Mp52News.Net
Dindori Mp52 News
29/01/2026
#उमरिया कोतवाली क्षेत्र के निगहरी अंतर्गत ग्राम सीताफाल और हर्वाह के बीच अंधा मोड़ में एक्सीडेंट हो गया,एवं ग्राम सुरजपुरा निवासी दादुराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये*जिन्हें बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शिवनारायण सिंह(लल्लू)भैया ने रास्ते में गाड़ी रोककर घायल को उठाकर उसकी मदद करते हुये, डायल 112 के माध्यम से घायल युवक को तत्यकाल जिला अस्पताल भेजा गया,जिनका उपचार जारी है,*
29/01/2026
*जनपद करकेली के ग्राम जरहा अंतर्गत सेहरा गांव में एक ही परिवार पिता-माता,बेटा-बहु की हालत हुई खराब*
#उमरिया
*घुलघुली -( घुलघुली से देवलाल सिंह)जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा ग्राम सेहरा टोला में कोदो के कोदई , के खाने से तबियत खराब हो गई है, खेमचंद सिंह मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज एकादशी व्रत के दिन चावल नहीं खाते हैं इसलिए कोदई भात खाएं है हम चारों बिमार हुए हैं, खेमचंद न ने बताया कि मुझे कम चक्कर आ रहा है और मेरे माता-पिता एवं पत्नी को ज्यादा घबराहट आ रही है तो हम 108 की मदद से घुलघुली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है,खबर है कि परिवार के लोग कोदो का चावल खाये थे,जिसके बाद उनकी हालत खराब हुई है।आपको बता दे एक दिन पहले बुधवार को जरहा स्थित शासकीय विद्यालय में कई मासूम छात्रों की हालत बिगड़ी थी,ये परिवार उसी विद्यालय के नज़दीक ही पुस्तैनी मकान में रहता है।परिवार के जिन लोगो की हालत खराब है उनमें पिता काशी सिंह करीब 80 वर्ष,पत्नी बुधिया बाई 70 वर्ष,पुत्र खेमचंद सिंह 42 वर्ष,रामरति सिंह 38 वर्ष शामिल है, खेमचंद ने जानकारी दिया कि हम उप स्वास्थ्य केंद्र घुलघुली से डाक्टर के यल बघेल द्वारा उमरिया अस्पताल रेफर करवा लिए हैं इस एंबुलेंस से उमरिया जा रहे हैं।*
29/01/2026
स्व सहायता समूह की बैठक बचत ग्राम पंचायत करंजिया में आयोजित की गई
29/01/2026
🔸आयुष विभाग द्वारा आज 32 परिक्रमावासियों का स्वास्थ्य परीक्षण
#डिंडौरी
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा निरंतर संचालित परिक्रमावासियों के लिए स्वास्थ्य शिविर में आज 32 परिक्रमावासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान परिक्रमावासियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
29/01/2026
🔸समय-सीमा बैठक : जनहित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
#डिंडौरी
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, एलडीएम श्री रविशंकर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संस्थागत वित्त विभाग, निर्वाचन शाखा, परिवहन विभाग, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडौरी, उर्जा विभाग, मनरेगा के द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरण नॉन अंटेड है उन पर 1000-1000 रुपये जुर्माना चालान/बैंक ड्राफट के माध्यम से झंडा दिवस/सैनिक कोष खाते में जमा कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के 50 और 100 दिवस से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस प्रबंधक को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में तीन बार आने के बाद भी जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हुआ है, ऐसे विभागों की सूची तैयार की जाए, ताकि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने दिव्यांगजनों के सर्वे के लिए ग्राम पंचायतों, नगर निकायों में सचिव, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान चलाकर जानकारी संकलित करने तथा उसे समाधान पोर्टल एवं गूगल शीट पर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाकर योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एनीमिया बालिका परीक्षण में चिन्हित बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
29/01/2026
🔸चन्द्रविजय महाविद्यालय में पीएम ऊषा योजना अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टॉलेशन एवं मार्केटिंग कार्यशाला संपन्न
#डिंडौरी
चन्द्रविजय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) योजना के कंपोनेंट-3 के अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टॉलेशन एवं मार्केटिंग एवं सेल्स प्रमोशन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.के. सिंह ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में पीएम ऊषा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रोजगारोन्मुखी एवं स्किल आधारित कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है तथा पीएम ऊषा परियोजना इस दिशा में एक प्रभावी पहल है।
सेठमैप (SETMAP) समन्वयक श्री एस. के. शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यशाला की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी। वहीं पीएम ऊषा योजना के सह-समन्वयक डॉ. रवि सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का कौशल संवर्धन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सेल्स एवं मार्केटिंग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए इसके शैक्षणिक एवं रोजगारपरक महत्व को स्पष्ट किया, जिससे प्रशिक्षणार्थी भविष्य में स्वरोजगार एवं आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विधा प्रभारी प्राध्यापक श्री निसार ठाकरे, प्राध्यापक श्री ब्रजेश सिंह, प्रशिक्षक श्री रम्मा गौतम, श्री रामप्रसाद एवं श्री क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक श्री ब्रजेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। वहीं प्राचार्य डॉ. संतोष धुर्वे ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
28/01/2026
🔸आयुष विभाग द्वारा आज 37 परिक्रमावासियों का स्वास्थ्य परीक्षण
#डिंडौरी
डिंडौरी जिलाकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा निरंतर संचालित परिक्रमावासियों के लिए स्वास्थ्य शिविर में आज 37 परिक्रमावासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान परिक्रमावासियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
28/01/2026
🔸साप्ताहिक जनसुनवाई में 70 आवेदनों पर सुनवाई, त्वरित निराकरण के निर्देश
डिंडौरी जिलाकलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए नागरिकों द्वारा समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 70 आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उनमें आवेदकों को समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक आश्वासन प्रदान किया गया। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री ललित कुमार, श्वेता अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जनसुनवाई में उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ लेने हेतु ग्राम विचारपुर मुड़की, थाना डिण्डौरी निवासी श्रीमती उर्मिला मरावी ने आवेदन प्रस्तुत कर मृतक पति की संबल योजना अंतर्गत देय अनुग्रह राशि उन्हें दिलाए जाने की मांग की। प्रार्थिया ने बताया कि उनके पति स्व. जगदीश कुमार, जो कि मजदूरी कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, की लंबी बीमारी के चलते जबलपुर हॉस्पिटल में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को मृत्यु हो गई थी जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र न होने के कारण संबल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिसे विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे जनसुनवाई में लेकर पहुंचे और संबंधित हितग्राही का मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर प्रकरण करने को कहा जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग अधिकारी और जनपद सीईओ को जबलपुर हॉस्पिटल से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज तैयार कर संबल योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके।
इसी क्रम ग्राम दियावार पोस्ट नेवसा के ग्रामीणों ने आवेदन कर बताया की पीएम जन मन के तहत बैगा परिवारों के लिए ट्रांसफॉर्मर तीन माह पहले से लग चुके है परंतु अभी तक चालू नहीं किये गए है। जिससे बिजली की वोल्टेज कम है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही ट्रांसफॉर्मर चालू कराये जाने की मांग क
28/01/2026
🔸मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल, दिव्यांग युवती को मिली ट्राईसाइकिल, जरूरतमंद परिवार को स्पॉन्सर योजना का लाभ
#डिंडौरी
आज मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता देखने को मिली। ग्राम भारद्वाज, डिंडौरी निवासी सुश्री राजकुमारी मरावी, पिता श्री संपत सिंह, जो पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं, जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुँचीं।
जैसे ही राजकुमारी जनसुनवाई कक्ष में पहुँचीं, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि उन्हें ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाए। निर्देश मिलते ही मौके पर ही राजकुमारी को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
ट्राईसाइकिल सौंपने के बाद कलेक्टर ने राजकुमारी से उनके परिवार और दैनिक आवश्यकताओं के बारे में बातचीत की तथा आश्वस्त किया कि अब उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आए तो वे सीधे संपर्क कर सकती हैं। ट्राईसाइकिल मिलते ही राजकुमारी का चेहरा खुशी से खिल उठा। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ट्राईसाइकिल सहित बस में बैठाकर सुरक्षित रूप से रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे भी उपस्थित रहे। उन्होंने राजकुमारी से आत्मीय बातचीत की और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों से कहा कि यह ट्राईसाइकिल उन्हें पहले ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी। विधायक ने कलेक्टर की इस विशेष पहल की सराहना करते हुए राजकुमारी को शुभकामनाएँ दीं।
स्पॉन्सर योजना से मिलेगा बच्चों को सहारा
इसी जनसुनवाई में ग्राम पंचायत शक्का, ग्राम चित्ता टोला कचनारी निवासी सुश्री मिनाक्षी भवानी, पिता श्री रवि कुमार, अपने बच्चों के भरण-पोषण की समस्या लेकर पहुँचीं। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि उनके बच्चों को स्पॉन्सर योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए। कलेक्टर ने बताया कि योजना के तहत ₹4000 प्रति माह की सहायता राशि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए अप्रैल माह से सीधे खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर
22/12/2025
डिंडौरी जिलाकलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति व विभागीय कार्यां की विस्तार से समीक्षा की
डिंडौरी जिलाकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय डिगरसे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
18/12/2025
Dindori !! मुख्यमंत्री के निर्देशन में “शासन–गांव की ओर” अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौता पहुँची डिंडौरी जिलाकलेक्टर न लगाया चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण
#डिंडौरी
मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “शासन–गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत विकासखंड डिंडोरी की ग्राम पंचायत हिनौता (जनसंख्या 1090) के मुकदम टोला में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आवास, बिजली, पक्के मकान, सड़क, आम रास्ता एवं सामुदायिक भवन से जुड़ी समस्याएं एवं मांगें रखीं। उपस्थित अधिकारियों ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का तत्काल निराकरण किया, वहीं शेष मामलों में संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान हिनौता के बीएलओ श्री दान सिंह धूमकेती द्वारा एसएआर गणना के अंतर्गत उन व्यक्तियों के नामों का वाचन किया गया, जो वर्तमान में जिले अथवा गांव में निवासरत नहीं पाए गए। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, डुप्लीकेट एवं अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना तथा ग्रामीणों को सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
“शासन–गांव की ओर” अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रिकालीन ग्राम चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र, संतुलित और सतत विकास हो सके।
14/12/2025
Dindori !! कड़ाके की ठंड में देर रात कलेक्टर का नगर भ्रमण — बेसहारों, राहगीरों और परिक्रमा वासियों के लिए की महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ
डिंडौरी जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए रात 10 बजे स्वयं नगर के विभिन्न स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने के बावजूद कलेक्टर ने रैन बसेरों तथा अन्य स्थानों पर रुककर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
डिंडौरी जिला कलेक्टर श्रीमती भदौरिया रैन बसेरा धर्मशाला, मुख्य बस स्टैंड, मंडला बस स्टैंड, नर्मदा डैम घाट, गुजराती धर्मशाला, बिलैया धर्मशाला एवं पुरानी डिंडोरी के रैन बसेरा पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेपाल के जुमला जिले से आए उन नागरिकों से भी मुलाकात की, जो जड़ी-बूटी बेचने हेतु मध्यप्रदेश आए हुए हैं। कलेक्टर ने उनका हाल-चाल जाना, उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे संपर्क करने हेतु अपना मोबाइल नंबर भी प्रदान किया।
नर्मदा नदी किनारे स्थित गुजराती धर्मशाला में कलेक्टर ने नासिक, जबलपुर, ओंकारेश्वर, उज्जैन, रायसेन, नर्मदापुरम, सुहागपुर, गुजरात, खंडवा एवं नेपाल से आए परिक्रमा वासियों से चर्चा की। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा ठंड से सुरक्षा हेतु चादर, कंबल बातें और विश्राम की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर में लकड़ी एवं जलावन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही बस स्टैंड, नर्मदा घाट, विभिन्न धर्मशालाओं, रैन बसेरों और प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी राहगीर, परिक्रमा वासी या यात्री को असुविधा न हो। रुकने और आराम की उचित व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, तहसीलदार श्री राम प्रसाद मार्को अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.