Current Expose

Current Expose

Share

भ्रष्टाचार को बेबाकी से एक्सपोज करने वाला निडर समाचार पत्र

01/06/2026

🟥 करंट एक्सपोज़ न्यूज अपडेट 🚨

⚔️ “बयान से शुरू हुई जंग, अब सोशल मीडिया तक पहुंचा सियासी संग्राम!”

📍 भोपाल | करंट एक्सपोज़

मध्यप्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

🚨 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा—

"वक्त आएगा तो बताएंगे कौन कितने टके का आदमी है..."

⚠️ वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा किया है, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर राजनीतिक व्यंग्य और आलोचना दिखाई गई है। वीडियो में सत्ता, भूमाफिया और अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

📱 वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई है। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में लगातार पोस्ट और प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

⚖️ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह बयानबाज़ी और तेज हो सकती है, क्योंकि प्रदेश में राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है।

❓ बड़ा सवाल यह है कि—
क्या राजनीति अब मुद्दों की जगह व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित होती जा रही है?
या फिर यह जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने की कोशिश है?

🟥 CURRENT EXPOSE
🚨 "हर खबर नहीं... सिस्टम की चार्जशीट!"

31/05/2026

करंट एक्सपोज़ न्यूज पेपर को तेजी से सरकारी विभागों में पहुंचते करंट एक्सपोज़ के हाकर

31/05/2026

⚠️ खजराना में मौत का टैंकर सड़कों पर दौड़ रहा है?
वार्ड 38-39 में जर्जर पानी टैंकर से जनता की जान खतरे में, जिम्मेदार मौन!

"इंदौर के खजराना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 38 और 39 में एक जर्जर पानी का टैंकर सड़कों पर दौड़ रहा है, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
टैंकर की हालत इतनी खराब बताई जा रही है कि कई जगह से पानी रिस रहा है और हजारों लीटर पानी रास्ते में ही बर्बाद हो रहा है। स्थानीय नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस टैंकर की फिटनेस, बीमा और सुरक्षा जांच कब हुई थी?
लोगों का कहना है कि यदि यह टैंकर किसी व्यस्त सड़क पर अनियंत्रित हो गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम और संबंधित अधिकारी इस खतरे को गंभीरता से लेंगे या फिर किसी दुर्घटना के बाद ही कार्रवाई होगी?
करंट एक्सपोज़ न्यूज इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है।"
📢 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

31/05/2026

क्या जनता सिर्फ वोट बैंक है या लोकतंत्र की असली मालिक.?

30/05/2026

🔥🟥 *CURRENT EXPOSE | FAST PAGE ALERT 🟥🔥*

⚠️*हर पेज पर बड़ा सवाल… हर खबर में सिस्टम एक्सपोज़!*

🕋 PAGE 2 – *“कुर्बानी या कमाई?”*
⚡ मौलाना अनवर अहमद कादरी पर गंभीर सवाल

📂 PAGE 3 – *करोल बाग घोटाले में कार्रवाई अब तक गायब क्यों?*

🚨 *PAGE 4 – “मेरा कसूर क्या?”*
ट्रैफिक निरीक्षक राधा यादव पर कार्रवाई से उठे सवाल

⚖️ *PAGE 5 – झूठी FIR… क्या यही न्याय?*

🌳 *PAGE 6 – करंट एक्सपोज़ की खबर का असर*
*वन विभाग हरकत में!*

🚨 PAGE 7 – *चौकीदार नर्सिंग खेल एक्सपोज*

⚠️ PAGE 8 – *करंट एक्सपोज़ को दबाने का प्रयास?*
*Current Expose news*
📲 *page Follow करें*
https://www.facebook.com/profile.php?id=100064959884403

📢 *WhatsApp Group Join करें*
https://chat.whatsapp.com/HLJ4BmKSyDd8pxwzyxtRc8

⚡ *CURRENT EXPOSE*
🚨 “हर खबर नहीं… सिस्टम की चार्जशीट!”
all #

29/05/2026

🐐 करंट एक्सपोज़ स्पेशल रिपोर्ट

कुर्बानी या करोड़ों का कारोबार...?
क़ौम अब हिसाब मांग रही है!

बकरा ईद आते ही कुर्बानी, खाल और हिस्सों का बड़ा सिस्टम शुरू हो जाता है। मुस्लिम समाज के अंदर अब लोग खुलकर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अल्लाह के नाम पर जमा होने वाले लाखों-करोड़ों रुपयों का पूरा हिसाब कौन देगा?

शरीअत के मुताबिक एक बड़े जानवर में 7 हिस्से होते हैं।
अगर एक हिस्से के नाम पर ₹4500 लिए जाएं, तो एक जानवर से ₹31,500 जमा होते हैं। समाज में चर्चा है कि कई जगहों पर जानवर की वास्तविक कीमत इससे काफी कम होती है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि बची रकम कहां जाती है और उसका रिकॉर्ड क्यों सार्वजनिक नहीं किया जाता?

यही नहीं —
खालों के नाम पर भी हर साल लाखों रुपये इकट्ठा होते हैं।
अगर एक खाल पर ₹100 से ₹200 तक भी रकम आती है, तो हजारों खालों में यह रकम लाखों तक पहुंच जाती है।

अब क़ौम पूछ रही है:
▪ गरीब और मुस्तहिक का कितना हक अदा हुआ?
▪ कितनी रकम समाज की बेहतरी पर खर्च हुई?
▪ कितना ह

29/05/2026

🐐 करंट एक्सपोज़ स्पेशल रिपोर्ट

कुर्बानी या करोड़ों का कारोबार...?
क़ौम अब हिसाब मांग रही है!

बकरा ईद आते ही कुर्बानी, खाल और हिस्सों का बड़ा सिस्टम शुरू हो जाता है। मुस्लिम समाज के अंदर अब लोग खुलकर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अल्लाह के नाम पर जमा होने वाले लाखों-करोड़ों रुपयों का पूरा हिसाब कौन देगा?

शरीअत के मुताबिक एक बड़े जानवर में 7 हिस्से होते हैं।
अगर एक हिस्से के नाम पर ₹4500 लिए जाएं, तो एक जानवर से ₹31,500 जमा होते हैं। समाज में चर्चा है कि कई जगहों पर जानवर की वास्तविक कीमत इससे काफी कम होती है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि बची रकम कहां जाती है और उसका रिकॉर्ड क्यों सार्वजनिक नहीं किया जाता?

यही नहीं —
खालों के नाम पर भी हर साल लाखों रुपये इकट्ठा होते हैं।
अगर एक खाल पर ₹100 से ₹200 तक भी रकम आती है, तो हजारों खालों में यह रकम लाखों तक पहुंच जाती है।

अब क़ौम पूछ रही है:
▪ गरीब और मुस्तहिक का कितना हक अदा हुआ?
▪ कितनी रकम समाज की बेहतरी पर खर्च हुई?
▪ कितना हिसाब सार्वजनिक किया गया?

📖 हदीस में है:
“जो अमानत में खयानत करे, वह हम में से नहीं।”
(सहीह मुस्लिम)

और अल्लाह तआला फरमाता है:
“अल्लाह तक न उनका गोश्त पहुंचता है, न उनका खून, बल्कि तुम्हारा तक़वा पहुंचता है।”
(सूरह अल-हज्ज 22:37)

क़ौम को अब जागना होगा।
दान दीजिए, मगर हिसाब भी मांगिए।
पहले अपने रिश्तेदार, पड़ोसी और मुस्तहिक गरीबों का हक अदा कीजिए।

क्योंकि दीन के नाम पर लिया गया हर रुपया —
अमानत भी है और जवाबदेही भी। ⚡

— करंट एक्सपोज़

29/05/2026

💧 “जनता प्यासी... और सरकारी टैंकर निजी सप्लाई में?” ⚠️ वार्ड 38 में पानी को लेकर बड़ा विवाद!
इंदौर के वार्ड नंबर 38 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जहां आम नागरिक पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं सरकारी पानी के टैंकर के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

BreakingNews ViralVideo CurrentExpose MPNews HindiNews WaterCrisis CorruptionExpose TrendingNews SystemExpose TruthHasPower

29/05/2026

गलत फेमी में हो तुम हम ईमानदार सीधे नहीं! #इंडिया🇮🇳

28/05/2026

कुर्बानी का मतलब है अल्लाह की रज़ा और खुशी के लिए अपनी प्रिय चीज़ को त्याग करना या बलिदान देना।

ईद-उल-अज़हा के मौके पर मुसलमान Prophet Ibrahim (हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम) और Prophet Ismail (हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम) की उस अज़ीम मिसाल को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म के आगे पूरी तरह सर झुका दिया था।

कुर्बानी का असली संदेश है:

अल्लाह की आज्ञा का पालन करना।

त्याग और समर्पण की भावना रखना।

गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना।

प्रेम, भाईचारा और इंसानियत को बढ़ावा देना।

इसलिए कुर्बानी केवल जानवर ज़बह करने का नाम नहीं, बल्कि अपने दिल में मौजूद बुराइयों, घमंड, लालच और नफरत को छोड़कर नेक रास्ते पर चलने का नाम भी है। 🤲🌙

ईद-उल-अज़हा मुबारक! 💐✨

Want your business to be the top-listed Media Company in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Indore