Siddharth Rai
Siddharth Rai is a young Indian Social Activist and National Youth Awardee by Government of India , State Youth Awardee by Govenment of Uttar Pradesh .
Siddharth Rai is a young and promising social Worker. He is belonging from Ghazipur, Uttar Pradesh. He is graduate in Management.
दिल्ली में बैठ कर पक्ष - विपक्ष हर किसी ने महिला आरक्षण पर चर्चा कर ली …
लेकिन गाँव में महिलाओं के स्वास्थ की चर्चा कौन करेगा ??????
एक छोटी सी चीज “सेनेटरी पैड” क्यों नहीं गाँव के स्वास्थ उप केन्द्रों पर उपलब्ध है इसपर चर्चा कौन करेगा ????
ग्राउंड पर जरूरत है सबसे पहले महिला को सम्मान देने की ।
कभी घूम कर गांव में रहने वाली महिलाओं से पूछिएगा की कितनी महिलायें बच्चे दानी या अन्य महिलाओं के अंदरुनी रोग से पीड़ित हैं । तब हकीकत पता चलेगी और तभी पता लगेगा कि क्यों सेनेटरी पैड इतना आवश्यक है ।
- स्वास्थ उपकेंद्र हरिहरपुर , मनिहारी , गाजीपुर
03/06/2026
मुझे विश्वास है परिवर्तन होगा ।
आज जब स्वास्थ उप केंद्र पर अचानक से एक महिला बीमार हो गयी, तब सच्च पता चल गया
आज एक महिला अचानक से बीमार हो गईं , उन्हें तुरंत उप स्वास्थ केंद्र के अंदर लेकर जाया गया लेकिन ——
१- गर्मी से बेहोश महिला के लिए स्वास्थ उप केंद्र हरिहरपुर में एक भी पंखा नहीं था ।
२- बिजली जाने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी ।
३- सांस लेने में दिक्कत हुई तो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर चलाना किसी को नहीं आता था ।
४- शौचालय जाने की जरूरत पड़ी तब शौचालय उपयोग लायक नहीं था ।
अब आगे और क्या कहें आप सुन लीजिए ।
ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मिला , पर चलाना नहीं आता है .. हद है ।।
जब कुछ महीने पहले मैंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख कर हरिहरपुर गांव के स्वास्थ उपकेंद्र की स्थिति के बारे में बताया था तब यहाँ पहली बार ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर आया , इस बात को भी बहुत दिन हो गए … पर आज जब मैं पहुँचा तब पता चला इनको चलाने नहीं आता है …. यह क्या है ?
गाँव - गाँव में कैसे लोगों और बेहतर सुविधा मिले उसके लिए सरकार इतनी योजनाएं दे रही , संसाधन भेज रही , सब कर रही पर यह गाँव में क्यों नहीं मिल रही ? क्यों स्वास्थ विभाग के अधिकारी ऐसा कर रहे हैं ?
03/06/2026
अपने गाँव के बीमार अस्पताल को लेकर आज हरिहरपुर गाँव ( ब्लॉक मनिहारी ) की महिलाओं ने उसे बीमारी से ठीक करवाने का आग्रह किया ।
जहाँ शौचालय की गंदगी वही जन्म लेता है नवजात !
हरिहरपुर गाँव ( ब्लॉक मनिहारी ) के स्वास्थ उपकेंद्र की यह वीडियो है , ख़ुद देखिए शौचालय और जहाँ जन्म होता है उसमे क्या अंतर है ।
शौचालय के पॉट से चार कदम की दूरी पर बेड है डिलीवरी का , और डिलीवरी के कमरे में लगे बेसिन में रखा हुआ है शौचालय की लेट्रिन साफ़ करने वाला ब्रश और तमाम गंदगी ।
एक बल्ब है छोटा सा उसी की रोशनी में दो कमरे और शौचालय में प्रकाश पहुँच रहा है ।
इसी छोटे से बल्ब की रोशनी में जन्म दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है ।
ऐसा नहीं है कि मैंने पहले बताया नहीं था , मैंने कई महीने पहले ही पत्र और फोटो भेजे थे तब आज यह वीडियो डाल रहा हूँ ।
मेरी इच्छा थी कि प्रेम से शांति से किसी तरह यहाँ सुधार हो जाये पर हुआ नहीं । तब अब मुझे सार्वजनिक रूप से लिखना पड रहा है ।
03/06/2026
मैं आग्रह करता हूँ सोशल मीडिया से की आप लोग अगल - बगल के स्वास्थ केन्द्रों पर जायें और हकीकत दिखायें ।
अगर आप नहीं दिखायेंगे तब फिर दूसरा कोई देखने नहीं आयेगा ।
#ghazipur के सिरगिथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना चिड़ियाघर सारे दावे हुवे फेल पहुँचते ही मचा हड़क के सिरगिथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना चिड़ियाघर सारे दा...
02/06/2026
आज पुनः मैंने आरोग्य मंदिर के विषय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , गाजीपुर से आग्रह किया है की जाँच हो की किस कारण यह आरोग्य मंदिर , सराय शरीफ गाँव का लगातार बंद है । अगर कर्मचारी अवकाश पर हों इतने लंबे तब भी उस परिस्थिति में यहाँ किसी अन्य की नियुक्ति या प्रभार क्यों नहीं दिया गया जबकि इस हीट वेव की स्थिति में हर केंद्र को खुला रखने का आदेश था ।
या किसी अन्य कारण से भी यह बंद है लगातार तो उसकी भी जाँच हो ।
मेरा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है और ना मैं चाहता हूँ की किसी के साथ ग़लत हो , बस मैं बदलाव की आकांशा रखता हूँ ।
पर यह विषय मानवता की सेवा से जुड़ा हुआ एक पवित्र विषय है जो इंसान के जीवन से जुड़ा हुआ है । वह सभी लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हें स्वास्थ विभाग में कार्य करने का अवसर मिला है , क्यों की आपका कार्य भगवान के रूप में मरीज की सेवा करने का अवसर देता है ।
अगर किसी की गलती हो भी तब उस परिस्थिति में भी एक मौक़ा देना चाहिए ताकि सुधार की गुजाईश बन सके ।
02/06/2026
आज एक गांव में चलते - चलते यह जुड़वा भाई - बहन मिल गए
बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद । बंद ।
ना जाने कितने दिन मैं घर से दूर - दूर तक इस गर्मी में जाकर फोटो लेते रहा …..यह मेरा काम नहीं था ।
ना मेरी यह नौकरी है ! पर बस इच्छा है की मैं अपनी सरकार के काम में सहयोग कर सकूँ , अपने गाँव - देहात में रहने वाले लोगों के लिए कुछ अच्छा कर सकूँ ।
चुनाव आने वाला है , दुनिया देख लेगी मुझे लड़ना नहीं है ।
ऐसा करने से मेरा कोई लाभ नहीं ।
ना स्वास्थ विभाग मुझे पुरस्कार देगा इसके लिए ।
यह इतने दिनों से लगातार बंद क्यों है ? मैं जानना चाहता हूँ ।
अगर जवाब यह होगा की छुट्टी पर हैं यहाँ के कर्मचारी तब ऐसे में दूसरे की ड्यूटी क्यों नहीं लगी थी ?
- आरोग्य मंदिर , सराय शरीफ ( ब्लॉक देवकली ) गाजीपुर की तस्वीर ।