Simran Library

Simran Library

Share

Dost Ko Bana Kar Rakhiy Wo Hi Agy Kam Ay Ga

18/08/2026

काजू के फायदे: काजू को दूध में भिगोकर खाने से चमत्कारिक फायदे होते…..

काजू: काजू हर किसी को पसंद होता है. जब सूखे मेवों की बात आती है तो सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है वह है काजू का। इनमें सबसे पहला नाम काजू से आता है जिसे सुकामेवा की रानी कहा जाता है और उसके बाद नाम बादाम से आता है जिसे राजा कहा जाता है। तो क्या आप जानते हैं काजू खाने के चमत्कारी फायदों के बारे में… जानिए विस्तार से

काजू में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको रोज सुबह भीगे हुए काजू खाने के फायदे बताने जा रहे हैं.

काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना काजू का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

क्या आप जानते हैं कि दूध में भिगोए हुए काजू सूखे काजू खाने से ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? आज हम आपको दूध में भिगोए हुए काजू खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना

रोजाना दूध में भिगोए हुए काजू का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को रोजाना भीगे हुए काजू का सेवन करना चाहिए।

वज़न बढ़ाने के लिए

अगर आप अपना वजन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो काजू आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। रोजाना दूध में भिगोए हुए काजू खाने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है, जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।

त्वचा की देखभाल

सुबह उठकर दूध में भिगोए हुए काजू खाने से त्वचा में चमक आती है। इससे त्वचा स्वस्थ रहती है। क्योंकि काजू में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

कब्ज से राहत

भीगे हुए काजू खाने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है. यह पाचन क्रिया को सही रखता है। जिन लोगों को रोजाना कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें रोजाना काजू का सेवन करना चाहिए।

18/08/2026

नित्य पाठ के लिए भगवान शिव का नामावली अष्टक

🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸

संसार में ऐसा कोई भी प्राणी नहीं है, जो स्तुति से प्रसन्न न हो जाता हो। भगवान शिव आशुतोष (शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले) हैं। अत: यदि उनके विभिन्न नामों के साथ उनकी आराधना की जाए तो वे शीघ्र ही प्रसन्न होकर आराधक को सांसारिक पीड़ाओं से मुक्त कर मनवांछित वस्तु प्रदान कर देते हैं। भगवान शिव का नामावल्यष्टक (नामावली का अष्टक) श्रीशंकराचार्यजी द्वारा रचित एक ऐसा ही सुन्दर स्तोत्र है जिसके आठ पदों में भगवान शिव के विभिन्न नामों का गान कर सांसारिक दु:खों से रक्षा की प्रार्थना की गई है और नवें पद में उन्हें वंदन किया गया है। श्रद्धा भक्ति से किए गए इस स्तोत्र के नित्य पाठ से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर आराधक का कल्याण कर देते हैं।

सांसारिक दु:खों से मुक्ति के लिए भगवान शिव का नामावली अष्टक

हे चन्द्रचूड मदनान्तक शूलपाणे

स्थाणो गिरीश गिरिजेश महेश शम्भो।

भूतेश भीतभयसूदन मामनाथं

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।१।।

हे चन्द्रचूड! (चन्द्रमा को सिर पर धारण करने वाले), हे मदनान्तक! (कामदेव को भस्म कर देने वाले), हे शूलपाणे! हे स्थाणो! (सदा स्थिर रहने वाले), हे गिरीश तथा गिरिजापते, हे महेश, हे शम्भो, हे भूतेश, जरा, मृत्यु आदि से भयभीत की रक्षा करने वाले, हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

हे पार्वतीहृदयवल्लभ चन्द्रमौले

भूताधिप प्रमथनाथ गिरीशजाप।

हे वामदेव भव रुद्र पिनाकपाणे

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।२।।

हे माता पार्वती के हृदयेश्वर! हे चन्द्रमौले! हे भूताधिप! हे प्रमथ (रुण्ड-मुण्ड-तुण्ड) गणों के स्वामिन्! गिरिजा का पालन करने वाले, हे वामदेव, हे भव, हे रुद्र, हे पिनाकपाणे, हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

हे नीलकण्ठ वृषभध्वज पंचवक्त्र

लोकेश शेषवलयं प्रमथेश शर्व।

हे धूर्जटे पशुपते गिरिजापते मां

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।३।।

हे नीलकण्ठ, हे वृषकेतु, हे पंचमुख, हे लोकेश, शेष का कंगण धारण करने वाले! हे प्रमथगणों के स्वामी, हे शर्व, हे धूर्जटे, हे पशुपते, हे गिरिजापते, हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

हे विश्वनाथ शिव शंकर देवदेव

गंगाधर प्रमथनायक नन्दिकेश।

बाणेश्वरान्धकरिपो हर लोकनाथ

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।४।।

हे विश्वनाथ, हे शिव, हे शंकर, हे देवाधिदेव, हे गंगा को धारण करने वाले, हे प्रमथगणों के स्वामी, हे नन्दीश्वर, हे बाणेश्वर, हे अन्धकासुर के विनाशक, हे हर, हे लोकनाथ, हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

वाराणसीपुरपते मणिकर्णिकेश

वीरेश दक्षमखकाल विभो गणेश।

सर्वज्ञ सर्वहृदयैकनिवास नाथ

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।५।।

हे वाराणसी नगरी के स्वामिन्, हे मणिकर्णिकेश, हे वीरेश, हे दक्षयज्ञ के विध्वंसक, हे विभो, हे गणेश, हे सर्वज्ञ, हे सर्वान्तरात्मन्, हे नाथ! हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

श्रीमन् महेश्वर कृपामय हे दयालो

हे व्योमकेश शितिकण्ठ गणाधिनाथ।

भस्मांगराग नृकपालकलापमाल

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।६।।

हे श्रीमान् महेश्वर, हे कृपामय, हे दयालो, हे व्योमकेश (आकाश ही है केश जिनका), हे नीलकण्ठ, हे गणाधिनाथ, हे भस्म को अंगराग बनाने वाले, मनुष्यों के कपालसमूह की माला धारण करने वाले, हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

कैलासशैलविनिवास वृषाकपे हे

मृत्युंजय त्रिनयन त्रिजगन्निवास।

नारायणप्रिय मदापह शक्तिनाथ

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।७।।

हे कैलासशैल पर निवास करने वाले, हे वृषाकपे, हे मृत्युंजय, हे त्रिनयन, हे तीनों लोकों में निवास करने वाले, हे नारायणप्रिय, हे अहंकार को नष्ट करने वाले, हे शक्तिनाथ, हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

विश्वेश विश्वभवनाशक विश्वरूप

विश्वात्मक त्रिभुवनैकगुणाभिवेश।

हे विश्वबन्धु करुणामय दीनबन्धो

संसारदु:खगहनाज्जगदीश रक्ष।।८।।

हे विश्वेश, हे संसार के जन्म-मरण के चक्र को दूर करने वाले, हे विश्वरूप, हे विश्वात्मन्, हे त्रिभुवन के समस्त गुणों से परिपूर्ण, हे विश्वबन्धो, हे करुणामय, हे दीनबन्धो! हे जगदीश्वर शिव! संसार के गहन दु:खों से मेरी रक्षा कीजिए।

गौरीविलासभवनाय महेश्वराय

पंचाननाय शरणागतरक्षकाय।

शर्वाय सर्वजगतामधिपाय तस्मै

दारिद्रयदु:खदहनाय नम: शिवाय।।९।।

भगवती पार्वती के विलास के आधार महेश्वर के लिए, पंचानन के लिए, शरणागतों के रक्षक के लिए, शर्व–शम्भु के लिए, सम्पूर्ण जगत्पति के लिए एवं दारिद्रय तथा दु:ख को भस्म करने वाले भगवान शिव के लिए मेरा नमस्कार है।

।। इति श्रीमच्छंकराचार्य विरचितं शिवनामावल्यष्टकं सम्पूर्णम् ।।

🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸

18/08/2026

पति: "बिस्तर पर सोने की जगह सिर्फ चार लोगों के लिए है।"

पत्नी: "कोई बात नहीं, मुझे नया गद्दा चुभता है। मैं जमीन पर सो लूंगी। आप और बच्चे बिस्तर पर सो जाओ।"

पति: "इस बार दिवाली पर बोनस नहीं मिलेगा। पूजा तो हो जाएगी, मगर बच्चों के लिए नए कपड़े और खिलौने नहीं ला पाऊंगा।"

पत्नी: "आप चिंता मत करिए। मैंने पिछले बोनस से कुछ पैसे बचा लिए थे। आप थान का कपड़ा ले आइएगा, मैं बच्चों के नए कपड़े सिल दूंगी और खिलौने भी आ जाएंगे।"

पति: "सुनो, मेरी सैलरी बढ़ गई है। इस बार अपने लिए एक-दो सलवार-सूट सिलवा लेना।"

पत्नी: "मेरे पास कपड़ों की कमी नहीं है। आपने अपने जूतों की हालत देखी है? इस बार आपके लिए रेड चीफ के शूज लेने हैं और बड़ी बेटी के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए एक प्यारी सी ड्रेस भी।"

बेटा: "माँ, खाने में तो मटर पनीर बना था। तुम ये बासी सब्जी क्यों खा रही हो?"

माँ: "अरे बेटा, मुझे मटर पनीर पसंद नहीं। तेरे पापा और छुटकी को पसंद है। उन्हें टिफिन में देने के लिए रख दिया है।"

पति: "सुनो, माफ करना, मैं फिर हमारी शादी की सालगिरह भूल गया।"

पत्नी: "कोई बात नहीं, मैं भी भूल गई थी। बेटियों ने याद दिलाया, वरना
मुझे भी ध्यान नहीं था।"

माँ: "बेटी, तू दिल्ली जाकर परीक्षा की तैयारी कर ले।"

बेटी: "नहीं माँ, छुटकी का नए कॉलेज में एडमिशन कराना है। मैं एक साल जॉब कर लूंगी और फिर पोस्ट-ग्रेजुएशन की तैयारी करूंगी।

कोई दिक्कत नहीं है।"

मध्यम वर्गीय परिवारों में केवल एडजस्टमेंट्स नहीं होते, बल्कि प्यार का असली रूप वहीं दिखता है। जहाँ हर कोई अपनी खुशी से ज्यादा दूसरों की खुशी को प्राथमिकता देता है।

नारी के इस त्याग और प्रेम को मेरा नमन। 🙏

महिला का सम्मान हर दिन होना चाहिए, न कि केवल महिला दिवस पर। वह हर रूप में श्रेष्ठ है—माँ, बहन, पत्नी या बेटी। 🌸

18/08/2026

पाचन को दुरुस्त करे अजवाइन: पाचन को बेहतर बनाने के लिए अजवाइन को पीसकर उसमें हींग और सेंधा नमक मिलाएं। इस मिश्रण को एक बोतल में भरकर रखें। रोजाना एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी के साथ लें। इसके अलावा, 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम पुदीना पाउडर और कपूर को एक बोतल में डालकर धूप में रखें। यह मिश्रण पानी की तरह पिघल जाएगा। इसे बताशे के साथ लेने से पेट दर्द, मरोड़ और जी मिचलाने जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा।
कब्ज से छुटकारा: कब्ज की समस्या होने पर 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक को मिलाकर पीस लें। इस चूर्ण को रोजाना 3-5 ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। इससे जल्द ही आराम मिलेगा।
खांसी-जुकाम में आराम: सर्दी-जुकाम और कफ से राहत पाने के लिए एक कप छाछ में एक चम्मच अजवाइन मिलाकर पिएं। या फिर अजवाइन के दानों को हाथ से मसलकर थोड़े गुड़ के साथ मिलाएं और इसे टॉफी की तरह चूसें। इसके अलावा, अजवाइन को एक कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं और इसे गर्म करके छाती की सिकाई करें। इससे खांसी और जुकाम में आराम मिलेगा।
दांत दर्द से राहत: एक कप पानी में एक चम्मच पिसी हुई अजवाइन और थोड़ा नमक डालकर उबालें। पानी को गुनगुना होने पर मुंह में भरकर कुछ देर रखें और फिर कुल्ला कर लें। इसे दिन में तीन बार करने से दांत दर्द में आराम मिलेगा।
एसिडिटी से निजात: एसिडिटी की समस्या होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन डालकर उबालें। इस पानी को पीने से एसिडिटी में आराम मिलेगा।
#अजवाइन #पाचन #कब्ज #खांसीजुकाम #दांतदर्द #एसिडिटी #स्वास्थ्यटिप्स #नुस्खे #हर्बलहेल्थ #वायरलपोस्ट #ट्रेंडिंग #हेल्थकेयर #फॉलोफॉरमोर #हाइलाइट्स2025 #कहानी

18/08/2026

नींद कम आने पर क्या करे?

अगर जिन भाई बहनो को निंद न आने की समस्यांए बनी रहती है। उनके लिए अश्वगंधा रामबांण आयुर्वेदीक औषधीय है। आप को पंसारी के दुकांन पर मिल जायेगी।वहां से आवश्यक भर लाकर कुट पीसकर पांऊडर चुर्ण बना लिजिए।

नित्य प्रतिदिन रात्रिभोज के आधे घंटे बांद सोते वक्तं पांच ग्रांम पांऊडर भैस के गुनगुने दुंध मे मिलाकर पिकर सो जाये।बहुत अच्छी निंद आयेगी।शरीर को पुरा शकुन आराम मिलेगा।अगर ये समस्यांए आप कि जटील है।तो एक हप्ते बाद से फायदा चालु होगा।शरीर भी हष्ट-पुष्ट निरोगी हो जायेगा।इसे लम्बे समय तक लेने से कोई हानी नही होती है।यह आयुर्वेदीक बिंकार रहीत निराप्रंद औषधीय है। ऐसे ही और जानकारी के लिए फॉलो करे

18/08/2026

माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने बताया सुबह नाश्ते में किन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज डॉ. श्रीराम नेने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स साझा करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में डॉ. नेने उन चीजों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें नाश्ते में नहीं खाना चाहिए.

Unhealthy Foods: हम सुबह के नाश्ते में जो कुछ खाते हैं उससे दिन को किकस्टार्ट मिलता है. अगर सुबह के समय सेहत को फायदा देने वाली चीजों का सेवन ना किया जाए तो सेहत बिगड़ सकती है और सेहत पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है. वहीं, खराब नाश्ता मोटापे, पेट और दिल की बीमारियों की वजह भी बनता है. ऐसे में अक्सर ही सलाह दी जाती है कि नाश्ते (Breakfast) में उन चीजों को शामिल किया जाए जो सेहत के लिए फायदेमंद हों और उन चीजों से परहेज किया जाए जो सेहत के लिए अच्छी नहीं हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के पति डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr. Sriram Nene) ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र कर रहे हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. डॉ. नेने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही सेहत से जुड़े ऐसे टिप्स साझा करते रहते हैं. आइए जानें वो कौनसी चीजें हैं जिन्हें नाश्ते में ना खाने के लिए कह रहे हैं डॉ. नेने.

नाश्ते में इन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज | Foods To Avoid Eating In Breakfast

वाइट ब्रेड

वाइट ब्रेड में प्रोसेस्ड वाइट फ्लार होता है जो नाश्ते में खाने के लिए इसे अनहेल्दी बनाता है. वाइट ब्रेड नाश्ते में जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो इससे मोटापा, पेट की दिक्कतें, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसके अलावा, कई तरह की ब्रेड में एडेड शुगर भी होती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

शुगरी सीरियल्स

शुगरी सीरियल्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है और इन स्वीट सीरियल्स को सुबह के समय खाया जाए तो हाई ब्लड लिपिड लेवल्स और दिल की दिक्कतें बढ़ने का खतरा रहता है.

फ्रूट जूस

सुबह नाश्ते में अगर खाली पेट फ्रूट जूस पिए जाएं तो इससे शुगर स्पाइक, डेंटल प्रोब्लम्स और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. ताजा फल फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं लेकिन फलों के जूस (Fruit Juice) में फाइबर की मात्रा कम होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ सकते हैं.

प्रोसेस्ड मीट

नाश्ते में प्रोसेस्ड मीट का सेवन करना खराब लाइफस्टाइल की आदतों में गिना जाता है. प्रोसेस्ड मीट नाश्ते में खाया जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और पेट से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ता है.

स्वीटेंड योगर्ट

खानपान में स्वीटेंड शुगर को इसके सेहत पर फायदे देखते हुए शामिल किया जाता है. लेकिन, सुबह खाली पेट स्वीटेंड योगर्ट खाने से खासा परहेज की सलाह दी जाती है. स्वीटेंड योगर्ट में प्रोबायोटिक्स और अच्छे कैल्शियम होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने पर अच्छे बैक्टीरिया पेट के एसिड्स की वजह से खत्म हो सकते हैं. इसीलिए स्वीटेंड शुगर नाश्ते में खाने से खासा परहेज की सलाह दी जाती है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Send a message to learn more

18/08/2026

एक बोतल पानी में 10-11 इन पत्तों को डाल दें और पूरा दिन पिएं पानी, पाचन सुधर जाएगा और डिटॉक्स होगा लिवर, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताएं फायदे।
वर्धा आयुर्वेद एंड हर्बल मेडिसिन के संस्थापक डॉक्टर सुभाष गोयल ने बताया अगर रोज तुलसी के पानी का सेवन किया जाए तो बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ये पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है और लिवर की हेल्थ में सुधार करता है।

तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। इसे केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों के कारण भी अत्यंत पवित्र माना गया है। तुलसी एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग प्राचीन काल से कई रोगों के इलाज में किया जाता रहा है। यह पौधा वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ शरीर को भी रोगों से बचाने में मदद करता है। आयुर्वेद में तुलसी को विष्णु प्रिया, हरिप्रिया’ और जीवन रक्षक जैसे नामों से सम्मानित किया गया है। माना जाता है कि यदि रोजाना तुलसी की कुछ पत्तियां चबाई जाएं तो इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां पास तक नहीं फटकती।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार तुलसी का पौधा न सिर्फ धार्मिक रूप से पवित्र है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी अर्धांगिनी कहा है और इसलिए इसे देवी तुलसी भी कहा जाता है। तुलसी के पत्तों में औषधीय गुण मौजूद होते हैं।

वर्धा आयुर्वेद एंड हर्बल मेडिसिन के संस्थापक डॉक्टर सुभाष गोयल ने बताया अगर रोज तुलसी के पानी का सेवन किया जाए तो बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ये पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है और लिवर की हेल्थ में सुधार करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन की शुरुआत तुलसी पानी, त्रिफला चूर्ण, और भिगोए हुए मेथी, कलौंजी और चने से करने से शरीर ऊर्जावान और बीमारियों से महफूज रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोज तुलसी का पानी पीने से सेहत पर कैसा असर होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत :-

तुलसी को प्राकृतिक इम्यून बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। तुलसी के पत्तों में विटामिन C और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। रोज़ाना तुलसी की 4-5 पत्तियां खाने या तुलसी पानी पीने से सर्दी, खांसी और मौसमी संक्रमणों से बचाव होता है। ये पत्तियां शरीर की डिफेंस सिस्टम को एक्टिव रखती है और बाहरी संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है।

किडनी और लिवर होता है मजबूत

तुलसी का पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से लिवर और किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होती है। तुलसी में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे ब्लड प्यूरिफिकेशन होता है। यह लिवर की सूजन को कम करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकता है। तुलसी का पानी दिन की शुरुआत में खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और अंगों पर पड़ा दबाव कम होता है। इससे स्किन साफ और ग्लोइंग रहती है।

ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल :-

तुलसी डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। तुलसी की पत्तियों में मौजूद यूजेनॉल और मिथाइल यूजेनॉल जैसे कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखते हैं और इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है क्योंकि तुलसी रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करती है और ब्लड फ्लो को स्मूथ बनाती है। तुलसी के अर्क का नियमित सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है और शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।

पाचन में होता है सुधार और पेट होता है साफ :-

तुलसी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है। तुलसी के पत्तों में मौजूद कार्मिनेटिव (Carminative) गुण पेट की सूजन कम करते हैं और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं। तुलसी पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर आंतों को साफ रखता है। अगर रोज सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्ते खाए जाएं या तुलसी पानी पिया जाए, तो पेट से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

सांस संबंधी दिक्कतों में है असरदार :-

तुलसी का सबसे बड़ा फायदा श्वसन तंत्र को मजबूत बनाना है। इसमें पाया जाने वाला यूजेनॉल (Eugenol) कंपाउंड गले की सूजन और जकड़न को कम करता है। तुलसी सर्दी, खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में राहत देती है। तुलसी का पानी पीने से सांस की नलियों में जमी बलगम साफ होती है और सांस लेने में आसानी होती है। इसके साथ ही यह फेफड़ों को संक्रमण से बचाती है और प्रदूषण के हानिकारक असर को भी कम करती है।

Photos from Simran Library's post 18/08/2026

कपूर के पौधे के चमत्कार..

हम सभी अपने घर की पूजा में कपूर जलाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कपूर कहां से आता है? कैसा होता है इसका पौधा? क्या इस पौधे को घर में लगा सकते हैं, लगा लिया तो क्या फायदे होंगे? आजकल जो प्रचलित कपूर हम लाते हैं वह केमिकल्स के बने होते हैं। कपूर एक विशालकाय पेड़ से प्राप्त होते हैं जिनका चिकित्सकीय लाभ कमाल का होता है। केमिकल्स वाले कपूर में मेडिसिनल वैल्यू बहुत कम होती है।

कपूर का पेड़ लंबे समय तक चलने वाला सदाबहार वृक्ष है।इसका वृक्ष भारत, श्रीलंका, चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया, ताइवान, इन्डोनेशिया आदि देशों में पाया जाता है। कपूर के पेड़ की लम्बाई 50 से 100 फीट तक होती है। इसके फूल, फल तथा पत्तियां सभी आकर्षक होते हैं। इसे सजावटी पेड़ के रुप में भी लोग अपनाते हैं। इसकी पत्तियां बड़ी, सुन्दर और लालिमा व हरापन लिए होती हैं। वसन्त ऋतु में इसमें छोटे-छोटे खुशबूदार फूल लगते हैं। इसके फल भी बड़े मोहक होते हैं। कपूर के पेड़ की लकड़ियां फर्नीचर के काम में भी लाई जाती हैं।

यह काफी मजबूत और टिकाऊ होती है। इसके पेड़ से प्राप्त लकड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, तेज आंच पर उबाला जाता है फिर भाप और शीतलीकरण विधि से कपूर का निर्माण होता है। इससे अर्क और तेल भी बनाया जाता है, जिसका प्रयोग प्रसाधन एवं औषधि कार्यों में होता है। आयुर्वेद, एलोपैथी और होमियोपैथी दवाइयों में भी कपूर का प्रयोग होता है। इसकी तासीर ठंडी है। कपूर और गाय के घी से काजल भी बनाया जाता है। यह आंखों के लिए बड़ा गुणकारी होता है।

कपूर के पौधे को हम अपने घर, बाहर, बगिया, गमले आदि कहीं भी किसी भी जगह पर लगा सकते हैं। कपूर का पौधा अच्छी सेहत का भंडार और वरदान है।

कपूर के पौधे के संपर्क में जो रहता है तो वह हमेशा स्वस्थ रहता है। कपूर का पौधा पर्यावरण को शुद्ध करने में बहुत बड़ी मदद करता है। कपूर का पौधा हमें प्राण वायु प्रदान करता है।

◾वास्तु और ज्योतिषीय फायदे-

कपूर का पौधा लगाने से घर से बीमारियां दूर हो जाती हैं। कपूर का पौधा घर में लगाने से आसपास की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। कपूर का पौधा अपनी सुगंध से चारों ओर के वातावरण को खुशबूदार बना देता है। कपूर का पौधा धन की आवक को आकर्षित करता है। कपूर का पौधा रिश्तों में मिठास लाता है।

कपूर का पौधा घर में रखने से खुशियों का आगमन होता है। कपूर का पौधा घर और घर के सदस्यों को नजर से बचाता है। कपूर का पौधा घर में रखने से बुरी आत्माएं घर से दूर रहती हैं। कपूर का पौधा घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं यह पूरे घर के वास्तु दोष को हर लेता है। घर के बाहर रख रहे हैं तो इसे प्रवेश की तरफ से द्वार के दाएं तरफ रखें।

कपूर का पौधा घर के मंदिर के आसपास भी रख सकते हैं। इससे पूजा का फल दो गुना हो जाता है।

कपूर का पौधा तरक्की लाता है सदस्यों के बीच की तकरार को खत्म करता है। कपूर का पौधा सेहत के लिए तो अत्यंत फायदेमंद है ही मन और आध्यात्मिक शांति के लिए भी आश्चर्यजनक रूप से लाभकारी है।

पोस्ट जनहित जानकारी हेतु रिट्वीट शेयर फालो जरूर करें धन्यवाद

18/08/2026

🌼 बरगद के पेड़ में छुपा है बत्तर से बत्तर परेशानी का रामबाण उपाय 🌳🪔

बरगद के पेड़ को ज्योतिष में खास माना गया है. इसे बेहद पवित्र और देव शक्ति से युक्त माना जाता है. इसलिए हिंदू धर्म में कई मौकों पर इसकी पूजा भी की जाती है. बरगद के पेड़ को वट वृक्ष भी कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार, सृष्टि पर मौजूद सभी पेड़ों में बरगद का पेड़ सबसे लंबी उम्र का माना जाता है. इसी कारण से वट सावित्री व्रत के दौरान पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की ही पूजा का विधान है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पेड़ के उपाय घर में धन दौलत के साथ साथ सकारात्मकता भी लाते हैं.

🔅 अगर काम बनते बनते रुक जाते हैं तो रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर किसी नदी में बहा दें. इससे जल्द मनोकामना पूरी होने के योग बनने लगते हैं.

🔅 शनिवार को बरगद के तने पर हल्दी और केसर चढ़ाने से व्यापार में तरक्की के योग बनने की बात ज्योतिष में कही गई है.

🔅 घर या परिवार में किसी चीज या कलह से परेशान रहने वाले लोगों को रोज शाम को बरगद के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए. इससे घरपरिवार में कलह खत्म होती है औऱ विवादित चीजों का अंत होता है.

🔅 अगर घर में किसी को बेवजह डर लगता है या मानसिक तनाव रहता है तो बरगद के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय खत्म होता है और मानसिक तनाव में राहत मिलती है.

🔅 घर में किसी व्यक्ति की बीमारी काफी लंबे समय से और सदस्य ठीक नहीं हो रहा है तो रात को उसके तकिए के नीचे बरगद की जड़ रख दे. इससे संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभ दिखने के योग बनने लगते हैं.

🔅 व्यापार में मेहनत करने के बाद भी इजाफा नहीं हो रहा है तो शनिवार को बरगद के पेड़ के नीचे पान-सुपारी और एक सिक्का रख कर अपनी परेशानी कह दें. इससे व्यापार की बाधाएं समाप्त होने के योग बनने लगते हैं.

🔅 बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से से भी बिजनेस में लाभ मिलने की बात ज्योतिष में कही जाती है और व्यापार क्षेत्र में अटका हुआ पैसा वापिस मिलने के भी योग बनने लगते हैं.

🔅 अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती है तो पूजा स्थल के पास बरगद के पेड़ की टहनी रख लीजिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही बरगद की टहनी को दफ्तर और दुकान में भी रख सकते हैं वहां भी इससे लाभ मिलेगा और फायदा होगा.

🔅 बरगद के पेड़ पर सफेद सूत के धागे को 11 बार बांधें और जल अर्पण करें इससे धन लाभ की संभावनाएं बनती हैं.

प्रणाम 🙏

जय श्रीराम 🙏🌺

#जयतु_सनातन 🚩

#सनातन_धर्म_ही_सर्वश्रेष्ठ_है 🚩

14/08/2026

प्राकृतिक तरीके से शरीर के अंगों की सफाई के लिए 5 असरदार उपाय 1. लीवर की गहराई से सफाई के लिए: रोज़ाना सुबह खाली पेट 20 ग्राम काली किशमिश को एक ...
लीवर की गहराई से सफाई के लिए:
रोज़ाना सुबह खाली पेट 20 ग्राम काली किशमिश को एक गिलास पानी के साथ मिक्सर में पीसकर जूस तैयार करें और पिएं। लगातार 15 दिनों तक यह उपाय करने से लीवर की सफाई होती है और वह बेहतर कार्य करता है।
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए:
40 ग्राम ताज़ा हरा धनिया और 1 गिलास पानी मिलाकर मिक्सर में पीस लें। इस नेचुरल ड्रिंक को सुबह खाली पेट 10 दिनों तक पिएं। यह किडनी से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है।
हृदय की मजबूती और सफाई के लिए:
अलसी के बीजों को हल्का पीसकर पाउडर बना लें। रोज़ सुबह और शाम खाली पेट 10-10 ग्राम मात्रा में इसका सेवन करें। यह उपाय 1 महीने तक करने से हृदय स्वस्थ रहता है और धमनियों की सफाई होती है।
दिमाग को शुद्ध और सक्रिय रखने के लिए:
रात में 8 बादाम और 2 अखरोट एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खाएं। यह उपाय दो महीने तक करें – इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और मस्तिष्क से टॉक्सिन्स हटते हैं।
फेफड़ों को साफ करने और सिगरेट-गुटखा के असर को कम करने के लिए:
2 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह खाली पेट लें। यह घरेलू नुस्खा लगभग 20 दिनों तक अपनाएं – यह फेफड़ों की मरम्मत में मदद करता है और सांस संबंधी समस्याएं भी कम करता है।
नोट: ये सभी उपाय पूर्ण रूप से प्राकृतिक हैं और नियमितता से अपनाने पर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फिर भी किसी पुरानी बीमारी या दवा के सेवन की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Telephone

Website

Address

Hisar

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Simran Library posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Hisar.