Citizen Rights Protection Council
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Citizen Rights Protection Council, Legal Service, Opp/Civil Court, Main Lucknow Road, Gonda.
27/01/2026
पुलिस उत्पीड़न की रोकथाम तथा श्रमिक एवं नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत देश के सशक्त संगठन "नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद" को अपना बहुमूल्य शुभकामना संदेश प्रदान करने हेतु देश के माननीय गृह मंत्री श्रीमान अमित शाह जी को समस्त सीआरपीसी परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
माननीय गृह मंत्री महोदय का यह प्रेरणादायी शुभकामना संदेश सीआरपीसी परिवार के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है तथा न्याय, मानवाधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु सीआरपीसी के प्रयासों को नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है।
~ सुरेश शुक्ल
निदेशक – नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद
23/01/2026
माघ मेला एक्टिविटी
—————————
आज दिनांक 23/01/2026 को विश्व प्रसिद्द माघ मेला, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन पावन अवसर श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग हेतु संगम घाट पर अपनी अमूल्य सेवाएं देते एनसीआईबी के अधिकारीगण।
21/01/2026
On behalf of the entire CRPC family, we express our sincere and profound gratitude to the Honorable Lieutenant Governor of Ladakh, Shri Kavinder Gupta Ji, for kindly extending his esteemed message of goodwill and encouragement to the Citizen Rights Protection Council.
CRPC is a nationally recognized organization committed to the prevention of police excesses and the protection of workers’ and citizens’ rights. His Honorable support and acknowledgment serve as a source of great motivation and inspiration for the organization and its ongoing efforts in the service of justice, human rights, and constitutional values.
~ CRPC Headquarters
21/01/2026
पुलिस उत्पीड़न की रोकथाम तथा श्रमिक एवं नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत देश के सशक्त संगठन "सिटीजन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल" को अपना बहुमूल्य शुभकामना संदेश प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी को समस्त सीआरपीसी परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
माननीय राज्यपाल महोदय का यह प्रेरणादायी संदेश संगठन के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है तथा न्याय, मानवाधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु सीआरपीसी के प्रयासों को नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है।
~ सीआरपीसी मुख्यालय
21/01/2026
दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रभादेवी, मुंबई में नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद (सीआरपीसी) – महाराष्ट्र इकाई द्वारा स्वरांजली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “ऋषि कपूर स्पेशल म्यूज़िकल एंटरटेनमेंट नाइट” एक भव्य, भावनात्मक और समाजसेवा को समर्पित संगीतमय संध्या के रूप में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह विशेष कार्यक्रम कैंसर पेशेंट रिलीफ़ फंड के लिए समर्पित था, जिसमें प्राप्त संपूर्ण दान राशि कैंसर चैरिटी ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. संकेत मेहता को सौंपी गई। डॉ. मेहता ने यह आश्वासन दिया कि सीआरपीसी और कैंसर चैरिटी ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से आने वाले प्रत्येक कैंसर रोगी को हरसंभव, समयबद्ध और संपूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी।
इस गरिमामयी आयोजन की शोभा महान संगीतकार जोड़ी कल्याणजी–आनंदजी में से आनंदजी एवं उनकी धर्मपत्नी शांताबेन की स्नेहिल उपस्थिति से और भी बढ़ गई। उनका प्रेरणादायी सान्निध्य उपस्थित दर्शकों और कलाकारों – दोनों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना।
कार्यक्रम की सफलता में स्वरांजली ग्रुप, डॉ. जितेंद्र पंड्या तथा प्रकाश सोनी का विशेष योगदान रहा। साथ ही, सीआरपीसी महाराष्ट्र इकाई के राज्य निदेशक श्री देवेंद्र वाखारिया के मार्गदर्शन और सहयोग से यह आयोजन सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त और प्रेरक मिसाल बनकर उभरा।
संगीतमय संध्या के दौरान आशीष शाह, डिपेश शाह, डॉ. जितेंद्र पंड्या, केतनभाई तोपरानी, मीता तलाटी, प्रकाश सोनी, रश्मी भोगे, डॉ. सुदामनी, डॉ. विदुला जाधव तथा डॉ. विशाल जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने ऋषि कपूर के सदाबहार गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को स्मृतियों और संवेदनाओं की मधुर यात्रा पर ले जाया। पूरे कार्यक्रम में संगीत और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला और यह संदेश गहराई से उभरा कि – "संगीत और समाजसेवा के माध्यम से कैंसर रोगियों के लिए आशा, सहयोग और संवेदना का सशक्त पुल बनाया जा सकता है।”
नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों, कलाकारों, संगीतकारों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को उल्लेखनीय सफलता दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर स्वरांजली ग्रुप और सीआरपीसी महाराष्ट्र ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
11/01/2026
पुलिस उत्पीड़न की रोकथाम, श्रमिक एवं नागरिक अधिकार के सुरक्षा हेतु कार्यरत देश के सबसे सशक्त संगठन ‘सिटीजन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल’ को अपना बहुमूल्य शुभकामना संदेश प्रदान करने हेतु अरुणाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, सम्माननीय लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) जी का समस्त सीआरपीसी परिवार के तरफ से हार्दिक धन्यवाद।
09/08/2025
केन्द्र सरकार की पहल पर नहीं हुआ अमल!
भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की फोटो थानों के नोटिस बोर्ड और सोशल मीडिया पर लगाने का आदेश 2020 में जारी, लेकिन ज़मीनी हकीकत शून्य
विदित हो कि, केंद्र सरकार ने नवंबर 2020 में एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की थी, जिसके तहत देशभर के थानों में भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें, उनके अपराध विवरण के साथ, नोटिस बोर्ड पर लगाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए थे। यह कदम “Police Image and Public Connect” नीति के अंतर्गत भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और जनता के साथ पुलिस की पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया था।
गृह मंत्रालय ने उस समय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को लिखित निर्देश भेजकर कहा था कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दर्ज अपराध या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी खुलकर जनता के सामने लाई जाए, ताकि आम नागरिक भी ऐसे मामलों से अवगत हों।
हालांकि, आज तक न तो किसी राज्य पुलिस और न ही किसी जिला पुलिस प्रशासन ने इस आदेश को लागू किया है। न कहीं थानों में ऐसी सूची सार्वजनिक हुई, न ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की पहचान उजागर की गई।
इस पहल की पहली खबर 16 नवंबर 2020 को The Economic Times, Sentinel Assam और अन्य प्रमुख मीडिया हाउसेज़ में छपी थी। उस समय इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साहसिक कदम माना गया था, लेकिन पाँच साल बाद भी यह सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित रह गया है।
कानून विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कदम के लागू न होने से सरकार की मंशा और ज़मीनी कार्यान्वयन के बीच की खाई साफ़ नज़र आती है।
~ NCIB News
09/08/2025
भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 5 लड़ाकू विमान और 1 बड़े विमान को मार गिराया: एयर मार्शल ए.पी. सिंह
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Website
Address
Gonda
271001
Opening Hours
| Monday | 10am - 6pm |
| Tuesday | 10am - 6pm |
| Wednesday | 10am - 6pm |
| Thursday | 10am - 6pm |
| Friday | 10am - 6pm |
| Saturday | 10am - 2pm |