Unbound Script

Unbound Script

Share

A dynamic publishing house,bringing out books in Hindi & English,driven by fresh perspectives. Several titles have achieved a bestseller status.

A platform to connect with young readers & writers, get feedback, build your community and a chance to get your stories published. unboundscript.com

30/07/2026

अंधे घोड़े फ़ौज में दौड़े’ सिर्फ एक नौसैनिक प्रशिक्षण की कहानी नहीं, बल्कि एक दुबले-पतले गुजराती लड़के के जज़्बे, संघर्ष, हास्य और आत्म-परिवर्तन की सच्ची दास्तान है, जो आगे चलकर हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बना। लेकिन यह सिर्फ आत्मकथा नहीं है। इसमें जान को ख़तरे में डालकर किये जाने वाले रोमांचक सैन्य ऑपरेशन हैं, नेवल जासूसी की छुपी हुई दुनिया है, कठिन प्रशिक्षण को खुशगवार बनाने वाले लम्हे हैं और सबसे बढ़कर यह अपने सपनों का पीछा करने वाले मज़बूत मन की दास्तान है।

इंडियन नेवी पर आधारित हिंदी का अलहदा उपन्यास

30/07/2026

संविधान सभा में आदिवासी अब प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।

https://www.amazon.in/dp/8169235405

Photos from Unbound Script's post 29/07/2026

नया संस्करण - उड़ने वाला फूल
उपासना की यहाँ प्रस्तुत रचानाएँ विधाओं के बीच आवाजाही का सुन्दर उदाहरण हैं। ये फ़्लैश फिक्शन के नज़दीक नज़र आती हैं लेकिन इनमें कविता, संस्मरण और स्केच की छायाएँ भी आती जाती दिखती हैं। इनमें ऐसे क्षणों को कोमलता से दर्ज किया गया है जो अन्यथा देखने से छूट जाते हैं। अछूती बिम्बात्मकता के बावजूद ये सरल भी हैं, बहुलार्थक भी। इनसे गुज़रकर पाठक के देखने और सोचने का तरीक़ा वह नहीं रह जाता, जो इससे पहले था। उसमें स्मृति के प्रति थोड़ी रागात्मकता बढ़ जाती है, दृष्टिकोण में कुछ अपरिचित आयाम जुड़ जाते हैं।

Available on: www.unboundscript.com

27/07/2026

छरबिंदा पर लेखक रवींद्र आरोही की समीक्षा।

https://sammukh.com/rabindra-aarohi-2/

27/07/2026

इस खास इंटरव्यू में ममता कालिया जी ने अपनी नई पुस्तक 'गमछा' पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक की कहानियाँ किन अनुभवों, लोगों और सामाजिक परिवेश से जन्म लेती हैं तथा एक लेखक अपने आसपास की दुनिया को किस तरह शब्दों में ढालता है।

बातचीत के दौरान स्त्री विमर्श पर भी खुलकर चर्चा हुई। ममता कालिया जी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और स्पष्ट किया कि भारतीय समाज में स्त्री विमर्श को एक ही नज़रिए से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने साहित्य, समाज, बदलते समय और महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार बेहद सहज और बेबाक अंदाज़ में रखे।

यह बातचीत केवल एक किताब तक सीमित नहीं है, बल्कि लेखन, समाज, स्त्री-अनुभव, कहानियों की रचना-प्रक्रिया और एक रचनाकार की सोच को समझने का अवसर भी है। यदि आप हिंदी साहित्य, कहानी, समकालीन लेखन और लेखकों के विचारों में रुचि रखते हैं, तो यह इंटरव्यू आपके लिए अवश्य देखने योग्य है।

27/07/2026

लेखक सत्य व्यास जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं।
Satya Vyas

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Delhi

Opening Hours

Monday 10am - 6am
Tuesday 10am - 6am
Wednesday 10am - 6am
Thursday 10am - 6am
Friday 10am - 6am
Saturday 10am - 6am