Vimal kumar
ग़ज़ल, गीत, कविता, साहित्यिक कार्यक्रम के लिए समर्पित पेज।
24/05/2026
ग़ज़ल --
बात होती है मगर बात नहीं होती है,
बस घटा घिरती है बरसात नहीं होती है.
साथ उसके भले रहता हूँ मैं साया बन कर ,
पर मेरी उस से मुलाक़ात नहीं होती है.
आशिको अब ये समझना ही पडे़गा तुमको,
दिल जो हारा है तो ये मात नहीं होती है.
झूठ ही बोला है ये यार किसी ने तुमसे,
आशिकों की कोई औक़ात नहीं होती है.
तू मेरे पास है तो और भला क्या माँगू ?
इससे अच्छी कोई सौग़ात नहीं होती है.
ये तो इनआम है मालिक का संभालो इसको ,
ज़िंदगानी कोई ख़ैरात नहीं होती है.
विमल कुमार 'विमल '
Last Sunday badminton
quarter final tournament
Vimal Kumar 🆚 subham joshi
13/04/2026
Ultimate and enthusiasm or incredible memories
Super Sunday 🥳🥳🥳
Badminton 🏸
Cricket league
31/03/2026
परवाज़ ए ग़ज़ल इंदौर इकाई --
ग़ज़ल
मुसीबत पर मुसीबत आ रही है,
मगर अंदर से हिम्मत आ रही है.
हवाओं ने बिगाड़ा खेल सारा,
दियों पर जब कि तोहमत आ रही है.
तोहमत - झूठा आरोप allegation
तेरी तस्वीर को साकार करने,
कई रातों की लागत आ रही है.
नसीहत जो बुज़ुर्गों ने हमें दी,
उसी से ही लियाक़त आ रही है.
लियाक़त -उत्कृष्टता, ख़ूबी ability
पड़े हैं पांव घर मेहमां के जब से,
तभी से ख़ूब बरकत आ रही है.
बरकत - बढ़ोतरी increase
ग़ज़ल के हाथ पीले हो रहे हैं,
ग़ज़ल में अब लताफ़त आ रही है.
लताफ़त- सुंदरता graceful
✍️ विमल कुमार 'विमल'
#मुशायरा
#कविता
14/02/2026
नुमाइश 🤗🤗❤❤💐💐
12/02/2026
एक मतला और एक शे'र- 💐💐🤗🤗🌹🌹
किसी के क़द को अपने क़द से हम छोटा नहीं करते,
सरे महफ़िल किसी को यार हम रुसवा नहीं करते.
ज़माने को दिखाना आइना, ये काम है अपना,
सुख़न-वर हैं, किसी के साथ में धोखा नहीं करते.
✍️ विमल कुमार 'विमल'
#इंंदौर प्रेस क्लब
#मुशायरा
24/01/2026
#प्रिय अनुज 🥰 विकास बघेल Vikash Parihar को नयी पारी की शुरुआत के लिए,
बहुत बहुत शुभकामनाएं बधाइयाँ। 💐💐🌹🌹🌹🌹🌹
🙏🙏 परमपिता परमेश्वर एवं माता पिता की असीम अनुकम्पा से आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे। 🤗🤗🤗
#सगाईसमारोह 💍Ring ceremony🥰🌹🌹💐❤
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Vimal kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.