Gooftgu
समाचार एक पहलू यह भी
सरकार बदलते ही पश्चिम बंगाल पहुंचे कवि डॉ. कुमार विश्वास। स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े, झालमुड़ी खाते हुए वीडियो वायरल।
राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से लोकसभा के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया के कंबल बाँटने के दौरान मुस्लिम महिलाओं से नाम पूछकर उन्हें दिए हुए कंबल वापस लेने पर विवाद बढ़ गया है।
इन मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि, ''मुसलमान होने के कारण नाम पूछकर कंबल वापस लेना हमारा अपमान है। धर्म के नाम पर लड़वाने का प्रयास किया गया है। पूर्व सांसद को हमसे माफ़ी मांगनी चाहिए।''
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7B8MMDeONBpOtwAv3d
14/01/2026
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आयोजित करेगी ‘राममय कवि सम्मेलन’।
18 जनवरी को चौ. रणवीर सिंह सभागार, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में होगा यह कवि सम्मेलन।
डॉ. संजय झाला (हास्य व्यंग्य), डॉ. कमलेश शर्मा (गीतकार), सुदीप भोला (हास्य व्यंग्य/गीतकार), सुमित ओरछा (राष्ट्र चेतना, वीर रस), कृति चौबे (गीतकार) जैसे कवि होंगे उपस्थित, जबकि कवि सौरभ जैन सुमन (क्रांति एवं हास्य) मंच संचालन करेंगे।
शाखा अध्यक्ष अमर गोयल के अनुसार कार्यक्रम में 1100 द्वीपों का प्रज्वलन सम्मेलन को लगाएगा चार चांद।
आने वाले सभी मेहमानों को अयोध्या से आई राम मंदिर परिसर की पावन राज ( चरण धूलि ) वितरित की जाएगी।
बता दें कि परिषद ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 501 आंखों के सफेद मोतियाबिंद के फ्री आपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पाने के लिए सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे है।
55 फिट ऊंचे रावण के पुतले को भगवान राम ने दी अग्नि। कुंभकरण व मेघनाथ के अहंकार का भी किया नाश।
रामलीला मैदान में 30 से अधिक आतिशबाजी का जनता ने उठाया लुत्फ, जय जय श्री राम के उदघोष से गूंजा मैदान।
विधायिका सावित्री जिंदल, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, व्यापारी नेता बजरंगदास गर्ग सहित पुलिस अधीक्षक रहे मंचासीन।
रावण की लाल आंखे, लाइटों से चमकता मुकुट और तीनों भाइयों के मुंह से निकलने वाली अग्नि बनी आकर्षण का केंद्र।
हिसार पुलिस कप्तान भी अपनी पत्नी व बेटियों संग पहुंचे दशहरा महोत्सव का आनंद लेने, बेटियों संग खुशी के बिताए पल।
राम और लक्ष्मण ने तीर चला कर एक के बाद एक तीनों पुतलों का किया दहन, बारिश और नमी की वजह से पुतलों ने नहीं पकड़ी आग।
हिसार से विधायक का चुनाव लड़ चुके इनलो नेता जितेंद्र श्योराण को CIA टीम ने 8 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी नेता ने शहर के एक कारोबारी को ब्लैकमेल करके पैसे मांगे थे।
07/05/2025
ब्लैक आउट को लेकर उपायुक्त अनीश यादव की अपील का जनता पर तो कुछ असर दिखाई दिया लेकिन जिला प्रशासन ही सतर्क नहीं दिखा। शायद यही कारण रहा कि 7:50 पर कोई ⏰ या 🚨 नहीं बजाया गया।
सही तरीके से जनता तक मैसेज नहीं पहुंचने की वजह से ब्लैक आउट को लेकर संशय का माहौल बना रहा। रिहायशी इलाकों में घरों की लाइट बंद दिखी लेकिन बाजारों में स्थिति जस की तस थी। जबकी वाहनों की और तो किसी चालक का ध्यान ही नहीं गया।
जहां 7.50 पर सभी सरकारी लाइट बंद कर दी गई वहीं बाजार खुले होने से इनके बंद होने का असर नहीं दिखा जबकि सड़को पर प्रतिदिन की तरह वाहन दौड़ रहे थे। वहीं कुछेक बाजारों व मार्केट को छोड़ दिया जाएं तो रोजमर्रा और आज में कोई विशेष फर्क नहीं दिखाई दिया।
07/05/2025
बहुत ही दुःखद खबर
बुधवार 7 मई 2025 को पाकिस्तान से हो रही गोलीबारी में हरियाणा के पलवल का एक नौजवान सैनिक दिनेश कुमार शर्मा पुत्र श्री दयाचंद शर्मा देश की रक्षा के लिए लड़ते-लड़ते अपने प्राणों का बलिदान दे गया।
वहीं भारतीय वायुसेना के जवान कमल कंबोज शहीद हो गए। उनका परिवार हरियाणा के हिसार जिले के लोहारी राघो गांव में रहता है। छुट्टी से वापस ड्यूटी पर जाते समय हांसी के पास सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।
ऐसे महान सपूतों को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस देने की कृपा करें !🙏
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 😰
अतिक्रमण को लेकर मेयर हुए सख्त, सभी विभागों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश।
हिसार की सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल पुल तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ जागरूकता अभियान।
मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि मेन रोड़ के साथ साथ बाजारों में भी चलाया जाएगा अभियान।
स्वयं ही हटा ले अतिक्रमण, फिर मत कहना कि बताया नहीं था या नुकसान हो गया।
लक्खी फाल्गुन मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दीदार, सोमवार को ग्यारस पर 5 लाख भक्तों ने किए खाटू नरेश के दर्शन।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से सपरिवार पहुंचे पहुंचे शीश के दानी के दर पर शीश नवाने, 2.20 का समय देकर 5.20 पर पहुंचे सीएम।
नए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले बाबा श्याम, पार्किंग से 7 किलोमीटर और 7 किलोमीटर की लाईन पार कर 5 सैकंड भी बाबा का दीदार नहीं कर सके भक्त।
हिसार की कटला रामलीला कमेटी के लिए अपने तो बेगाने निकले, गैरो ने भी कहां वफा की।
मुख्यमंत्री रहते मनोहरलाल खट्टर ने कुछ दिया नही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व ही रहे।
कमेटी ने सोचा शायद हुड्डा नेतृत्व में हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार, इसलिए बनाया मुख्याथिति।
राम का अस्तित्व पूछने वाली कांग्रेस तो हिसार के मंच पर थी लेकिन हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राडा फिर गुटबाजी को हवा दे गए।
दशहरा महोत्सव में आदमपुर, नारनौंद व उकलाना के कांग्रेसी विधायक सहित नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मान सहित हिसार से कांग्रेसी सांसद जयप्रकाश एवम हिसार की विधायक सावित्री जिंदल रही उपस्थित।
https://youtu.be/dRaoGq_lMm4?si=wwsBhFgmhWXSBzzv
Click here to claim your Sponsored Listing.