RPS Bihar
नमस्कार मित्रों
#गोपालगंज - जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय को नहीं मिली जमानत।3 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार। 3 जून को होगी अगली सुनवाई। भू-माफियाओं को संरक्षण देने के मामले में हुआ था केस। कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन पर कब्जा करने और धमकी देने का है मामला।
गोपालगंज - बरौली विधानसभा क्षेत्र से अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारने वाला श्याम भाई उर्फ श्याम पटेल गिरफ्तार। एसटीएफ और सिवान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया। स्मैक कारोबार से जुड़े होने का आरोप, सिवान के टॉप-10 तस्करों में बताया जा रहा नाम। करीब आधा दर्जन मामले पूर्व से है दर्ज। राजनीति और समाजसेवा की आड़ में नशे का कारोबार चलाने का आरोप। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।
गोपालगंज :- बेतिया को जोड़ने वाले 549 करोड़ के लागत से बने जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में दरार, स्पैन में गैप आने से बढ़ी बड़े हादसे की आशंका। पुल के पाया संख्या-5 के धंसने की सूचना, प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर लगाई रोक।
DM पवन कुमार सिन्हा ने कहा - IIT और NIT की विशेषज्ञ टीम करेगी तकनीकी जांच।
बिहार शिक्षा मंत्री कह रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री के जिमवारी मिलीं है
गोपालगंज :- जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार। अब 27 मई को होगी सुनवाई। भू माफियाओं को संरक्षण देने के केस के मामले में आरोपी सतीश पांडेय, सीए राहुल तिवारी को नहीं मिला अग्रिम जमानत। गिरफ्तारी की लटकी तलवार। कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन पर कब्जा करने और धमकी देने का है मामला।
तेजस्वी यादव को शिक्षा मंत्री पहले सम्राट चौधरी को मैट्रिक पास कराये
15/05/2026
बिहार के लाल ईसान किशन को 1 करोड से सम्मानित
गोपालगंज में बरौली विधानसभा से जदयू विधायक मंजीत सिंह को बिहार विधानसभा में उप मुख्य सचेतक बनाए जाने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान बताते हुए विधायक को बधाई दी। समर्थकों का कहना है कि संगठन और विधानसभा में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इलाके में जश्न का माहौल देखा जा रहा है और लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Manjeet Singh
गोपालगंज - शहर के रॉल्सन होटल पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर पर हुई पत्थरबाजी। होटल में देर रात अचानक बन गया अफरा-तफरी का माहौल । घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को किया नियंत्रित। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। घटना के पीछे की कारणों का पता लगाने का किया जा रहा है प्रयास। इलाके में पुलिस की बढ़ा दी गई निगरानी।
गोपालगंज - हार्डवेयर की दुकान में लोहे के छड़ निकाले के दौरान करेंट की चपेट में आने से व्यवसाई हुआ अचेत। आनन-फानन में परिजन दुकानदार को लेकर पहुँचे सदर अस्पताल। डॉक्टरों ने दुकानदार को किया मृत घोषित। परिजनों में मचा कोहराम। मांझा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की घटना। मृतक की पहचाना पूर्व मुखिया दिनेश कुमार राम के रूप में हुई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Gopalganj
841427