A Bit Far
A Bit Far is your news, entertainment, music and fashion website and provide you with the latest bre
11/06/2026
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने किया यमुनोत्री क्षेत्र का सघन भ्रमण, सुनीं जनसमस्याएं
यमुनोत्री क्षेत्र में 'बारहमासा पर्यटन' से बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि: मनवीर चौहान
बड़कोट। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर जन संवाद और जन समस्याएं सुनी। चौहान ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का जायजा भी लिया तो वहीं स्वरोजगार के संबंध मे युवाओं से भी वार्ता की।
चौहान तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगाँव, बणगाँव, रिखाड़ गाँव, मंगाण गांव, खदालडा, सिंगाण गाँव, डांडागाँव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट,सूरी दारगढ, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी, मधाली आदि गाँवों का सघन जन संपर्क और बैठक का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्तर पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली।
चौहान क्षेत्रिय युवाओं के साथ बैठक के कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन सहित अनेक योजनाओं से जुड़ने का आहवान किया जिससे पलायन की आवश्यकता न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हर योजना का लाभ युवा उठाकर स्वरोजगार को बढावा देंगे तो विकास के नये अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले ब्लॉक स्तर अथवा जिला या शासन स्तर पर जो औपचारिकता होगी वह उन्हे अवश्य पूरा करे। किसी समस्या के समाधान के लिए वह पूर्व की भाँति तत्पर रहेंगे।
चौहान ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यमनोत्री को कुदरत की सौगात है। बारहमासा पर्यटन से यह क्षेत्र न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि देश दुनिया के मांनचित्र पर उभरेगा। वहीं कृषि, उद्यान, पशुपालन अर्थिकी का अन्य मजबूत आधार रहा है। राज्य के 4 धामों मे एक यमुनोत्री तक भविष्य मे और अधिक सुलभ यातायात और पर्यटन गतिविधिया होगी। निश्चित रूप से यमुनोत्री भविष्य मे एक मॉडल विधान सभा के रूप मे सामने आयेगी वह इस सपने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।
पूर्व प्रमुख चिन्यालीसौड़ श्री बिजेन्दर रावत,पूर्व प्रमुख डुण्डा श्री शैलेन्द्र सिंह कोहली,नगर मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष श्री मनीष कुकरेती जी,जिला मंत्री श्री जीत लाल श्रीमती पूनम रमोला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री विजय बडोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ श्री चैन सिंह महर,श्री श्रीपाल चौहान,श्री जय प्रकाश भट्ट,मंडल महामंत्री डॉ0कृतम सिंह पंवार,मंडल उपाध्यक्ष संतोष नौटियाल,इंद्र पाल राणा,संजय कंडियाल, पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो सचिन पंवार,श्याम लाल जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता,बलवीर रावत जी ,जगवीर रावत जी,पूर्व प्रधान कपराड़ा श्री कोमल सिंह नेगी जी,पूर्व प्रधान खदाडा श्री अमोल माहर,श्री चिरंजी अवस्थी,श्री बाल गोविंद भट्ट ,सहित सभी बूथों के सम्मानित प्रधानगण ,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
11/06/2026
हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय को राजभाषा कार्यान्वयन हेतु तृतीय पुरस्कार
हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास-2), देहरादून द्वारा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नराकास-2 की प्रथम छमाही बैठक (वर्ष 2026-27) में प्रदान किया गया, जिसकी अध्यक्षता Oil and Natural Gas Corporation (ओएनजीसी), देहरादून द्वारा की गई।
इस अवसर पर भारत सरकार के राजभाषा विभाग, गाजियाबाद से श्री छबील कुमार मेहेर, नराकास अध्यक्ष श्री नीरज कुमार शर्मा तथा सदस्य सचिव नराकास श्री पवन कुमार सैनी की उपस्थिति में यह पुरस्कार हडको देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख Sanjay Bhargava एवं वरिष्ठ प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी श्री बलराम सिंह चौहान द्वारा प्राप्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, हडको देहरादून के प्रशिक्षु अधिकारी श्री अशोक यादव को Rural Electrification Corporation द्वारा आयोजित एवं प्रायोजित राजभाषा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रोत्साहन एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हडको परिवार के लिए यह गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
10/06/2026
॓लझ्मण देखो पलक उठाके॓॓ ॔ - लझ्मण शक्ति मंचन ने दर्शकों को किया भाव विभोर ।
रुद्रप्रयाग - अगस्त्यमुनि विकास खण्ड की कोठगी ग्राम पंचायत में चल रही महिला रामलीला में आज मेघनाद लक्ष्मण संवाद के मंचन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। लझ्मण शक्ति के बाद भगवान श्रीराम के विलाप ने पूरे पंडाल को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेता पूर्व सैनिक भरत सिंह राणा सहित गणमान्य व्यक्ति अतिथि रूप में रामलीला में मौजूद रहे।
बता दें कि पतंजलि योग पीठ से जुड़ी बहनों द्वारा कोठगी ग्राम पंचायत में भब्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला पात्रों द्वारा अभिनय किया जा रहा है। इस महिला रामलीला में छैत्र भर से मातृ शक्ति के साथ दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
आज रामलीला में मेघनाद लझ्मण संवाद के मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। लझ्मण शक्ति के बाद श्रीराम का विलाप दर्शकों को भाव विभोर कर गया। पात्रों के जीवन्त अभिनय ने पंडाल में उपस्थित दर्शको की खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर अतिथि रूप में उपस्थित उक्रांद नेता भरत सिंह राणा ने मातृ शक्ति द्वारा आयोजित रामलीला को अभूतपूर्व बताया, उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धार्मिक सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के कार्य की अगुवाई आज हमारी मातृ शक्ति कर रही है ये देव भूमि को गौरवान्वित करने वाला है।
रामलीला की मुख्य आयोजन कर्ता पतंजलि योग पीठ से जुड़ी शिझक श्रीमती लक्ष्मी शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक व जाने माने पर्यावरण विद् सत्येन्द्र भंडारी, ग्राम प्रधान कोठगी सहित छैत्र के गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध जन सहित छैत्रीय जनता उपस्थित थीं।
08/06/2026
देहरादून में शिक्षकों का महाशक्ति प्रदर्शन; सचिवालय कूच के दौरान धक्का-मुक्की, वाटर कैनन का इस्तेमाल
06/06/2026
दार्शनिक उपन्यास में भारतीय ज्ञान परम्परा, मनोविज्ञान और आत्म-अन्वेषण का समन्वय : इंदुकुमार पांडे
06/06/2026
https://abitfar.com/mddas-major-crackdown-on-illegal-constructions-seals-two-buildings/
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील - A Bit Far तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी में कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत दो निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, नियमों के उल्लंघ.....
06/06/2026
हरिद्वार: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर लक्सर में महायज्ञ; संत समाज ने की मोदी के बाद योगी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना
05/06/2026
मिस फ्रेश फेस सब-टाइटल में 20 फाइनलिस्ट्स ने लिया हिस्सा
देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 सीजन 5 के लिए प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसके तहत् शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित दून ज्वैलर्स देहरादून में फ्रेश फेस सब-टाइटल का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन के बाद चयनित 20 फाइनलिस्ट्स ने इस राउंड में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और आकर्षक लुक्स का मूल्यांकन किया गया। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई युवतियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिस टीन उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न सब-टाइटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 14 जून को देहरादून स्थित होटल गेटवे में मिस टीन उत्तराखंड 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। फिनाले से पहले प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग सब-टाइटल राउंड आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फ्रेश फेस भी शामिल रहा
ख्याति शर्मा ने बताया कि इस मंच के माध्यम से प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का अवसर मिल पा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह है और सभी फाइनलिस्ट्स ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस दौरान जजेज पैनल में दून ज्वैलर्स के मनीष जैन एवं विमल कपूर,एम्बेलिश मिसेज इंडिया 2026 की सिल्वर केटेगिरी की विनर रूपाली गुप्ता, गोल्ड केटेगिरी की विनर दीक्षा सती और प्लेटिनम केटेगिरी की विनर
मंजू बिष्ट शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।
05/06/2026
शहरीकरण के बीच पर्यावरण संरक्षण: देहरादून को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए एमडीडीए का बड़ा कदम
मसूरी-देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की "हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी किनारे खाली पड़ी भूमि पर एमडीडीए द्वारा लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एमडीडीए अब केवल भवन निर्माण और शहरी विकास तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजधानी के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में नए हरित पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और मनोरंजन के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही शहर की प्रमुख सड़कों के बीच स्थित डिवाइडरों पर फूलदार और सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं। ये पौधे न केवल दून की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और हरित आवरण बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रहे हैं।देहरादून की आवाम का भी कहना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच हरित क्षेत्रों का संरक्षण और विस्तार भविष्य की बड़ी जरूरत है। ऐसे में एमडीडीए की पहल राजधानी को एक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पौधारोपण कार्यक्रम में एमडीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। 127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) गढ़वाल राइफल्स के अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) एवं जवानों ने, जिन्हें लोकप्रिय रूप से 'गढ़वाल ग्रीनर्स' के नाम से जाना जाता है, पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।
पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी - बंशीधर तिवारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी का अभियान है। विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि ये पौधे भविष्य में घने वृक्षों का रूप ले सकें। उन्होंने कहा कि जिस स्थल पर पौधारोपण किया गया है, उसे भविष्य में एक विकसित हरित पार्क के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे नए पार्क, ग्रीन बेल्ट और डिवाइडर प्लांटेशन राजधानी की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
सचिव ने दिया जनभागीदारी पर जोर
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और रखरखाव की भी प्रभावी व्यवस्था की जा रही है। आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक हरित परियोजनाएं विकसित की जाएंगी, जिससे दून घाटी का पर्यावरणीय संतुलन मजबूत हो सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान इस बात का संकेत है कि राजधानी देहरादून को हरित, स्वच्छ और सतत विकास का मॉडल बनाने की दिशा में एमडीडीए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यदि ऐसे प्रयास जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ते रहे तो आने वाले वर्षों में दून घाटी का हरित स्वरूप और अधिक मजबूत होकर सामने आएगा।
05/06/2026
जोशीमठ के पास टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला तीर्थयात्री की मौत, 16 घायल
Click here to claim your Sponsored Listing.