Anil Balakia

Anil Balakia

Share

To Serve Peoples Makes Me Happy

11/09/2026

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने किया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का खुलकर समर्थन
​हिसार: जननायक जनता पार्टी (JJP) ने प्रदेश भर में जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का पूर्ण रूप से समर्थन किया है। कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को लेकर जेजेपी हिसार जिलाध्यक्ष अनिल बालकिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम हिसार के उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपा।
​अनिल बालकिया ने सफाई 8कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत को सलाम करते हुए कहा कि ये कर्मचारी हमारे समाज के असली स्वच्छता प्रहरी और कर्मवीर हैं। कड़ाके की ठंड, चिलचिलाती धूप, भयंकर बारिश और हर विकट परिस्थिति में भी अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी तड़के ही पूरे शहर को स्वच्छ व बीमारियों से मुक्त बनाने का कार्य करते हैं। आम जनता को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल देने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।
​उन्होंने आगे कहा कि इतनी निष्ठा और अटूट मेहनत से सेवा करने के बावजूद वर्तमान सरकार उनके साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसे जेजेपी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
​सत्ता में आने पर मांगें होंगी पूरी:
अनिल बालकिया ने स्पष्ट रूप से भरोसा जताया कि प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनते ही सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्टी सत्ता में आते ही कर्मचारियों को हर संभव बेहतर सुविधाएं, मान-सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने का काम करेगी। जेजेपी हर कदम पर कर्मचारियों के साथ खड़ी है।
​प्रमुख मांगें:
​ठेका प्रथा को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
​कर्मचारियों को बिना किसी देरी के हर माह समय पर वेतन दिया जाए।
​पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए।
​कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण और आवश्यक सुविधाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं।
​जेजेपी हिसार कार्यकारिणी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया, तो पार्टी इस आंदोलन को और तेज करने का काम करेगी

Photos from Anil Balakia's post 08/09/2026

आप सभी पंजाब यूनिवर्सिटी,चंडीगढ़ के पूर्व छात्र और छात्राओ से अनुरोध है की हरियाणा के बेटे भाई अनिल ढुल सीरियल नंबर-7 को वोट देकर हरियाणा से पहला सीनेटर चुन कर पंजाब यूनिवर्सिटी भेजने का काम करे और हरियाणवी को पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा को अपना हक दे. धन्यवाद, जय हरियाणा जय हरियाणवी

31/08/2026

एक भाई ने ये वीडियो भेजा है जिसमे हकीकत है हिसार,हरियाणा की आज।

वीडियो में साफ दिख रहा है - ऊपर बालकनी से जाली में से बना हुआ है। नीचे गली में नीले-हरे रंग की कचरा गाड़ियां हैं, और ठीक उनके साथ-साथ 2 सफेद पुलिस की गाड़ियां (DIAL 112) चल रही हैं। पुलिस जवान गाड़ी के साथ पैदल चलकर पहरा दे रहे हैं जैसे कोई बड़ा अपराधी पकड़ना हो, जबकि काम सिर्फ घरों से कचरा उठवाने का हो रहा है।

*विडंबना देखिए -*
- पुलिस जिसका काम लूट, हत्या, चोरी रोकना है, वो आज कचरा गाड़ी के आगे-पीछे ड्यूटी दे रही है।
- उधर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर हैं, सरकार उनसे बात करने को तैयार नहीं।
- मुख्यमंत्री को पंजाब में वोट मांगने का टाइम है, पर अपने ही प्रदेश के सफाई कर्मचारियों से मिलने की फुर्सत नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी जी विकसित भारत की बात करते हैं, और जमीनी हकीकत ये है कि विकसित हरियाणा में कचरा भी पुलिस के पहरे में उठ रहा है।

शर्मनाक!सफाई कर्मचारियों की सुनो, पुलिस को अपना काम करने दो

एक कहावत सुनी थी - *"कुर्डी की चड़ी ने, छांट लिया खेत"* आज वही वाली हालत है। अपने ही लोगों की नहीं सुननी और दूसरों को ज्ञान देना।

28/08/2026

आप सभी को रक्षाबंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ.

Photos from Anil Balakia's post 20/08/2026

आज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी ने आदमपुर में BLA-2 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के बाद पार्टी वर्कर्स की मीटिंग में वोटर लिस्ट और उससे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. SIR की प्रक्रिया में जहाँ जहाँ उचित वोटों को भी काटा गया उन्हें कैसे दोबारा लिस्ट में शामिल किया जाये, उसके लिए किस प्रक्रिया को अपनाया जाये उसके लिए जरूरी दिशा निर्देश BLA-2 को दिए गए.

18/08/2026
18/08/2026

💔💔💔💔💔💔

15 दिन बाद अंतिम संस्कार... और न्याय के बिना जाना। ये दर्द शब्दों में नहीं लिखा जा सकता।

जीवन कुंडू भाई, माफ करना।
हम लड़ तो गए, पर सिस्टम से जीत नहीं पाए.15 दिन इंसाफ का इंतजार किया,
पर इंसाफ के बिना ही विदा कर दिया।
खाप एक हुई, पंचायत एक हुई, हरियाणा एक हुआ,
फिर भी राजनीति की दीवार नहीं टूटी।
🙏🙏जीवन भाई को शत शत नमन 🙏🙏

17/08/2026

जीवन कुंडू भाई को इंसाफ़ दिलवाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस तानाशाही को याद रखा जाएगा और बुजर्गो और महिलाओं को लाठी डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा गया इसका बदला भी आने वाले वक़्त में मजबूती से लिया जाएगा.

16/08/2026

सरकार कितने ही मुकदमे दर्ज कर ले ,गोलिया मरवा दे चाहे लेकिन हर जुल्म के ख़िलाफ़ हम आपकी आवाज को यू ही बुलंद करते रहेंगे, जीवन कुंडू और उसके परिवार को हर हाल में इंसाफ सरकार को देना पड़ेगा.

15/08/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी से हाँसी में जीवन कुंडू की हत्या का इंसाफ़ माँगने जा रहे बुजर्गो और महिलाओं और हम सब जेजेपी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किया गया लाठी चार्ज बहुत निंदनीय है .12 दिन से जीवन की लाश अग्रोहा मेडिकल में इंसाफ की माँग कर रही है वही यू इंसाफ़ के लिए लड़ाई लड़ रहे लोगो पर कायरतपूर्वक लाठी चार्ज करना घाव पर नमक छिड़कने जैसा है,हमे सच्च में आज आज़ादी के दिन ग़ुलामी जैसा महसूस करवा रही है ,आज की हरियाणा में बीजेपी सरकार.लेकिन याद रखना सैनी साहब ये इंसाफ़ तो लेकर रहेंगे चाहे आप कितना ही हत्यारो को बचाने की कोशिश कर लो.

Category

Website

Address

Hisar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anil Balakia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Hisar.