारा एक नया वाहन खरीदा जा सकता है। आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को ख़त्म कर सकता है। आज आप में से कुछ को व्यावसायिक सदंर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित हो सकतें हैं, जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकते हैं। स्वास्थ्य संदर्भ में अपनी बाईं आंख के संबंध में अतिरिक्त सतर्क रहें।
मिथुन राशि : कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा हो सकता है। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, तो आप अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगें और परिवार में किसी के लिए पदोन्नति या बेहतरी के संकेत हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आप पर गर्व करेंगे।
कर्क राशि : वित्तीय मोर्चे पर आज अच्छा लाभ संभव है। आप इस चरण में कई गतिविधियों में शामिल होंगे। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्कों से भी आपको लाभ होगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। भूमि, वाहन आदि की बिक्री और खरीद के लिए यह सकारात्मक चरण है। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे, लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।
सिंह राशि : व्यावसायिक सदंर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह संभव है।
कन्या राशि : आज ईमानदारी से किया गया कार्य आपको लाभ के रूप में फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे। इसमें कुछ कानूनी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो किसी भी कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नज़र आएंगे। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सदंर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक आपको प्रभावित कर सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सदंर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि : आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं। आप स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं। जहां तक हो सके तर्क–वितर्क से दूर रहें। पारिवारिक सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकतें हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक सदंर्भ में दिन सहायक नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। शुभ स्वास्थ्य हेतु खान—पान की वस्तुओं के अजीब संयोजनों से दूर रखें।
धनु राशि : व्यवसायी वर्ग को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। आप अपने परिवार में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे। आपकी यात्रा योजनाओं के कारण आप अपने जीवनसाथी की ओर ध्यान नही दे पाएंगे, जिस कारण आपके रिश्ते में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। अपने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करते हुए देख आप खुश रहेंगे।
मकर राशि : व्यावसायिक सदंर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कोई बड़ी चिंता सता सकती है।
कुंभ राशि : आप अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकते है। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं–मैं हो सकती है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।
मीन राशि : आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकतें हैं। शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। यदि आप विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं। व्यावसायिक सदंर्भ में आपके पास कई नवीन अवसर हो सकतें हैं। अपने लक्ष्यों को आंखों से ओझल न होने दें। संबंधों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। अपने राज खुद तक ही रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। इसके साथ ही बिगड़ते पारिवारिक संबंध आपकी चिंताओं में वृद्धि कर सकते हैं।
10/03/2026
आज का राशिफल व पंचांग
10 मार्च 2026, मंगलवार
**********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: सप्तमी 01:57 AM
नक्षत्र: अनुराधा 07:05 PM
करण: विष्टि, 12:43 PM
पक्ष: कृष्ण
योग: हर्षण 08:20 AM
वार: मंगलवार
सूर्योदय: 06:37 AM
सूर्यास्त: 06:26 PM
चन्द्रमा: वृश्चिक
राहुकाल: 03:29 - 04:57 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:08 - 12:55 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
10 मार्च 2026 : शीतला सप्तमी पूजा आज।
10 मार्च 2026 : बासोड़ा आज।
10 मार्च 2026 : शीलरंग सप्तमी आज।
11 मार्च 2026 : शीतलाष्टमी पूजा कल।
11 मार्च 2026 : बासोड़ा कल।
11 मार्च 2026 : श्री केसरिया जी का मेला कल - मेवाड़ में।
11 मार्च 2026 : कालाष्टमी कल।
11 मार्च 2026 : कैलादेवी का मेला कल - करौली में।
आज का राशिफल
*****************
मेष: आप आज हर कार्य सोच-विचार कर करें। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभ: कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।
मिथुन: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
कर्क: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंह: आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कन्या: कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।
तुला: जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृश्चिक: चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।
धनु: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
मकर: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
कुम्भ: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
मीन: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।
05/03/2026
आज का राशिफल व पंचांग
05 मार्च 2026, गुरुवार
*********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: द्वितीया 05:06 PM
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी 08:18 AM
करण: गर, 05:06 PM
पक्ष: कृष्ण
योग: शूल 07:44 AM
वार: गुरूवार
सूर्योदय: 06:42 AM
सूर्यास्त: 06:23 PM
चन्द्रमा: कन्या
राहुकाल: 02:00 - 03:28 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास; पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:09 - 12:56 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
05 मार्च 2026 : भाई दूज आज।
05 मार्च 2026 : चित्रगुप्त पूजा आज।
05 मार्च 2026 : कलम दान आज।
05 मार्च 2026 : द्वार पूजा आज।
05 मार्च 2026 : संत तुकाराम बीज आज।
06 मार्च 2026 : संकष्ट चतुर्थी व्रत कल।
आज का राशिफल
*****************
मेष राशि : आज धनलाभ का योग है। कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।
वृषभ राशि : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि : ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
कर्क राशि : आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रुवर्ग सक्रिय होगा।
सिंह राशि : कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बैचेन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।
कन्या राशि : जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुला?ात हो सकती है।
तुला राशि : आप प्रसन्न रहें और चिंता त्यागें। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि : पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते है। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
धनु राशि : समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।
मकर राशि : किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि : व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।
मीन राशि : धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
02/03/2026
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। गुलाल की खुशबू और मिठाइयों की मिठास के साथ यह होली आपके जीवन में प्रेम और खुशहाली लेकर आए। आपको होली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन में सफलता और खुशियों के रंग भर दे।
27/02/2026
आज का राशिफल व पंचांग
27 फरवरी 2026, शुक्रवार
************************
आज का पंचांग
*************
तिथि: एकादशी 10:35 PM
नक्षत्र: आर्द्रा 10:49 AM
करण: वणिज, 11:34 AM, विष्टि 10:35 PM
पक्ष: शुक्ल
योग: आयुष्मान 07:43 PM
वार: शुक्रवार
सूर्योदय; 06:48 AM
सूर्यास्त: 06:19 PM
चन्द्रमा: मिथुन 03:53 AM
राहुकाल: 11:07 - 12:34 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत फाल्गुन
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:11 - 12:57 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
27 फरवरी 2026 : आमलकी एकादशी व्रत आज।
27 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला आज से होगा शुरू।
27 फरवरी 2026 : रंगभरी एकादशी आज।
27 फरवरी 2026 : रामस्नेही फूलडोल आज - शाहपुरा में।
28 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला कल होगा पूर्ण।
28 फरवरी 2026 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कल।
28 फरवरी 2026 : गोविन्द द्वादशी कल।
आज का राशिफल
****************
मेष राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।
वृषभ राशि: जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि: अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।
कर्क राशि: दिन मिश्रित फलदायी होगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की आशंका है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने की आशंका है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण हो सकता है। लुभावने ऑफरों के चक्कर में नुकसान ना हो, ध्यान रखें।
सिंह राशि: दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। माताजी के साथ अनबन हो सकता ही। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-मकान तथा वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न हो सकती है।
कन्या राशि: आज हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्द्धियों का डटकर सामना करेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।
तुला राशि: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम खोने से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात से आनंदित होंगे। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु राशि: परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी और व्यवहार संयमित रखें। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाएं।
मकर राशि: आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। परिजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। नई चीजों की खरीदारी होगी।
कुंभ राशि: हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। ऑफिस में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। संतान के भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत हो सकता है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। व्यर्थ में पैसे खर्च हो सकते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |