InDesh Spices
नमस्ते!
आए है हम स्वाद का नया जायका ले?
04/12/2024
आपने दालचीनी (Daalchini or Cinnamon) का नाम जरूर सुना होगा। आमतौर पर लोग दालचीनी का प्रयोग केवल मसालों के रूप में ही करते हैं, क्योंकि लोगों को दालचीनी के फायदे के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। आयुर्वेद में दालचीनी को एक बहुत ही फायदेमंद औषधि के रूप में बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, दालचीनी के इस्तेमाल से कई रोगों का इलाज (Dalchini ke fayde) किया जा सकता है।
दालचीनी के फायदे
दालचीनी के सेवन से हृदय रोगों से बचाव होता है.
दालचीनी खाने से सांस संबंधी रोग हावी नहीं हो पाते.
कोलेस्ट्रोल की समस्या से बचने के लिए दालचीनी का सेवन करन चाहिए.
पीरिड्स पेन की समस्या से बचने में दालचीनी बहुत लाभकारी है.
शरीर को दर्द को दूर करने में दालचीनी प्रभावी भूमिका निभाती है. आप भोजन में इसका उपयोग करें.
गठिया के रोगियों को दालचीनी का उपयोग दैनिक आहार में करने से लाभ होता है.
दालचीनी के सेवन से बाल लंबे और घने बनते हैं.
दालचीनी का नियमित उपयोग त्वचा संबंधी बीमारियों जैसे, ऐक्ने, पिंपल, एग्जिमा इत्यादि से बचाव करता है.
Indesh spices 😊😊
21/02/2023
इलायची का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दे सकते हैं मात. इसके एंटी इंफेलेमेंटरी तत्व मुंह का कैंसर, त्वचा के कैंसर से लड़ने में कारगर होते हैं.
इलायची में मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन हमेशा सामान्य बना रहता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रहता है.
अगर आप गैस, एसिडिटी और पेट की समस्या से परेशान हैं, तो हमेशा भोजन करने के बाद इलायची का सेवन करें.
अगर आपको सांस की बीमारी है तो फिर आपके लिए इलायची का सेवन अमृत है. ऐसा इसलिए क्योंकि इलायची की तासीर गर्म होती है. अस्थमा में भी कारगर है.
एक शोध के मुताबिक इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेट तत्व शरीर की शुगर यानि इंसुलिन के लेवल को कम करने में मदद करती है.
इलायची में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी इफेक्ट्स और एंटी ऑक्सीडेंट गुण क्रॉनिक डिजीज यानि एलर्जी और सूजन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करती है.
सर्दी-खांसी या गले की खराश की समस्या रहती है, तो ऐसे में हरी इलायची बेहद फायदेमंद रहेगी. रात को गुनगुने पानी के साथ इलायची को चबा-चबाकर खाएं.
इलायची का सेवन करने से पेट में अल्सर की समस्या से छुटकारा मिलता है. क्योंकि इलायची के रोजाना सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है.
शोध के मुताबिक, इलायची का अर्क गैस्ट्रिक अल्सर के आकार को कम से कम 50 फीसदी तक पूरी तरह खत्म कर देता है.
भोजन के बाद इलायची के सेवन करने से मुंह की दुर्गंध दूर करने के साथ दांतों की कैविटीज की समस्या से भी निजात मिलती है. उल्टी और मितली भी दूर रहती है
इलायची के अर्क के सेवन करने पर लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. इलायची के अर्क में मौजूद एंजाइम, ट्राइग्लिसराइड से कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं.
बार-बार होने वाली घबारहट की समस्या से परेशान रहती हैं, तो ऐसे में दिन में 2-3 बार या घबरहाट होन पर इलायची का सेवन करना फायदेमंद रहता है.
इलायची का एंटीऑक्सिडेंट तत्व ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य बनाती है जिससे मूड स्विंग्स में भी राहत मिलती है.
बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में अपनी डाइट में इलायची को जरुर शामिल करें. इसमें मौजूद पौषक तत्व तेजी से वजन घटाने में मदद करती है.
16/01/2023
आुयर्वेद के अनुसार, बड़ी इलायची पित्त शांत करने वाली, नींद लाने वाली, भोजन में रूचि पैदा करने काम करती है। यह हृदय एवं लीवर को स्वस्थ बनाती है। बड़ी इलायची भूख बढ़ाती है, भोजन को पचाती है, मुंह की बदबू दूर करती है। यह पेट की गैस को खत्म करती है, उल्टी बंद करती है, घावों को भरती है। इसके प्रयोग से पेशाब खुल कर आता है, बुखार उतर जाता है।
06/01/2023
आमचूर पाउडर का भारतीय खाना पकाने में बहुत उपयोग किया जाता है। यह भारत में बहुत लोकप्रिय है और कई एशियाई व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। आमचूर को आम को सुखाकर और पाउडर में पीसकर तैयार किया जाता है। यह बहुत अधिक पोषण मूल्य प्रदान करता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, ई और सी और एंटी-ऑक्सीडेंट सहित कई पोषक तत्व होते हैं। .कैंसर रोकने में सहायक :मधुमेह में सहायक:डिटॉक्सीफीकेशन के लिए अमचूर का इस्तेमाल:मुहांसों को दूर करने के लिए अमचूर का इस्तेमाल:आंखों के लिए:पाचन शक्ति को बढ़ाता है :
25/12/2022
गरम मसाले को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. अगर फास्ट फूड खाने के कारण आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है. तो आप गरम मसाले का सेवन करें. गरम मसाले में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं.
#स्वाद #स्वादिष्ट
18/12/2022
खाने में धनिया पाउडर (dhaniya seeds powder benefits) का इस्तेमाल सभी करते हैं। पर क्या आपको पता है कि ये पेट के लिए कितना फायदेमंद है? जी हां, धनिया के बीजों को सूखा कर या भून कर बना धनिया पाउडर पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद है। ये एंटी बैक्टीरियल है, डाइयूरेटिक है और शरीर के सभी अंगों को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा ये फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर है जो कि पाचनतंत्र के साथ लिवर और किडनी को भी साफ करने में मदद करता है। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल और इम्यूनिटी बूस्टर गुण शरीर को मौसमी बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।
#स्वादिष्ट
#स्वाद
15/12/2022
हल्दी हम सबकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री है। बरसों से भोजन व घरेलू उपचार के रूप में हल्दी का उपयोग होता रहा है. इसका रंग खाने का रूप और स्वाद दोनों बदल देता है। इसकी तासीर गरम होती है। हल्दी प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट आदि गुणों से भरपूर है.
हल्दी का सेवन करने से हृदय रोग में भी बहुत फायदा मिलता है
हल्दी में एंटी कैंसर एक्टिविटी पाई जाती है जो कैंसर से बचाए रखने में काफी मददगार साबित हो सकती है🤗😊
13/12/2022
सूखी लाल मिर्च (Dry Red Chilli)। लाल मिर्च न सिर्फ खाने का रंग सुंदर बनाती है, बल्कि स्वाद में भी चटखारा देने का काम करती है। चाहे दाल हो या कोई सब्जी, लाल मिर्च के बिना खाने का स्वाद फीका सा लगता है। लाल मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi