Chandan Singh Rana
75- गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र
17/04/2025
विशुद्ध समाजवादी क्षत्रप और अपने सिद्धान्त , अपनी नीति से कभी भी समझौता न करने वाला एक जन्मजात नेता स्व. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏
साथ ही बलिया की यशस्वी जनता को प्रणाम जिसने अपने नेता के मान को सदैव बनाये रखा !
चन्दन सिंह राणा
लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर
#चंद्रशेखर #प्रधानमंत्री
06/04/2025
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
सनातन के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस चैत्र शुक्ल 'श्री राम नवमी' की समस्त रामभक्तों को अशेष शुभकामनाएं।
चन्दन सिंह राणा
लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर
04/04/2025
आज का ऐतिहासिक दिन मुस्लिम समुदाय के करोड़ों गरीब भाई-बहनों के जीवन में UMEED की नई रोशनी लेकर आया है।
संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की स्वीकृति के साथ ही न्याय और समानता की दिशा में एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ है। मोदी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को साकार करते हुए, देश के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है।
इस ऐतिहासिक बिल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी,मा०केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री जी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री जी को हार्दिक बधाई देता हूं।
चन्दन सिंह राणा
लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर
03/04/2025
स्वराज के महानायक, अद्वितीय योद्धा और अद्भुत प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
चन्दन सिंह राणा
लोकसभा क्षेत्र-गाजीपुर
31/03/2025
खुशियों की मिठास और भाईचारे के संदेश के साथ,सभी मुस्लिम समुदाय के भाई बहनों और बुजुर्गों को #ईद #मुबारक!
चन्दन सिंह राणा
लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर
31/03/2025
प्रकृति दुल्हन का रूप धार
जब स्नेह – सुधा बरसायेगी
शस्य – श्यामला धरती माता
घर -घर खुशहाली लायेगी
तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि
नव वर्ष मनाया जायेगा
आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर
जय गान सुनाया जायेगा
युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध
नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध
आर्यों की कीर्ति सदा -सदा
नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
नववर्ष मंगलमय की अशेष मंगलकामना !
चन्दन सिंह राणा
लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर
Click here to claim your Sponsored Listing.