BOL MEDIA

BOL MEDIA

Share

मुख्यधारा की मीडिया जो छुपाती है, हम उसे सामने लाते हैं। हम सवाल पूछते हैं। हम सच दिखाते हैं। ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यूज

19/06/2026

एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेपर लीक मामले पर चुप्पी तोड़नी चाहिए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

कन्हैया कुमार ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे निराश न हों और खुद को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है। साथ ही दावा किया कि 'छात्रों की गूंज' अभियान आने वाले समय में देशव्यापी आंदोलन का रूप लेगा।

18/06/2026

समाजवादी पार्टी में टूट के दावे पर सपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार किया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि वह "मूर्खों की बातों का नोटिस नहीं लेते" और समाजवादी पार्टी में किसी भी तरह की टूट का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे दावे कर रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

17/06/2026

युवाओं का भरोसा BJP से उठ चुका है


:

17/06/2026

किसी भी अपराधी की परेड गैरकानूनी है APCR सेक्रेटरी नदीम खान जहांगीर के मामले में

17/06/2026

छात्रों के साथ संवाद के लिए कोटा पहुंचे राहुल गांधी

17/06/2026

अब अदालत की गरिमा को चुनौती दी जा रही TMC नेता जहांगीर के मामले पर

16/06/2026

"प्रभु श्री राम को मानने वाले, उनके रास्ते पर चलने वाले बहुत दुखी हैं।"
अखिलेश यादव सपा प्रमुख

16/06/2026

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस

14/06/2026

NEET पेपर लीक और CBSE में कथित अनियमितताओं के विरोध में रविवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में विफल रही है, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए।
NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों की यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

14/06/2026

"बताओ अधिकारी जांच करेंगे हमारे भगवान के पुजारियों की? ये सनातन का अपमान है।"

अखिलेश यादव सपा प्रमुख

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Delhi
Delhi