R I News
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R I News, Journalist, IIT Roorkee Area.
रुड़की की राजनीति में बड़ा उलटफेर- पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल होने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए हुए रवाना..
28/03/2026
देहात में 45 दिन में सिलेंडर मिलना अन्याय राजेंद्र चौधरी,
27/03/2026
रास्ते को लेकर ख़ूनी संघर्ष
27/02/2026
रमजान का दूसरा जुमा मुबारक
15/02/2026
अर्जुन हत्याकांड रिश्तों की ऐसी दर्दभरी कहानी है, जहां प्रापर्टी और पैसे के मोह ने एक मां को ही कुमाता बना दिया। संपत्ति का विवाद ऐसे मोड़ पर आ खड़ा हुआ कि मां ने अपनी ममता का गला घोंटकर बेटे की हत्या की ही सुपारी दे डाली।
मां बीना शर्मा ने अपने पुराने परिचित विनोद उनियाल के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करवाने में जरा भी संकोच नहीं किया। अर्जुन शर्मा के पिता कर्नल रमेश चंद्र शर्मा 38 वर्ष की उम्र में सेवा के दौरान बलिदान हुए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी पत्नी बीना शर्मा को आजीविका के लिए गैस एजेंसी आवंटित की थी, जो पिछले वर्षों से उनकी पैतृक संपत्ति के रूप में संचालित हो रही है और जमीन अर्जुन व उसकी मां बीना शर्मा के नाम पर थी।
इसी गैस एजेंसी की संपत्ति को लेकर परिवार में कलह चल रहा था। जिस कारण मां और बेटे में दूरियां पैदा हुईं। दोनों कोर्ट-कचहरी से लेकर पुलिस थाने में भी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए थे।
बीना शर्मा ने अपने बेटे अर्जुन से खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा ली हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा में एक महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई थी। इसके बाद अर्जुन अपनी मां से अलग रहकर वसंत विहार में किराए के मकान पर रहने लगा। बीना शर्मा व विनोद उनियाल के बीच पिछले 15-20 सालों से गहरा रिश्ता था।
बीना शर्मा करोड़ों रुपये विनोद उनियाल के खातों में ट्रांसफर कर चुकी थी। डा. अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी संपति को खरीदने के एवज में 14 करोड़ रुपये मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 08 करोड़ रुपये उसने बीना शर्मा को दिए थे, जोकि बीना शर्मा ने विनोद उनियाल के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
अर्जुन शर्मा ने उसकी मां की ओर से बेची गई प्रापर्टी पर न्यायालय से स्टे ले लिया। करोड़ों रुपये देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डा. अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था तथा बीना शर्मा पर अपने रुपए वापस देने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर बीना शर्मा व अर्जुन शर्मा के बीच विवाद व झगड़ा होता रहता था। इसी कारण विनोद उनियाल, उनके परिचित डा. अजय खन्ना व मृतक की मां बीना शर्मा का अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेनेदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में दोनो पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए हैं।
जमीन पर अर्जुन शर्मा की ओर से विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा, अजय खन्ना व विनोद उनियाल ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पोस्ट गुमखाल, कोटद्वार जिला पौडी गढवाल निवासी पंकज राणा व उसके भाई राजीव राणा को हायर किया।
पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर जबकि राजीव आटो चलाने का कार्य करता है। दोनों भाई मौजूदा समय में चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। इसके लिए उनके बीच 12 लाख रुपये का सौदा हुआ। इसमें से 03 लाख रुपये दोनों आरोपितों को एडवांस मिल गए थे व बाकी के रुपये काम होने के बाद मिलने थे।
25/01/2026
बिग ब्रेकिंग: मसूरी में 100 साल पुरानी बुल्ले शाह की मजार तोड़ी।।
उत्तराखंड। पहाड़ों की रानी मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की 100 साल से अधिक पुरानी मजार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है. मामला शनिवार देर शाम का है. बताया जा रहा है कि बाबा बुल्ले शाह के पास ही मौजूद दो अन्य मजारों पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इतना ही नहीं मजार के दानपात्र को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है.
मामले की सूचना मिलते ही बाबा बुल्ले शाह समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे. मजार की हालत देखकर समिति के पदाधिकारियों और अनुयायियों में गहरा रोष और चिंता व्यक्त की. समिति का कहना है कि यह घटना केवल धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की नहीं, बल्कि मसूरी के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश है.
स्कूल की जमीन पर बनी है मजार: बाबा बुल्ले शाह समिति ने स्पष्ट किया कि यह मजार किसी सरकारी भूमि पर नहीं थी. जांच में सामने आया है कि मजार निजी स्कूल की संपत्ति पर स्थित थी और स्कूल प्रशासन द्वारा वर्षों पूर्व मजार स्थापित करने के लिए स्थान दिया गया था. समिति के अनुसार पूर्व में कुछ संगठनों द्वारा मजार का विरोध किया गया था, लेकिन प्रशासनिक जांच में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं पाया गया.
23/01/2026
पति-पत्नी के विवाद अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला यूपी के रामपुर जिले से सामने आया है। यहां दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा किया गया, जिसकी चर्चा पूरी जिले में हो रही है। आए दिन होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि पति सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी और तीन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन पति को अवकाश मिलेगा। मामला नगलिया आकिल गांव का है।
13/01/2026
रुड़की में बंद होगा बुध बाजार ।
11/01/2026
एक तस्वीर, एक चेहरा और सैकड़ों सवाल
यह तस्वीर सिर्फ़ दो चेहरों की नहीं है, यह उस संवेदनहीनता का आईना है जो आज समाज के भीतर तेजी से पनप रही है। दो दिन तक गायब रहे युवक- युवती, जिनकी तलाश में पूरा प्रशासन हलकान रहा, गांव पुलिस छावनी बना रहा, राजनीति ने डेरा डाल लिया - और नतीजा ? एक निर्दोष मां की हत्या । लेकिन इस तस्वीर में न अफसोस है, न डर, न अपराधबोध की एक लकीर । जिस मां ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, वह अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी चीखें, उसका संघर्ष, उसकी मौत - सब कुछ जैसे इन चेहरों से टकराकर भी बेअसर रह गया। सवाल उठता है कि क्या आज अपने फैसलों की कीमत दूसरों से चुकवाना सामान्य हो गया है? क्या व्यक्तिगत “ आजादी” इतनी अंधी हो चुकी है कि वह किसी की जान ले ले और चेहरे पर शिकन तक न आए?
यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है। यह नैतिक दिवालियेपन का मामला है। दो लोगों के कथित फैसले ने पूरे गांव की शांति तोड़ी, समाज को बांटा और एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। पुलिस पर सवाल उठे, राजनीति ने रोटियां सेंकी, लेकिन असली दोषियों के चेहरों पर शांति बनी रही —यह सबसे खतरनाक संकेत है।
कानून अपना रास्ता तय करेगा, मगर समाज को यह तय करना होगा कि वह ऐसी बेशर्मी को स्वीकार करेगा या नहीं। अगर आज इस तस्वीर पर चुप्पी साध ली गई, तो कल किसी और मां की लाश पर भी यही बेपरवाही मुस्कुराएगी। यही डरावनी सच्चाई है
,
05/01/2026
05/01/2026
देहज़ के खिलाफ बोलते है, फिर भी दहेज़ लेते हैं :कारी इस्हाक़ गोरा