Indu Devi
धनबाद मेयर प्रत्याशी
03/04/2026
श्री देवेन्द्र सिंह जी के नाती 'श्लोक बाबू' के 'अन्नप्राशन' संस्कार के पावन अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर नन्हे बालक को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया एवं उसके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
23/03/2026
चासनाला में आयोजित 'श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ' कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर महादेव का पूजन-अर्चन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा लोक-कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या-52 की पार्षद लक्ष्मी देवी जी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके इस स्नेह और आदर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
23/03/2026
हीरापुर विनोद नगर में आयोजित 'भगवती जागरण' के पावन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस भक्तिमय वातावरण में माता रानी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा समस्त भक्तों के मंगलमय जीवन की कामना की।
16/03/2026
डिगवाडीह निवासी श्री अशोक सिंह जी के 23 वर्षीय सुपुत्र के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुँची एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इतनी कम उम्र में बालक का दुनिया से जाना बहुत ही दुखद है और परिवार के लिए यह कभी न पूरी होने वाली कमी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं परिवार को यह कठिन समय सहने की शक्ति दें। सादर श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
10/03/2026
जोड़ा फाटक रोड निवासी श्री अनिल कुमार तुलस्यान जी की पूजनीय माताजी के देहावसान का दुखद समाचार पाकर आज उनके आवास पहुँची एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
समस्त धनबाद वासियों को रंगों के महापर्व 'होली' की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन त्योहार आपके और आपके परिवार के जीवन में नई खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और संपन्नता लेकर आए।
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक — होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
धनबाद नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए, मैं यहाँ की प्रशासन एवं देवतुल्य जनता का हृदय से आभार प्रकट करती हूँ। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी सक्रिय भागीदारी व स्नेह के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
नवनिर्वाचित महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। एक जागरूक नागरिक के नाते हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर धनबाद को स्वच्छ, सुंदर, प्रदूषणमुक्त और सुरक्षित बनाने के संकल्प को सिद्ध करेंगे।
इस चुनाव में विषम परिस्थितियों के बावजूद निष्ठा और ईमानदारी से मेरा साथ देने वाले सभी साथियों का विशेष धन्यवाद। हम सदैव धनबाद की सेवा में समर्पित रहेंगे और सुख-दुख में आप हमें हमेशा अपने साथ पाएंगे।
धन्यवाद, आभार आप सभी को।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Dhanbad
828127