Digit Media Times
Local digital news
धनबाद : सिटी सेंटर में Houte Coutare शोरूम का हुआ उद्घाटन।
29/10/2024
Dhanbad : कॉग्रेस प्रत्यासी अजय दुबे ने किया नामांकन, कॉग्रेस के सैकड़ों समर्थकों क़े साथ किया जीत का दावा,साथ ही कॉग्रेस बंगाल अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी रहे मौजूद..
28/10/2024
DHANBAD : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आज संध्या रणधीर वर्मा स्टेडियम में आर्ट-81 महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया..
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई। सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन का फ़्लैश ऑन कर मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया..
कार्यक्रम में रॉक बैंड ग्रुप स्पंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं धनबाद के नागरिकों ने तिरंगे रंग के बैलून उड़ाकर मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया..
दूसरी तरफ फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठान के स्टाल लगाए गए थे। यहां भी लोगों ने विविध व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सोलो संगीत एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं आयोजन के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित भी किया गया..
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, एसएमपीओ विनीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी के अलावा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन के अलावा हजारों की संख्या में जिला वासी मौजूद थे..
27/10/2024
मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ राज सिन्हा ने की बैठक, चुनाव पर किया चर्चा
धनबाद : धनबाद विधानसभा अंतर्गत धनबाद प्रखंड में आने वाले विभिन्न मंडलों में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने की बूथ के अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। वहीं कार्यकर्ताओं ने राज सिन्हा को टिकट मिलने पर बधाई दी तथा माला पहनाकर स्वागत किया।मनईटांड़ मंडल, भूली मंडल, सदर मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करने को कहा। उसके बाद दुर्गा मंडप भूदा में मन की बात कार्यक्रम तथा भूली के द्वारा भूली के सभी दुर्गा पूजा कमिटियों को सम्मानित कार्यक्रम में शामिल हुए.
27/10/2024
कांग्रेस में रोहित यादव और जलेश्वर महतो के बीच दरार, चुनावी समीकरण पर बड़ा असर
बाघमारा: कांग्रेस के वरीय नेता रोहित यादव की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। पिछले चुनावी अभियान में सक्रिय और जनता में मजबूत पकड़ बनाने वाले यादव इन दिनों टिकट नहीं मिलने से उनके मन में गहरी नाराजगी है, जो अब पार्टी के लिए बड़ा सिरदर्द बनती दिख रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जलेश्वर महतो रोहित यादव के आवास पर पहुंचे। हालांकि, यादव से मुलाकात न हो पाने के कारण महतो और उनके साथ गए कार्यकर्ता निराश होकर लौट गए।
सूत्रों के अनुसार, रोहित यादव ने पिछले पांच महीनों में कांग्रेस में इतनी सक्रियता दिखाई कि जनता के बीच उनका प्रभाव तेजी से बढ़ा। राष्ट्रीय जनता दल से कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के समर्थन में जितना काम किया, उतना आमतौर पर वर्षों में होता है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज करते हुए टिकट नहीं दिया। ऐसी परिस्थिति में उनकी नाराजगी स्वाभाविक है।
*क्या कांग्रेस के लिए खतरनाक है यह नाराजगी?*
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोहित यादव की नाराजगी अगर और बढ़ती है तो पार्टी के लिए यह एक गंभीर समस्या बन सकती है। बाघमारा में कांग्रेस के प्रति समर्थन बनाए रखने वाले नेता और कार्यकर्ता, जो पिछले 15-25 वर्षों से पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं, इस घटनाक्रम से असमंजस में हैं। अगर यह असंतोष और गहराता है, तो पार्टी में विभाजन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे विपक्ष को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
*कांग्रेस के लिए सवालों के घेरे में टिकट वितरण का निर्णय*
कांग्रेस ने जिस आधार पर रोहित यादव को टिकट नहीं दिया, वह भी सवालों के घेरे में है। यादव का क्षेत्र में अच्छा जनाधार माना जाता है। पार्टी ने उन्हें टिकट का लालच देकर सदस्यता तो दिलाई, पर चुनाव लड़ने के समय पीछे हट गई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस के नेताओं को यादव के चुनाव लड़ने से पार्टी की हार की आशंका थी? अगर ऐसा था तो उनकी लोकप्रियता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए टिकट क्यों नहीं दिया गया?
इस घटनाक्रम से कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर बड़ा असर पड़ सकता है, खासकर बाघमारा क्षेत्र में। अब देखना यह है कि पार्टी इस स्थिति से कैसे निपटती है और रोहित यादव की नाराजगी को
27/10/2024
स्वीप एक्टिविटी के तहत आर्ट-81 महोत्सव का आयोजन
सैंकड़ों लोगों ने एक साथ ली मतदान करने की शपथ
धनबाद : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आज संध्या रणधीर वर्मा स्टेडियम में आर्ट-81 महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई। सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन का फ़्लैश ऑन कर मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रॉक बैंड ग्रुप स्पंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं धनबाद के नागरिकों ने तिरंगे रंग के बैलून उड़ाकर मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
दूसरी तरफ फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठान के स्टाल लगाए गए थे। यहां भी लोगों ने विविध व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सोलो संगीत एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं आयोजन के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, एसएमपीओ सुश्री विनीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त सुश्री शिखा कुमारी के अलावा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन के अलावा हजारों की संख्या में जिला वासी मौजूद थे।
27/10/2024
जनसंम्पर्क अभियान में दिलीप सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे राज सिन्हा
धनबाद. भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा रविवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान युवा नेता दिलीप सिंह के आवासीय कार्यालय गाँधी रोड पहुंचे.दिलीप सिंह के नेतृत्व में युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं राज सिन्हा का माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर राज सिन्हा ने समाजसेवा के क्षेत्र में दिलीप सिंह एवं उनके संगठन युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों के निरंतर बढ़चढ़कर गरीब जरूरतमंदो के मदद को आतुर रहने की भावना की प्रशंसा की. राज सिन्हा ने कहा कि दिलीप सिंह युवाओं को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं,दिलीप सिंह
युवा शक्ति के रूप में पहचान बनाई है.युवाओं के प्रति उनके सकारात्मक सोंच की सरहाना करते हैं.आनेवाले चुनाव में निश्चित तौर पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. सरकार बनते ही युवाओ के लिए रोजगार,शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी यह विश्वास दिलाता हूँ. उन्होंने कहा कि धनबाद समेत राज्य में अपराध चरम पर है. लोग भय के माहौल में जी रहे हैं. प्रदेश में अपराध को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान सरकार का जाना जरुरी है और जनता भी यह मन बना चुकी है. फिर से नया सवेरा होगा और यह झारखण्ड भाजपा के सरकार में खुशहाल झारखण्ड की ओर बढ़ेगा. समाजसेवियों उदय प्रताप सिंह ने समारोह को सम्बोधित कर कहा कि आने वाला समय बहुत ही कठिन निर्णायक समय है,अपना कीमती वोट सोच समझकर दे.युवाओं के बेहतरी के लिए कार्य करने के दिशा में राज सिन्हा के किए गए वादे के लिए दिलीप सिंह ने राज सिन्हा का धन्यवाद किया. कोरोना काल से जरूरतमंदो की मदद करते आ रहे समाजसेवी दिलीप सिंह एवं उनके साथ के युवा साथियों को राज सिन्हा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. स्वागत समारोह का संचालन रीपू सिंह ने किया.मौक़े पर मनोज सिंह, गोलू सिंह, रत्नेश साहू, संतोष सिंह, मनोज राय, गिरि जी, लालबाबू प्रसाद सिंह, पिंटू मोदी, ब्रजेश कुमार, सुजीत सिन्हा, विकास कुमार, राजीव साहू उपस्थित हुए.
27/10/2024
एनएच 2 पर तोपचांची बाजार समीप सड़क दुघर्टना, बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल
गोमो: तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे में रविवार की शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रक को एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया। युवक महुदा के कांडरा बस्ती निवासी अरुण महतो बताया जा रहा है। युवक हेलमेट पहने हुए थे जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गया। मौके पर घटनास्थल पर तोपचांची पुलिस ने पहुंचकर आनन-फानन में जख्मी युवक को अस्पताल भेज दिया गया है। एवं परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
05/10/2023
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया आम आदमी पार्टी ने*।
*लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें*👍
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया आम आदमी पार्टी ने।
01/08/2023
*रिलायबल पैकर्स एंड मूवर्स सभी घरेलू सामानों का पैकिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग संपूर्ण भारत में किया जाता है ऑफिस बारामूरी धनबाद*
रिलायबल पैकर्स एंड मूवर्स सभी घरेलू सामानों का पैकिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग संपूर्ण भारत में कि
12/06/2023
*दो दिन पुराना शव मिला आज बाबूडीह रमेश पांडे के मकान से बदबू से परेशान आस पास के लोग अफरातफरी मची,आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पुलिस भी दल बल के साथ पहुँच गई*
*दो दिन पुराना शव मिला आज बाबूडीह रमेश पांडे के मकान से बदबू से परेशान आस पास के लोग अफरातफरी मची,
Click here to claim your Sponsored Listing.