Er. Mayank Mathur
परान्नं च परद्रव्यं तथैव च प्रतिग्रहम्।
परस्त्रीं परनिन्दां च मनसा अपि विवर्जयेत।।
#राधे_राधे ❣️❣️
कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है! गंगा बैराज और शुक्लागंज में पानी चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है!
मकड़ीखेड़ा समेत शहर के 25 मोहल्लों में हालात बेहद खराब हैं। पिछले 12 दिनों से सड़कों से लेकर घरों तक भारी जलभराव बना हुआ है। पानी रुकने से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का डर सता रहा है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 की मौत
कानपुर देहात के गजनेर में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से पकड़ा गया, और दोनों को जेल भेजा जाएगा।
सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल छात्र को नोटिस देने में बड़ा एक्शन, Greater Noida एसीपी डॉ रवि शंकर मिश्रा निलंबित
06/09/2026
गंगा के पानी से तन तो धुल जाएगा मेरे दोस्त,
पर दिल में छिपी नीयत को कौन सा जल साफ़ करेगा?
अगर सिर्फ़ डुबकी लगाने से मिट जाते सारे गुनाह,
तो फिर इंसान इंसान से डरना बंद क्यों न करेगा?
धागे मन्नतों के बाँधने से पहले कभी सोचना,
पाप कर्मों के मिटते हैं, नीयत के नहीं...
गंगोत्री से सागर तक बहता है पानी ज़रूर,
पर कर्म का हिसाब तो यही ज़मीन-ओ-आसमाँ करेगा।
04/09/2026
🦚 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🦚
“जहाँ सत्य है, वहीं श्रीकृष्ण हैं…
जहाँ धर्म है, वहीं विजय है।”
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर
आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏
मयंक माथुर
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता
01/09/2026
नमस्ते दिव्या मैम।
मिर्ज़ापुर के लहुरीडीह गाँव में 75 साल बाद नल से पानी पहुँचाने से लेकर... उन सभी अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने तक, जो सालों से अटके थे—आपने यह साबित किया कि जब नीयत साफ़ हो, तो प्रशासनिक सेवा का असल मतलब क्या होता है।
IIT, IIM और लंदन की जॉब छोड़कर जब आप देश वापस आई थीं, तब देश को आप जैसा अधिकारी मिला था। आपके काम ने हम जैसे न जाने कितने युवाओं को प्रेरित किया है।
आज जब आपके इस्तीफे (Resignation) की खबर आई, तो हर उस इंसान के मन में एक टीस उठी, जो ईमानदारी और समर्पण की कद्र करता है।
मैम, एक नागरिक के तौर पर मन में बस यही एक सवाल आता है—'देश को आप जैसे जांबाज़ और ईमानदार अधिकारियों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, फिर आपने यह पद छोड़ने का फैसला क्यों लिया?
हम जानते हैं कि प्रशासनिक पद आपके जीवन का एक अध्याय था, पूरा जीवन नहीं... और समाज के लिए आपका योगदान आगे भी जारी रहेगा। लेकिन आपके इस कार्यकाल की कमी हमेशा खलेगी।
आपके इस फैसले का हम सम्मान करते हैं, लेकिन देश आपसे इस सवाल का जवाब ज़रूर सुनना चाहता है।
भविष्य के आपके हर नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ, मैम!
जय हिंद।
Divya Mittal 🙏
01/09/2026
1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़ गए हैं, जिससे दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में व्यवसायों के लिए लागत में वृद्धि हुई है।
कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में धमाका से दहला मनौरी बाजार, पांच की मौत और 22 घायल; आस-पास के कई घर जमींदोज; कई लोग दबे
अब तक इनकी मौत की पुष्टि हुई है
1- सबिता उम्र 35 वर्ष
2- प्रवीण उम्र 13 वर्ष
3- प्रांजली उम्र 5 वर्ष
4-तन्नू उम्र 17 वर्ष
5- राणेशाउम्र 45 वर्ष
दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे.
Category
Address
122001